इस दिवाली सीजन में देश की पॉलिटिक्स का ये हाल हो गया है कि नरेंद्र मोदी नए नए धमाके कर रहे हैं, उधर मोदी विरोधियों के पटाखे फुस्से पड़ गए. राहुल गांधी का महारैली वाला पटाखा नहीं चला. राहुल के चैलेंज वाला पटाखे में भी दम नहीं निकला. कॉकरोच वाले तो दिवाली से पहले ही ठंडे पड़ गए थे. लेकिन दिवाली के बाद इन्हें फिर से आग लगी है. क्योंकि नरेंद्र मोदी ने कुछ ऐसा कर दिया कि पूरा इको सिस्टम हिल गया है. दीवाली का जश्न मनाते मनाते पीएम मोदी ने ऐसा पटाखा छोड़ दिया जिसकी बहुत चर्चा हो रही है. जिसकी गूंज मोदी विरोधियों के कान में धुआं कर रही है. आप देखिए कि नरेंद्र मोदी नक्सलियों के गढ़ में जाकर चैलेंज देकर आए
इधर राहुल गांधी, इंडी वाले और कॉकरोच पार्टी… सब मोदी के पीछे पड़ गए. आज इसके बारे में आपको बताएंगे. आपको ये भी बताएंगे कि इधर ये सब नरेंद्र मोदी को घेर रहे हैं, उधर मुस्लिम वोट के चक्कर में कांग्रेस ने ऐसा कांड कर दिया कि पूरी बीजेपी पीछे पड़ गई है. नरेंद्र मोदी के विरोध में बाप तक पहुंच जाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दिवाली पर कुछ ऐसा कह दिया जिसका कोई जवाब कांग्रेस के पास नहीं है.
पीएम मोदी ने क्या कहा?
इतने दिन से राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चैलेंज चैलेंज खेल रहे थे. बार-बार वीडियो डाल रहे थे. पूरा माहौल बना रहे थे लेकिन पीएम मोदी ने एक ही बार में सारा हिसाब चुकता कर दिया है. पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में CRPF जवानों से साथ दिवाली मनाई. पीएम मोदी ने कहा कि 40-50 साल बाद ऐसी पहली दिवाली आई है जब ये देश नक्सलवाद, माओवादी आतंक के खिलाफ पुरानी लड़ाई जीत चुका है. इसी में पीएम मोदी ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने राहुल गांधी, इंडी और कॉकरोच पार्टी पूरे इकोसिस्टम में हड़कंप मचा दिया.
पीएम नरेंद्र मोदी ने सीआरपीएफ जवानों से कहा, ‘जंगलों से हथियारी नक्सली तो मिट गए. लेकिन दिमागी नक्सलियों ने कई संगठनों पर कब्ज़ा कर रखा है. ये आज भी देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ लोगों को उकसा रहे हैं. कई राजनीतिक दलों में अलग-अलग संगठनों में भी इन दिमागी नक्सलियों ने अपनी घुसपैठ कर ली है. हमें इन्हें पहचानना है, इन्हें परास्त करना है और देश को सुरक्षित करना है.’
पीएम मोदी के इस बयान पर बवाल मच गया है. राहुल गांधी ने चिढ़ गए कि पीएम मोदी ने उन्हें नक्सली कह दिया है. जबकि 15 अगस्त को जब पीएम मोदी ने दिमागी नक्सली वाला बयान दिया था तो कांग्रेस नेता गर्व से खुद को दिमागी नक्सली बता रहे थे. कांग्रेस कहने लगी कि पीएम मोदी के झोला उठाने का वक्त तेजी से करीब आ गया है. ममता बनर्जी की सांसद महुआ मोइत्रा गाली वाली भाषा में पीएम मोदी को कोसने लगी. उद्धव ठाकरे और RJD ने भी पीएम मोदी के बयान पर आपत्ति जताई. इंडी के इकोसिस्टम वाले ये आरोप लगाने लगे कि पीएम मोदी तो जवानों को विपक्ष के खिलाफ भड़का रहे हैं. कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके भी इसमें कूद गए, कहा कि दिवाली के दिन ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए.
