Last Updated:
Muzaffarpur Crime News: बिहार में कानून-व्यवस्था के नाम पर जहां राजनीति गर्म हो उठी है, वहीं एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर में बड़ी वारदात हुई है जिसमें फेमस …और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में फेमस यूट्यूबर सैफुल अंसारी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग
हाइलाइट्स
- मुजफ्फरपुर में यूट्यूबर सैफुल अंसारी के घर पर फायरिंग.
- घटना में एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती.
- पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी.
मुजफ्फरपुर/प्रियांक सौरभ. बिहार में लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं की कड़ी में एक और वारदात जुड़ गई है.मुजफ्फरपुर में फेमस यूट्यूबर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई है जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है. वारदात मुजफ्फरपुर के साहेबगंज इलाके मेंअंजाम दिया गया है. सुबह-सुबह फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया.मौके पर खुद सरैया SDPO कुमार चंदन भी पहुंचे और मामले की जांच की है.
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के साहेबगंज बाजार इलाके में फेमस यूट्यूबर सैफुल अंसारी के घर पर बेखौफ़ बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस घटना में एक व्यक्ति को गोली भी लगी है. बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने यूट्यूबर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की, हालांकि घर का शटर बंद था. लेकिन, इस दौरान एक व्यक्ति को भी गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, वो खतरे से बाहर हैं.
घटना के बाद मौके से कई खोखे भी बरामद किये गये हैं. पुलिस आसपास की CCTV फूटेज भी खंगलने में जुटी हुई है.मामले को लेकर सरैया SDPO कुमार चंदन ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे बाइक सवार बदमाशों ने साहेबगंज बाजार में यूट्यूबर के घर पर फायरिंग की है, फिलहाल घटनास्थल से 4-5 खोखे मिले हैं, बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी भी की जाएगी. बता दें कि सैफुल अंसारी बिहार के सबसे फेमस यूट्यूबर मनी मेराज के टीम के सदस्य हो जो कॉमेडी वीडियो बनाते हैं. सैफुल भी अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं.
Muzaffarpur,Bihar
March 17, 2025, 15:57 IST

