Last Updated:
BJP 12 Saal Bemisaal Campaign Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने के बाद बीजेपी ने ’12 साल बेमिसाल’ अभियान शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है. दि…और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर बीजेपी का बड़ा मंथन. (फाइल फोटो PTI)
PM Modi 12 Year Tenure Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने और देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने के बाद अब बीजेपी इसे बड़े राजनीतिक और संगठनात्मक संदेश में बदलने की तैयारी में है. दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाली NDA की अहम बैठक को सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे 2029 के राजनीतिक रोडमैप और ‘विकसित भारत’ विजन की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. बीजेपी ने इस पूरे अभियान को ’12 साल बेमिसाल’ नाम दिया है. पार्टी चाहती है कि केंद्र सरकार की योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, गरीब कल्याण कार्यक्रमों और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती ताकत को एक बड़े नैरेटिव के रूप में जनता तक पहुंचाया जाए. यही वजह है कि NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के बड़े नेताओं को इस बैठक में बुलाया गया है. माना जा रहा है कि बैठक में आगामी चुनावी रणनीति, राज्यों के साथ समन्वय और विपक्ष के खिलाफ साझा राजनीतिक लाइन पर भी चर्चा होगी.
प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद 2019 और फिर 2024 में लगातार जीत हासिल कर उन्होंने नया राजनीतिक रिकॉर्ड बना दिया. 10 जून को उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के 4399 दिनों तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. बीजेपी इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताकर देशभर में विशेष अभियान चलाने जा रही है. भारत मंडपम में होने वाली बैठक में करीब 35 सहयोगी दलों के 75 से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है. इसमें 22 NDA शासित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. बैठक के जरिए बीजेपी यह संदेश देना चाहती है कि NDA अभी भी मजबूत और एकजुट है तथा आने वाले वर्षों में विकास और राजनीतिक स्थिरता दोनों पर उसका फोकस रहेगा.
भारत मंडपम में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
- दिल्ली का भारत मंडपम एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है. इस बैठक में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ NDA के सभी प्रमुख सहयोगी दल शामिल होंगे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में संगठन और सरकार के बीच तालमेल मजबूत करने पर विशेष चर्चा होगी. साथ ही राज्यों में केंद्र की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी.
- बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए एक विशेष प्रस्ताव भी लाया जा सकता है. जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू यह प्रस्ताव पेश कर सकते हैं. वहीं नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो इसके समर्थन में बोल सकते हैं. प्रस्ताव के जरिए NDA यह दिखाना चाहता है कि गठबंधन पूरी तरह मोदी के नेतृत्व के साथ खड़ा है.
- बीजेपी का मानना है कि पिछले 12 वर्षों में देश ने इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंडिया, रक्षा, रेलवे, एक्सप्रेसवे, विदेश नीति और गरीब कल्याण योजनाओं में बड़ा बदलाव देखा है. पार्टी इन उपलब्धियों को ‘न्यू इंडिया’ मॉडल के रूप में जनता के सामने रखना चाहती है.
विकसित भारत 2047 पर रहेगा बड़ा फोकस
बैठक में सिर्फ राजनीतिक रणनीति ही नहीं बल्कि विकास योजनाओं पर भी गंभीर चर्चा होगी. केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर ‘विकसित भारत 2047’ विजन को तेज करना चाहती है. इसके तहत रोजगार, निवेश, उद्योग, कृषि, शिक्षा और डिजिटल सेवाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा.
सरकार का मानना है कि अगले 20 वर्षों में भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने के लिए राज्यों की भूमिका बेहद अहम होगी. इसलिए इस बैठक में केंद्र-राज्य समन्वय, योजनाओं की मॉनिटरिंग और निवेश आकर्षित करने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.
विपक्ष पर भी साधा जा सकता है निशाना
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बैठक में विपक्षी गठबंधन पर भी हमला बोला जा सकता है. बीजेपी आगामी चुनावों से पहले NDA की एकजुटता और मोदी फैक्टर को मजबूत करने की कोशिश में है. पार्टी चाहती है कि सहयोगी दलों के बीच कोई भ्रम न रहे और सभी एक साझा एजेंडे के साथ आगे बढ़ें.
बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी NDA नेताओं को संबोधित कर सकते हैं. माना जा रहा है कि अपने भाषण में वह सरकार की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका पर जोर देंगे.
PM Modi 12 Year Tenure Live: लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित PM बनने पर कैबिनेट का अभिनंदन
BJP 12 Saal Bemisaal Campaign Live: केंद्रीय कैबिनेट ने लगातार कार्यकाल के आधार पर सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया. इस दौरान कैबिनेट के सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी को खड़े होकर सम्मान दिया और जोरदार तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया.
BJP 12 Saal Bemisaal Campaign Live: राष्ट्रपति मुर्मू ने PM मोदी की उपलब्धि को बताया जनता के विश्वास की जीत
PM Modi 12 Year Tenure Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को लेकर कहा कि यह उपलब्धि केवल लंबे समय तक सार्वजनिक पद पर बने रहने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की जनता द्वारा लगातार चुनावों में उनके नेतृत्व पर जताए गए भरोसे की भी पुष्टि है. राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी को लगातार मिल रहा जनसमर्थन लोकतांत्रिक विश्वास और स्थिर नेतृत्व का प्रतीक है.
PM Modi 12 Year Tenure Live: दोपहर 3 बजे भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक
BJP 12 Saal Bemisaal Campaign Live: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बुधवार दोपहर 3 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में NDA संसदीय दल की अहम बैठक होगी. इस बैठक में भाजपा और NDA शासित 22 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे
BJP 12 Saal Bemisaal Campaign Live: विपक्ष के खिलाफ रणनीति पर भी नजर
PM Modi 12 Year Tenure Live: राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बैठक में विपक्षी गठबंधन को लेकर भी रणनीति बनाई जा सकती है. बीजेपी आगामी चुनावों से पहले NDA को पूरी तरह एकजुट रखना चाहती है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन में संगठन, विकास और राजनीतिक स्थिरता को लेकर बड़ा संदेश दे सकते हैं.
PM Modi 12 Year Tenure Live: विकसित भारत 2047 पर होगा बड़ा मंथन
BJP 12 Saal Bemisaal Campaign Live: बैठक में केवल राजनीति ही नहीं बल्कि विकास योजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है. केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर ‘विकसित भारत 2047’ रोडमैप को आगे बढ़ाना चाहती है. रोजगार, निवेश, उद्योग, डिजिटल सेवाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अपने सुझाव रख सकते हैं.
BJP 12 Saal Bemisaal Campaign Live: PM मोदी के समर्थन में विशेष प्रस्ताव लाने की तैयारी
PM Modi 12 Year Tenure Live: सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए एक विशेष प्रस्ताव पेश किया जा सकता है. जानकारी है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू प्रस्ताव रख सकते हैं, जबकि नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो इसका समर्थन कर सकते हैं. इससे NDA की एकजुटता का बड़ा संदेश देने की कोशिश होगी.
PM Modi 12 Year Tenure Live: नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बीजेपी का बड़ा प्लान
PM Modi 12 Year Tenure Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है. 10 जून को मोदी ने 4,399 दिनों का आंकड़ा पार किया. बीजेपी अब इस उपलब्धि को राष्ट्रीय अभियान में बदलने की तैयारी में है. पार्टी नेताओं का कहना है कि पिछले 12 वर्षों में देश ने इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंडिया और वैश्विक स्तर पर बड़ी प्रगति देखी है.
BJP 12 Saal Bemisaal Campaign Live: भारत मंडपम में NDA का शक्ति प्रदर्शन, पीएम मोदी संग जुटेंगे सभी बड़े नेता
PM Modi 12 Year Tenure Live: दिल्ली के भारत मंडपम में आज NDA की बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, बीजेपी अध्यक्ष और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि करीब 35 सहयोगी दलों के 75 से ज्यादा वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. बीजेपी इस बैठक को ’12 साल बेमिसाल’ अभियान की शुरुआत के तौर पर पेश कर रही है.

