
Last Updated:
Delhi Chunav 2025 News: बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप इस तरह के आरोप लगाकर उनके खिलाफ झूठ फैला रही है. उन्होंने आगे कहा कि जब तक आप उन्हें दोषी साबित नहीं कर देती, तब तक वह अपना अनशन जारी रखेंगे.
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को आमरण अनशन की घोषणा की. आम आदमी पार्टी (आप) ने उन पर लाइव टीवी डिबेट के दौरान अपने विधायक ऋतुराज झा के खिलाफ अनुचित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था. पूनावाला ने कहा कि आप इस तरह के आरोप लगाकर उनके खिलाफ झूठ फैला रही है. उन्होंने आगे कहा कि जब तक आप उन्हें दोषी साबित नहीं कर देती, तब तक वह अपना अनशन जारी रखेंगे.
पूनावाला ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘प्रिय मित्रों, अगर मेरी मौत होती है तो इसके लिए पूरी तरह से आम आदमी पार्टी जिम्मेदार होगी. मैं आम आदमी पार्टी की तरफ से मेरे खिलाफ फैलाए गए झूठ और मेरे चरित्र हनन के कारण आमरण अनशन शुरू कर रहा हूं, जब तक आप यह साबित नहीं कर देती कि मैंने किसी के साथ दुर्व्यवहार किया है.’
Dear friends,
If i die – @AamAadmiParty is solely responsible for it..
I am starting a fast unto death because of the lies spread against me by AAP and for my character assassination until AAP proves i abused anybody.
Shri @MediaHarshVT , Aishwarya Kapoor of Republic know the… pic.twitter.com/cFQYAcnSep
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) January 14, 2025