पीएम मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी
15 अगस्त को पहली बार पीएम मोदी ने दिमागी नक्सली शब्द का प्रयोग किया था. उस वक्त पीएम मोदी ने किसी का नाम नहीं लिया था. तब विपक्ष के नेता उछल उछलकर ये कह रहे थे कि हम हैं दिमागी नक्सली जो करना है कर लो लेकिन अब राहुल गांधी पीएम मोदी के बयान पर भड़क रहे हैं. राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बयान पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘प्रिय CRPF के जवानों आपके चेहरों ने सब बता दिया कि आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं. उन्होंने (पीएम मोदी) हमें नक्सली कहा. मेरी चुनौती क़ायम है. नरेंद्र मोदी मुझसे बहस करें. देशद्रोही कौन है और विदेशी ताक़तों के इशारे पर कौन चल रहा है. कोई भी समय, किसी भी जगह.’ राहुल गांधी ने कहा कि उनकी गारंटी है उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी.
राहुल गांधी अभी भी विदेशी कनेक्शन वाले मामले में ही बहस पर अड़े हैं, जबकि पीएम मोदी दिमागी नक्सली की बात कर रहे हैं. दोनों अलग अलग चीजें हैं. और आप सोचिए जो पार्टी कभी नक्सलवाद को खत्म नहीं कर पाई. जिस पार्टी के सत्ता में रहते हुए नक्सलियों ने पूरा बवाल काटा हुआ था. उसके नेता राहुल गांधी आज CRPF जवानों के लिए चिंता जता रहे हैं क्या राहुल गांधी ये भूल गए कि ये उनकी ही पार्टी के लोग हैं जो सेना के एक्शन पर भी सबूत मांगते हैं.
90 से ज्यादा गांव में पहली बार फहरा तिरंगा
दिमागी नक्सली वाली बात पीएम मोदी ने CRPF के जवानों के बीच कही. उस इलाके में कही जो नक्सलवाद का सबसे बड़ा गढ़ माना जाता था. जहां के 90 से ज्यादा गांव में इस साल पहली बार तिरंगा फहराया गया है. जहां पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री नक्सलियों के गढ़ माने वाले वाली जगह पर जाकर दिवाली मना रहे हैं. लेकिन विपक्ष को इस बात से दिक्कत है कि पीएम मोदी ने वहां पॉलिटिकल भाषण क्यों दिया है. वहां दिमागी नक्सलियों की बात क्यों की. राजनीतिक दलों का नाम क्यों लिया. जबकि दिमागी नक्सल से पीएम मोदी का मतलब वो लोग हैं जो वैचारिक रूप से नक्सलियों का समर्थन करते हैं. उनके रिहाई के लिए जूलुस निकालते हैं. उनके पर एक्शन हो तो मातम मनाते हैं. इसलिए पीएम मोदी कह रहे हैं कि नक्सली भले ही मिट गए हों लेकिन दिमागी नक्सलियों का खतरा बरकरार है. पीएम मोदी ने इसमें किसी का नाम नहीं लिया है. किसी राजनीतिक दल की बात नहीं की. लेकिन कांग्रेस और इंडी वालों ने इसे खुद से जोड़ लिया.
पीएम मोदी के बयान पर इंडी के इकोसिस्टम में ऐसी आग लगी है कि बात अब गाली देने तक आ गई है. ममता बनर्जी की पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘भारत के प्रधानमंत्री शर्मनाक हैं. उन्हें अपनी वर्दी उतार देनी चाहिए टोपी उतार देनी चाहिए, झोला उठा लेना चाहिए और सशस्त्र बलों को अकेला छोड़ देना चाहिए.’ ये कहते हुए महुआ मोइत्रा ने आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया है. और ये भी लिखा कि वो इसमें मेरी भाषा की कोई गलती नहीं है. बल्कि पीएम मोदी की भाषा में है.
आप सोचिए ये वो लोग हैं. जिनकी पार्टी बंगाल चुनाव में अर्धसैनिक बलों को टारगेट करती थी. ममता बनर्जी आरोप लगाती थी कि CRPF के जवान लोगों को टॉर्चर करते हैं. ये आरोप लगाती थी कि ये तो BJP की CRPF है. साल 2021 के चुनाव में तो ममता बनर्जी बंगाल के वोटर्स को ये कहकर भड़का रही थी कि वो CRPF के जवानों को घेर लें. लेकिन आज ये लोग CRPF के जवानों के साथ हमदर्दी दिखा रहे हैं.
