Last Updated:
Ashutosh Dixit New Air Chief Marshal: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के रूप में वायुसेना को नया बॉस मिल गया है. चार दशक का तजुर्बा, 3500+ घंटे की उड़ान और मिराज से लेकर स्वदेशी तेजस तक उड़ा चुके आशुतोष दीक्षित एयरफोर्स की कमान संभालेंगे. ऑपरेशन सफेद सागर से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक गदर मचाने वाले इस धुरंधर के आने से देश की एयरफोर्स में आत्मनिर्भरता और खौफ का नया दौर शुरू हो चुका है.
नए एयरफोर्स चीफ का ऐलान हो गया है.
आकाश के सीने को चीरने वाला एक और जांबाज अब देश के सबसे बड़े आसमान के पहरेदार की कुर्सी पर बैठने को तैयार है. जी हां, चार दशकों का लंबा तजुर्बा, 3500 घंटे से ज्यादा की उड़ान, और मिराज-2000 से लेकर स्वदेशी ‘तेजस’ तक को आसमान में लोहे की तरह मनवाने वाले एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना (IAF) का नया प्रमुख नियुक्त कर दिया गया है. एनडीए के इस चमकते सितारे ने 1986 में फाइटर स्ट्रीम से उड़ान भरी थी और ऑपरेशन सफेद सागर से लेकर सिंदूर तक हर मैदान में दुश्मनों के छक्के छुड़ाए हैं. अब जब यह बाहुबली कमान संभालने जा रहा है तो डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता की रफ्तार और भारत के अपने फाइटर जेट्स का दम आसमान में एक अलग ही खौफ और ताकत पैदा करने वाला है.
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…
और पढ़ें

