Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, November 9
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Delhi Diwali Latest AQI: दिवाली की रात धुएं की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, 20 इलाकों में AQI 400 पार; लोगों ने मास्क लगाकर फोड़े पटाखे
Hindi News

Delhi Diwali Latest AQI: दिवाली की रात धुएं की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, 20 इलाकों में AQI 400 पार; लोगों ने मास्क लगाकर फोड़े पटाखे

HawkNewsBy HawkNewsNovember 8, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

दिल्ली में दिवाली का जश्न रात होते-होते प्रदूषण के धुएं में घिर गया. राजधानी के आसमान पर धुएं की मोटी चादर छा गई. सड़कों और रिहायशी इलाकों में पटाखों का धुआं जमा होने से कई जगह दृश्यता कम हो गई. लोगों ने आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और हवा में बारूद की तेज गंध की शिकायत की. पटाखों पर पाबंदियों और ग्रीन पटाखे जलाने की अपील के बावजूद कई इलाकों में आतिशबाजी जारी रही. इसका असर यह हुआ कि रात 10 बजे तक दिल्ली के 20 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया. इस समय दिल्ली का औसत AQI 371 दर्ज किया गया.

सोनिया विहार में AQI 463, जहांगीरपुरी 450 पर पहुंचा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार रात 10 बजे दिल्ली के 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 20 पर हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में थी. छह स्टेशन ‘खराब’ और बाकी 33 स्टेशन ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किए गए.

सोनिया विहार में सबसे ज्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया, जहां AQI 463 तक पहुंच गया. इसके बाद जहांगीरपुरी में 450 AQI रिकॉर्ड किया गया. बुराड़ी, अलीपुर और पंजाबी बाग जैसे इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक रहा. सोनिया विहार, जहांगीरपुरी, पंजाबी बाग, बुराड़ी, ओखला और रोहिणी उन इलाकों में शामिल रहे, जहां पूरे दिन हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी रही.

गौरतलब है कि शाम 7 बजे ही दिल्ली का AQI 371 दर्ज किया गया था. वहीं, पूरे दिन का औसत AQI 376 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है. शनिवार को यह औसत 369 था. यानी दिवाली के दिन प्रदूषण का स्तर पिछले दिन के मुकाबले और बढ़ गया.

शाम 5 बजे के बाद से ही तेज हुई आतिशबाजी

दिन के समय दिल्ली की ज्यादातर सड़कें अपेक्षाकृत खाली रहीं, लेकिन शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच पटाखे जलाने का सिलसिला तेज हो गया. रात बढ़ने के साथ आतिशबाजी भी बढ़ती गई और कई इलाकों में धुएं की परत जमने लगी.

पीतमपुरा, बुराड़ी, मयूर विहार और लुटियंस दिल्ली के कुछ हिस्सों से पटाखे जलाए जाने की खबरें सामने आईं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाहरी दिल्ली के पीतमपुरा और बुराड़ी में आतिशबाजी जारी रही. बुराड़ी में इसकी तीव्रता ज्यादा बताई गई. मयूर विहार में भी पटाखे जलाए गए, जबकि बिशंबरदास मार्ग और लुटियंस दिल्ली के लोगों ने भी देर शाम तक आतिशबाजी की जानकारी दी. हालांकि, कुछ इलाकों में इसकी तीव्रता बाद में कम हुई.

दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले लोगों से सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने और केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की थी. पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के मुताबिक, 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई थी.

लोगों ने जताई चिंता, सांस लेने में परेशानी की शिकायत

दिवाली की रात प्रदूषण बढ़ने के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी लोगों ने बिगड़ती हवा को लेकर चिंता जताई. कई यूजर्स ने हवा में पटाखों के धुएं की तेज गंध, कम होती दृश्यता और सांस लेने में परेशानी की शिकायत की. कई इलाकों में धुआं इतना ज्यादा था कि स्ट्रीट लाइट की रोशनी भी धुंधली दिखाई देने लगी.

दिल्ली में रविवार को PM2.5 प्रमुख प्रदूषक बना रहा. पटाखों से निकलने वाले धुएं ने हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों की मात्रा को और बढ़ा दिया. PM2.5 के बेहद छोटे कण सांस के जरिए शरीर के भीतर तक पहुंच सकते हैं.

