Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 02 july 2026: आज धनुराशि वालों को प्यार के मामले में दिन अनुकूल गुजरने वाला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकेंगे. अगर आपके मन में कोई बात है तो आज उनसे कह दें. लेकिन जल्दीबाजी में कोई निर्णय नहीं लें. धनु वाले जानें आज का राशिफल.
जमुई: आज 02 जुलाई 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए नए अवसर लेकर आएगा. आज आप अपने जीवन में नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा की स्थिति आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाली है. आप अगर कहीं काम करते हैं तो आज के दिन आपको अपने टीम का सहयोग प्राप्त होगा. उन्होंने बताया कि अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तब आज के दिन वह पूरा हो सकता है. इतना ही नहीं अगर आपके मन में कोई इच्छा लंबे समय से चल रही थी तब आज उसके भी पूरा होने के संकट बना रहे हैं. ज्योतिषाचार्य बताते हैं की धनु राशि के जातकों को आज नौकरी में परिचय मिल सकता है या उनके प्रोन्नति के भी अवसर बन रहे हैं जिस कारण आपका दिन आज काफी खुशियों में गुजरने वाला है.
निर्णय में ना बरतें कोई भी जल्दीबाजी
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए. आज के द्वारा ली गई जल्दी बाजी आपको भविष्य में नुकसान पहुंचा सकती है या आपके ऊपर उसका बड़ा प्रभाव पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि चंद्रमा के दूसरे भाव में रहने से आज पारिवारिक और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देना आपके लिए लाभदायक रहेगा. व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए आज का दिन आपको व्यवसाय में बड़ा फायदा होगा आपको नए संपर्क मिल सकते हैं जिसका फायदा आपको पहुंचेगा. अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल रहेगा ऐसा करने से आपको भविष्य में फायदा पहुंच सकता है.
प्यार के मामले में आज अच्छा गुजरेगा दिन
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशिवालों प्यार के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल गुजरने वाला है. उन्होंने बताया कि आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकेंगे. अगर आपके मन में कोई बात है तो आज उनसे कह दें. आज आपके रिश्तों में मिठास आ सकती है. पारिवारिक जीवन में भी आज काफी खुशनुमा माहौल रहेगा. अत्यधिक भागदौड़ के कारण आज आपको थकान की अनुभूति हो सकती है. आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रंग सुनहरा जबकि शुभ अंक 8 और अशुभ अंक 4 रहेगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