47 साल बाद पहली बार शहीद नहीं हुआ एक भी जवान
जबकि आप देखिए कि पीएम मोदी के राज में क्या हो रहा है. CRPF के इतिहास में 47 साल बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं हुआ. और इंडी वाले उस प्रधानमंत्री को जवानों की अहमियत बता रहे हैं. आप देखिए कि नरेंद्र मोदी ने क्या कुछ बदल दिया है.
एक तरफ कश्मीर के लाल चौक पर दिवाली मनाई जा रही है. जो जगह कभी आतंकवाद के साए में रहती थी वहां दिवाली का जश्न है. दूसरी तस्वीर बस्तर की है जो कभी नक्सलियों का गढ़ था वहां अब पीएम मोदी दिवाली मना रहे हैं. तो जो लोग ये पूछते हैं कि पीएम मोदी ने किया ही क्या है, उन्हें ये तस्वीरें देखनी चाहिए.
इसी तरह उद्धव ठाकरे की पार्टी और तेजस्वी यादव भी पीएम मोदी के दिमागी नक्सली वाले बयान का विरोध कर रहे हैं. संजय राउत ने कहा, ‘अरे! जवानों के साथ किस तरह से बात करनी चाहिए दीपावली के दिन, अच्छी-अच्छी बात करो, ये नौटंकी मत करो, उनका यूनिफॉर्म पहन कर जाएंगे, ये करेंगे, क्या बोल रहे हैं उनका भाषण देखो आप.’
वहीं तेजस्वी ने कहा, ‘जिस तरह से प्रधानमंत्री नए-नए शब्द लेकर आते हैं, हमको लगता है इससे ज्यादा जरूरी है, देश से बेरोजगारी आप क्यों नहीं मिटा पाते हो, महंगाई आपने चार गुना बढ़ा दिया, नेता चीन जो घुसते जा रहा है देश में, रुपया कमजोर होता जा रहा है, डॉलर महंगा होता जा रहा है, मजबूत होता जा रहा है, बिहार में आपने कारखाने क्यों नहीं लगाए, शायद जिनको आप दिमागी नक्सली कह रहे हैं, आज आप पर सवाल खड़े नहीं करते.’
जो इंडी वाले कई दिनों से वोट चोरी का माहौल बना रहे हैं. जो कई दिनों से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर सड़कों पर हैं. वो आज ये कह रहे हैं कि महंगाई, बेरोजगारी पर बात क्यों नहीं होती. अरे भाई विपक्ष में आप हैं. आपको किसने रोका है कि आप महंगाई पर रैली ना करें, बेरोजगारी के मुद्दे पर सड़कों पर ना उतरे, लेकिन आप तो वोट चोरी के मुद्दे से चिपके हुए हैं.
कॉकरोच पार्टी भी बिदकी
इधर इंडी वाले खुद को ही Expose कर रहे हैं. उधर पीएम मोदी के बयान पर कॉकरोच पार्टी भी बिदक गई है. जबकि उनका भी नाम पीएम मोदी ने कहीं नहीं लिया. कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी को दिवाली वाले दिन नेगेटिव बातें नहीं करनी चाहिए.अभिजीत दीपके ने कहा, ‘जब लोग इतने ज्यादा खुश है, सारे धर्म के लोग एक साथ दीवाली मना रहे हैं, इतनी खुशी से हमारे प्राइम मिनिस्टर वही नेगेटिव और हेट्रेड वाली बातें कर रहे हैं. जो ज़्यादातर अपने पॉलिटिकल स्पीचेस में करते हैं. मुझे समझ में आ रहा है, आज दीवाली के दिन जो इंडिया का सबसे बड़ा फेस्टिवल होता है, उस दिन ये सब बातें करने का क्या पॉइंट है? कब तक हम नेगेटिव और हेट्रेड वाली बातें करेंगे. सहानुभूति वाली बात करिए ना, खुशी वाली बातें करिए.’
सोनिया गांधी पर भी पीएम मोदी का हमला
इधर दिमागी नक्सली वाले बयान पर घमासान मचा है. उधर बस्तर में पीएम मोदी ने नक्सली हमलों की बात करते हुए सोनिया गांधी पर भी एक तगड़ा हमला लॉन्च कर दिया है. पीएम मोदी ने बताया कि कैसे छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने खून बहाया लेकिन जवानों की शहादत पर किसी नामदार ने कोई आंसू नहीं बहाए..
