Cyclone Ditwah Latest News: साइक्लोन दितवाह भारत की जमीन पर जल्द ही दस्तक दे सकता है. इसके लैंडफॉल से पहले ही समुद्री हलचल बढ़ गई है, लोगों को तटीय इलाकों से सुरक्षित निकाला जा रहा है. वहीं, मौसम विभाद ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है. यह तूफान शनिवार दोपहर को श्रीलंका से निकला, जिसमें कम से कम 153 लोगों की मौत हो गई और 191 लोग लापता हैं.
साइक्लोन दितवाह ने श्रीलंका में कैसे तबाही मचाई?
श्रीलंका में, दितवा की वजह से आई भयंकर बाढ़ और मिट्टी के धंसने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 159 हो गई, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं. डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेंटर के अनुसार, साइक्लोन में 20,000 से ज़्यादा घर तबाह होने और 108,000 लोगों को सरकारी शेल्टर में जाने के बाद, द्वीप देश ने इमरजेंसी की स्थिति घोषित कर दी और अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी. बाढ़ के कारण और 798,000 लोगों को मदद की ज़रूरत थी, जिसके लिए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने रिकवरी के कामों को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल किया. 24,000 से ज़्यादा सैनिक बचाव काम में लगे हुए हैं, जिन्होंने 2,453 लोगों को बचाया है और 43,000 लोगों को 488 राहत सेंटर में पहुंचाया है.
80 की रफ्तार में आ रहा है साइक्लोन, रेड अलर्ट
IMD ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं के साथ बहुत भारी बारिश का अनुमान है. पुडुचेरी-कराईकल इलाके के साथ-साथ कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू में भारी बारिश होने की उम्मीद है. तमिलनाडु के दक्षिणी और डेल्टा जिलों में पहले ही भारी बारिश शुरू हो गई है, और जैसे-जैसे सिस्टम पास आएगा, हालात और खराब होंगे.
तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट
चेन्नई समेत तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने कहा है कि हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़कने की उम्मीद है.
दितवाह अभी कहां है?
IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, साइक्लोनिक तूफ़ान दितवाह के नॉर्थ तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों के पैरेलल उत्तर की ओर बढ़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने आगे कहा, ‘उत्तर की ओर बढ़ते हुए साइक्लोनिक तूफान आज, 30 नवंबर की दोपहर और शाम तक तमिलनाडु-पुडुचेरी के तट से कम से कम 70 किलोमीटर और 30 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित होगा.’
समंदर से आने लगी हैं तेज हवाएं, मौसम का आनंद लेने पहुंचे लोग
साइक्लोन दितवाह के आने से पहले समुद्री लहरे उठने लगीं है. नॉर्थ आंध्र प्रदेश के समुद्री तट माहौल शानदार हो गया है. हालांकि, अभी बारिश नहीं हो रही है. लोग मौसम का आनंद लेने समंदर के किनारे पहुंच रहे हैं. वहीं, पुलिस लोगों को समुद्र के किनारे से लोगों को हटाने की कोशिश कर रहे हैं.
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | Strong winds and rough sea conditions witnessed in the capital city as Cyclone Ditwah moves closer. Visuals from Marina Beach. pic.twitter.com/PC7mkodGjV