कल से फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच सकता है AQI

एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम (EWS) ने अनुमान जताया है कि 9 नवंबर से दिल्ली की हवा फिर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच सकती है और अगले कुछ दिनों तक स्थिति ऐसी ही बनी रह सकती है.

विशेषज्ञों के मुताबिक, मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां प्रदूषकों को वातावरण में फैलने से रोक सकती हैं. इसके अलावा वाहनों से निकलने वाला धुआं, दिवाली पर आतिशबाजी और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं भी प्रदूषण बढ़ा रही हैं.

EWS के अनुसार, अगर वेंटिलेशन इंडेक्स 6,000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड से नीचे रहता है और औसत हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम होती है, तो प्रदूषकों का बिखरना मुश्किल हो जाता है.

CPCB के मानकों के मुताबिक, 0 से 50 तक AQI ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleIsrael New PM Gadi Eisenkot: गदी एजेंकोट इजरायल के नए पीम, नेतन्याहू युग खत्म! भारत के साथ संबंधों पर क्या असर | Israel New PM Gadi Eisenkot: बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, पूर्व सेना प्रमुख गदी एजेंकोड को सरकार बनाने का न्योता; भारत पर क्या होगा असर?
Next Article Nirmala Kharadi कौन है? पूर्व फौजी पति के सीने में क्यों चाकू घोंपा? लाश पर जगह-जगह दर्दनाक घाव देख दहली पुलिस | Ahmedabad Murder Case: Who Is Nirmala Kharadi? Ex-Army Husband Stabbed Multiple Wounds
HawkNews
  • Website

Related Posts

पीएम मोदी का ऐसा तगड़ा एक्शन; राहुल, INDI, कॉकरोच… सबको भयंकर आग क्यों लग गई?

November 9, 2026

Bihar News: छठ व्रतियों को नहीं होगी कोई असुविधा, मंत्री श्रवण कुमार ने बड़गांव धाम में तैयारियों का लिया जायजा | बड़गांव धाम, बिहार में छठ पूजा की तैयारियां: स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधाएं

November 9, 2026

नई नवेली दुल्‍हन की पहली दिवाली, जश्‍न की रात ससुराल पहुंचे कुछ युवक, फिर जो हुआ- हर तरफ पसरा मातम

November 9, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (14,051)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

पीएम मोदी का ऐसा तगड़ा एक्शन; राहुल, INDI, कॉकरोच… सबको भयंकर आग क्यों लग गई?

November 9, 2026

Bihar News: छठ व्रतियों को नहीं होगी कोई असुविधा, मंत्री श्रवण कुमार ने बड़गांव धाम में तैयारियों का लिया जायजा | बड़गांव धाम, बिहार में छठ पूजा की तैयारियां: स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधाएं

November 9, 2026

नई नवेली दुल्‍हन की पहली दिवाली, जश्‍न की रात ससुराल पहुंचे कुछ युवक, फिर जो हुआ- हर तरफ पसरा मातम

November 9, 2026

Greece Migrant Boat Tragedy: ग्रीस के क्रीट द्वीप के पास प्रवासियों से भरी नाव में मिले 12 शव, 18 को बचाया गया | Greece Boat Tragedy: 12 Migrants Found Dead Near Crete, 18 Survivors Rescued News Hindi

November 9, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

पीएम मोदी का ऐसा तगड़ा एक्शन; राहुल, INDI, कॉकरोच… सबको भयंकर आग क्यों लग गई?

November 9, 2026

Bihar News: छठ व्रतियों को नहीं होगी कोई असुविधा, मंत्री श्रवण कुमार ने बड़गांव धाम में तैयारियों का लिया जायजा | बड़गांव धाम, बिहार में छठ पूजा की तैयारियां: स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधाएं

November 9, 2026

नई नवेली दुल्‍हन की पहली दिवाली, जश्‍न की रात ससुराल पहुंचे कुछ युवक, फिर जो हुआ- हर तरफ पसरा मातम

November 9, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.