पीएम मोदी ने कहा, ‘2010 में ही दंतेवाड़ा में ही और घटना में 44 निर्दोष नागरिकों की हत्या हुई थी. ये धरती हमारे वीरों के रक्त से अभिषिक्त हो गए थी. लेकिन महलों में रहने वाले किसी भी नाम दार की सिसकी नहीं सुनाई दी. किसी भी महलों में रहने वाले की आँखों से एक बिंदु भी नहीं निकला था.’
गांधी परिवार पर अटैक करने के लिए मोदी अक्सर नामदार शब्द का प्रयोग करते हैं. पीएम मोदी जो बयान दिया. उसे सोनिया गांधी के बाबरी वाले बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, एक इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने बाबरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचे का विध्वंस देखकर वे बेहद भावुक हो गई थीं टीवी स्क्रीन पर दृश्य देखते ही रो पड़ी थीं. सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें तभी समझ आ गया था कि महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने जिस धर्मनिरपेक्ष भारत का सपना देखा था उसे बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी.
खरगे के बयान पर भी विवाद
सोनिया गांधी के इसी बयान को जोड़ते हुए पीएम मोदी ने पूछा कि क्या जवानों की शहादत पर नामदारों के आंसू नहीं निकलते. इधर सोनिया गांधी के बयान पर बवाल मचा है. उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष से दिवाली की शुभकामनाएं दी. लेकिन इस दौरान उन्होंने ये कह दिया कि दिवाली तो खुशियों की ईद है. बहुत लंबे समय तक चलने वाली ईद है.
अब इसी पर लोग पूछ रहे हैं कि बॉस कौन सा तरीका है दिवाली विश करने का. और बार बार ईद का नाम लेने का है. पहले आप कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान सुनिए फिर बताऊंगा कि उनके बयान पर कैसे बवाल मचा हुआ है कैसे कांग्रेस इसे डिफेंड रही है. कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर बीजेपी ने बवाल काट दिया है. बीजेपी आरोप लगा रही है कि मुस्लिम तुष्टिकरण के चक्कर में कांग्रेस अध्यक्ष को दिवाली में भी ईद नजर आ रही है. बीजेपी कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी..दोनों को चुनौती दे रही है कि ईद पर दिवाली वाली बधाई देकर दिखाएं.
बीजेपी ने घेरा तो बचाव में उतरे कांग्रेसी
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, ‘वो कहते हैं कि दीपावली खुशियों की ईद है. दीवाली बोलने में खरगे जी को इतना दर्द क्यों होता है? दीपावली बोलने में आपकी ज़ुबान क्यों लड़खड़ाने लगती है? और अगर आप उनका वक्तव्य और भाव देखिए, तो ऐसा लगा था कि खरगे जी रोने लगेंगे. अगर यही सही है, यही उचित है, तो मैं राहुल गांधी और खरगे जी को एक चुनौती देता हूं. इस बार जब ईद आएगी, खरगे जी और राहुल गांधी जी कृपया करके एक बार यह जरूर कहना कि ये खुशियों की दीवाली आ गई है.’
जिस तरह से कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बाप वाले बयान को डिफेंड कर रहे थे. उसी तरह इस बयान को भी डिफेंड कर रहे हैं. कांग्रेस नेताओं का तर्क ये है कि खुशियों की ईद का मतलब त्योहार होता है इसमें गलत क्या है. कांग्रेस अध्यक्ष को डिफेंड करते करते कांग्रेस नेता राशिद अल्वी तो यहां तक कह गए कि ईद और दिवाली दोनों खुशियों के त्योहार हैं लेकिन ईद पर AQI नहीं बढ़ता सुनिए.
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, ‘खुशी की बात जब आती है तो ईद से मिसाल दी जाती है. कि क्या कोई बहुत दिन के बाद मिलता है तो भी यही कहा जाता है, कि क्या तुम ईद का चांद हो गए हो खुशी के दूसरे मायने ईद से लिए जाते हैं. तो अगर खरगे साहब ने कहा है तो ये तो एक सेक्युलर आदमी ही बोल सकता है BJP और कम्युनल लोगों से हम उम्मीद नहीं करते कि वो इस तरीके की बात करेंगे और ईद और दीवाली में एक फर्क है दोनों खुशियों के त्योहार हैं लेकिन ईद के अंदर AQI बढ़ाया नहीं जाता है.’

