Last Updated:
Ladakh Earthquake News: लद्दाख में आज यानी गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई. भूकंप के झटके से लोग सहम उठे. फिलहाल, किसी नुकसान की खबर नहीं है.
लद्दाख में आज सुबह जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए. (सांकेतिक फोटो)
Earthquake News: भारत में आज सुबह-सुबह धरती कांपी है. लद्दाख में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. जी हां, लद्दाख के लेह में आज यानी गुरुवार सुबह 6:05 बजे शक्तिशाली भूकंप आया. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 थी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, लद्दाख में आए इस भूकंप का केंद्र सतह से 10 किमी गहराई में था. फिलहाल, किसी नुकसान की खबर नहीं है.
एनसीएस यानी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस भूकंप की सूचना दी. एनसीएस के मुताबिक लद्दाख के लेह में आए इस भूकंप का केंद्र 36.881 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.402 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था. भूकंप की गहराई कम होने के कारण लेह और आसपास के इलाकों में झटके महसूस किए गए.
यह भूकंप तब आया, जब लोग सुबह नींद में सोए थे. सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया. हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है. भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर रख रही हैं. फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है. हालांकि, भूकंप के बाद लोगों में डर का माौल है.
गौरतलब है कि लद्दाख भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में आता है. हिमालयी क्षेत्र में भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण यहां समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं. फिलहाल प्रशासन की ओर से किसी नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है. स्थानीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी भी नए अपडेट का इंतजार है.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…
और पढ़ें

