Last Updated:
BIEAP AP Inter Result 2025 Declared: आंध्र प्रदेश बोर्ड ने इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए थे, वे सीधे इस लिंक resultsbie.ap.gov.in के जरिए अप…और पढ़ें
AP Inter Result 2025 Declared: BIEAP ने इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है.
BIEAP AP Inter Result 2025 Declared: आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड (BIEAP) ने आज यानी 12 अप्रैल को इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना रिजल्ट आंध्र प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in के जरिए चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर की लिस्ट और स्कोरकार्ड भी जारी करने वाला है.
इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://resultsbie.ap.gov.in/ के जरिए भी आंध्र प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं. एपी इंटर के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे. प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 1 मार्च से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी. वहीं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 3 मार्च से 20 मार्च 2025 के बीच संपन्न हुई थी.
आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर का रिजल्ट Whatsapp से करें चेक
अगर आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर का रिजल्ट वेबसाइट पर देखने में कोई दिक्कत हो, तो छात्र 9552300009 नंबर पर “Hi” लिखकर मन मित्रा व्हाट्सएप सेवा के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं. यह जानकारी बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में दी गई है.
AP Inter Result 2025 ऐसे करें डाउनलोड
आंध्र प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट resultsbie.ap.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध “AP Intermediate Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन पेज पर पहुंचने के बाद अपना रोल नंबर/हॉल टिकट नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें.
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिजल्ट को ध्यानपूर्वक चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें.
भविष्य की जरूरतों के लिए एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें.
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते लॉगिन विवरण तैयार रखें और किसी भी तकनीकी अड़चन से बचने के लिए आधिकारिक समय से कुछ मिनट पहले वेबसाइट पर विजिट करें.
ये भी पढ़ें…
JEE Main सेशन 2 आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जारी, ऐसे आसानी से करें डाउनलोड
आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटर रिजल्ट कुछ ही देर में bieap.gov.in पर होगा जारी, यहां देखें सबसे पहले

