Entertainment
oi-Purnima Acharya
Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा एक्टिंग के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी की हो रही चर्चा
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले कहा जा रहा था कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की 38 साल की शादी टूटने वाली है। हालांकि बाद में कपल ने इसे खारिज कर दिया था।

सुनीता आहूजा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सुनीता आहूजा ने कई इंटरव्यूज में कहा था कि उनसे गोविंदा को कोई भी दूर नहीं कर सकता है। उनकी शादीशुदा जिंदगी बिल्कुल ठीक चल रही है। दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। वहीं अब सुनीता आहूजा ने एक पॉपुलर एक्टर से शादी करने के चैलेंजेस के बारे में खुलकर बात की है।
क्या गोविंदा पर भरोसा नहीं करतीं पत्नी सुनीता आहूजा?
-डेक्कन टॉक्स विद आसिफ को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने साफ कहा है कि वह अपने पति के दूसरे अफेयर्स के बारे में जानती थीं। सुनीता आहूजा ने गोविंदा के लिंक-अप की अफवाहों और को-एक्टर्स के साथ समय बिताने को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सुनीता के अनुसार उनके लिए इन सबसे निपटना आसान नहीं था, लेकिन वह बेफिक्र रहीं।
-सुनीता आहूजा ने कहा- हमारी शादी को 38 साल हो गए हैं। ये सभी लिंक-अप उन दिनों हुआ करते थे जब हम जवान थे। मैंने बहुत सारी अफवाहें नहीं सुनीं और अगर सुनी भी हैं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा। मैं बहुत दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हूं। मैं उस समय उन पर भरोसा करती थी लेकिन मैं ये नहीं कह सकती कि अब उन पर भरोसा करती हूं या नहीं।
‘वो हीरोइनों के साथ ज्यादा समय बिताते थे’
सुनीता आहूजा ने आगे कहा- एक हीरो की पत्नी को दिल पे पत्थर रखना पड़ता है। गोविंदा अपना ज्यादातर समय अपनी हीरोइनों के साथ बिताते थे। अपनी पत्नी के लिए उनके पास ज्यादा टाइम नहीं था। लेकिन मैं गोविंदा को दिल से प्यार करती हूं और हमेशा उनसे प्यार करती रहूंगी।
‘गोविंदा को फिर से फिल्मों में देखना चाहती हूं’
-सुनीता आहूजा ने कहा- गोविंदा को अपनी हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। उनकी पत्नी होने के नाते, मैं अभी भी उनका और उनकी फिल्मों का इंतजार कर रही हूं। मैं चाहती हूं कि वह दोबारा फिल्मों में काम करें। मैं उन्हें फिर से फिल्मों में देखना चाहती हूं।
-सुनीता आहूजा ने कहा- मैं गोविंदा के फैंस की चिंता समझ सकती हूं। गोविंदा को काम करना चाहिए। उन्हें सबसे पहले अपनी हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए और कम से कम 20 किलो वजन कम करना चाहिए।
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी
आपको बता दें कि गोविंदा ने साल 1987 में गुपचुप तरीके से अपनी लेडी लव सुनीता आहूजा से शादी कर ली थी। सुनीता आहूजा के पिता को ये शादी बिल्कुल मंजूर नहीं थी। वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी इंडस्ट्री के किसी हीरो से शादी करे। इसके बाद साल 1988 में गोविंदा ने बेटी टीना के जन्म के बाद अपनी शादी का खुलासा किया था। कपल का एक बेटा यशवर्धन आहूजा भी है।
-

आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ को बायकॉट करने की मांग उठी, मामला जान जाग उठेगी देशभक्ति, फिल्म का है तुर्की कनेक्शन?
-

‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, उधर हो गई आमिर खान की फजीहत, मिस्टर परफेक्शनिस्ट फिर निकले ‘कॉपी कैट’!
-

Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म को मिल रहा जबरदस्त फायदा, 13वें दिन भी हुई अच्छी कमाई
-

‘सलमान की पार्टी में रशियन्स की ऐसी हालत’, डायरेक्टर ने सुनाया भाईजान की पार्टी का हाल, जिसे सुन रह जाएंगे दंग
-

‘पहलगाम जेल में शूटिंग हो रही थी, फिर वो मर गई’, सुनील शेट्टी की वो हीरोइन जिसकी मौत ने मचाया था हंगामा
-

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने सास को लेकर किया शॉकिंग खुलासा, खोला अपनी शादी का ऐसा राज
-

Kapkapiii Trailer: हंसने के साथ अब डर का होगा सामना, ‘कंपकंपी’ का ट्रेलर रिलीज, खड़े होंगे रोंगटे
-

विजय देवरकोंडा स्टारर ‘किंगडम’ की रिलीज डेट बदली, 30 मई को रिलीज नहीं होगी फिल्म, जानिए नई तारीख
-

Cannes 2025 में भारत की ये 4 फिल्में लूटेंगी महफिल, अनुपम खेर से लेकर सत्यजीत रे की मूवीज शामिल
-

Jaat OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही है सनी देओल की ‘जाट’, कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
-

कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में होगा पल्लवी जोशी का डेब्यू, रिलीज के पहले ‘तन्वी द ग्रेट’ की होगी स्क्रीनिंग
-

India Pakistan War: BSF जवान पूर्णम कुमार साहू की वतन वापसी, अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए लौटे भारत
-

India Pakistan War: ‘अगर प्रधानमंत्री मोदी हैं, तो सब कुछ संभव है’, BSF जवान की वतन वापसी पर पत्नी हुईं भावुक
-

कौन है पाकिस्तान की मुशाल मलिक, जो BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ के बदले करना चाहती थी पति की रिहाई का सौदा
-

Shivangi Singh Rafale Pilot: ‘बेटी PAK की कैद में है…’, झूठी खबर पर क्या बोले राफेल पायलट शिवांगी के पिता?

