बीजेपी ने किया बड़ा ऐलान
बीजेपी ने महिलाओं को 2,500 रुपये की सम्मान राशि भी देने का ऐलान किया है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव जीतने पर 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने की भी घोषणा की। बीजेपी ने विधवाओं, बेसहारा महिलाओं की पेंशन 2,500 से बढ़ाकर 3,000 रुपये किए जाने का भी वादा किया। बीजेपी ने मातृ सुरक्षा वंदना को और ताकत देने के लिए 6 पोषण किट दी जाएगी और हर गर्भवती महिला को 21,000 रुपये दिए जाएंगे।
AAP के फोकस में भी महिलाएं
महिलाओं को रिझाने की सबसे पहली कोशिश आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से की गई, जिसने महिला सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये करने का फैसला किया। इसके बाद तो महिलाओं को खुश करने की होड़ सी लग गई। कांग्रेस भी महिलाओं को रिझाने में पीछे कहां रहने वाली थी।
कांग्रेस ने भी खोला पिटारा
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस दिल्ली की सत्ता में आएगी तो प्यारी दीदी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये मिलेंगे। कांग्रेस ने महंगाई मुक्ति योजना के तहत 500 रुपये में गैस सिलेंडर का वादा भी किया। जिससे महिलाएं प्रभावित हो सकती है।

