Last Updated:
Delhi hotel fire: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी में मल्टी स्टोरी होटल में भयावह आग के कई वीडियोज आपकी नींद उड़ा सकते हैं. दिल दहलाने वाले इन वीडियोज में आप देख सकते हैं कि कैसे होटल आग की भट्टी बन चुका है और उसमें से धुएं का गुबार उठ रहा है. लोग मदद की आस में खिड़कियों से कूद रहे हैं और होटल के बाहर लोग बेबस खड़े हैं.
दिल्ली मालवीय नगर के होटल में आग के देखें भयावह वीडियोज.
Malviya nagar hotel fire videos: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई. बुधवार सुबह इलाके के एक मल्टी-स्टोरी होटल ‘मिकासा होम्स’ अचानक भीषण आग की लपटों से घिर गया. देखते ही देखते पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया. होटल की बिल्डिंग आग की लपटों से घिर गई और अंदर से चीखें सुनाई देने लगीं. नजारा इतना भीषण था कि चश्मदीदों के आंसू निकल आए. कहीं आग की लपटों में लोग जल रहे थे तो कहीं जलते होटल की छत से ठहरे हुए विदेशी लोग कूद रहे थे.
मालवीय नगर के इस भीषण अग्निकांड के कई वीडियोज रोंगटे खड़े कर रहे हैं और हादसे की भयाभहता की तस्वीर दिखा रहे हैं. आइए देखते हैं..
Massive fire breaks out at a restaurant in Delhi’s Malviya Nagar
A woman jumps from the building to save her life. At least 10 dead
— Karan Singh / करन सिंह (@Journo_Karan) June 3, 2026

