मुलायम के स्थान पर प्रवाहित होंगी अस्थियां
बताया जा रहा है कि राजपाल सिंह यादव की अस्थियां उसी स्थान पर प्रवाहित की जाएंगी, जहां समाजवादी पार्टी के संस्थापक और अखिलेश के पिता, मुलायम सिंह यादव की अस्थियां प्रवाहित की गई थीं। राजपाल यादव का गुरुवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
महाकुंभ में सपा की सक्रियता
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान मकर संक्रांति पर शाही स्नान का आयोजन किया गया, जिसमें 13 अखाड़ों के नागा साधुओं ने भाग लिया। समाजवादी पार्टी ने महाकुंभ में विशेष कैंप की व्यवस्था की है। इस कैंप में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्थापित की गई है। श्रद्धालुओं की मदद के लिए सपा कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया है।
अखिलेश यादव का मकर संक्रांति के मौके पर गंगा स्नान और तस्वीरें साझा करना उनके धार्मिक और सामाजिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। इसे पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच एक विशेष संदेश माना जा रहा है। सीधा संदेश है कि हिंदू पहचान से सपा कार्यकर्ताओं को कोई दिक्कत नहीं है।

