International
oi-Siddharth Purohit
Ishaan Tharoor- Bhumika Tharoor: अमेरिका के नामी अखबार ‘The Washington’ ने बुधवार को अपने लगभग एक-तिहाई स्टाफ की छंटनी कर दी है। इस सबसे बड़ी कटौती का असर कांग्रेस के दिग्गज नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर पर भी पड़ा है। ईशान को भी इन लोगों के साथ नौकरी गंवानी पड़ी।
300 कर्मचारियों को निकाला
ईशान कई सालों से अखबार में अंतरराष्ट्रीय मामलों के सीनियर कॉलमिस्ट (Senior Columnist) थे। ईशान उन 300 से अधिक कर्मचारियों में शामिल हैं। जिन्हें अचानक नौकरी से निकाल दिया गया है। जिसकी जानकारी खुद ईशान थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर देते हुए इसे संस्थान के लिए एक काला दिन बताया। उन्होंने लिखा कि उनके साथ अंतरराष्ट्रीय डेस्क के अधिकांश सहकर्मियों और बेहतरीन पत्रकारों को भी निकाल दिया गया है।

टेलेंटेड और कामयाब हैं भूमिका थरूर
भारत में बहुत कम ही लोग ईशान थरूर और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं। ईशान थरूर ने साल 2017 में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड भूमिका दवे से शादी की थी। ये पहला मौका था जब ईशान थरूर भारतीय मीडिया की सुर्खियों में आए थे। आइए जानते हैं कौन हैं उनकी पत्नी भूमिका दवे और क्या करती हैं वे।
द अटलांटिक में वरिष्ठ पत्रकार
भूमिका थरूर अपनी शादी के पहले भूमिका दवे नाम इस्तेमाल करती थीं। 2017 में शादी के बाद उन्होंने पति ईशान के सरनेम को शुरू किया। इन दिनों में द अटलांटिक में मैनेजिंग एडिटर हैं।

बचाटा डांस और गरबा का कॉम्बिनेशन
भूमिका डांस की शौकीन हैं। बचाटा डांस से लेकर गरबा तक कई अलग-अलग तरह के डांस करने और डांस सीखने में खासी दिलचस्पी रखती हैं।
उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके डांस के कई सारे वीडियो को अच्छे खासे लाइक्स भी मिले हैं।
अपने जोड़ीदार के साथ बचाटा डांस करती हुईं भूमिका थरूर
टेनिस की खिलाड़ी
डांस के अलावा भूमिका जबरदस्त टेनिस प्लेयर भी हैं। वे अपने फ्री टाइम में अक्सर टेनिस खेलने जाया करती हैं। इससे वे काम की थकान और शरीर का संतुलन दोनों बनाए रखती हैं। 14 साल की उम्र में भूमिका Meadow की टेनिस (सिंगल्स) की नंबर वन प्लेयर बन चुकी थीं। ये बताता है कि टेनिस को लेकर उनके मन में अलग ही प्रेम है। इसके अलावा कई मौकों पर उन्हें बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते हुए भी देखा गया है। जिसके वीडियो और फोटो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाले हैं।
मां की ‘भूमिका’ भी हैं निभाती
भूमिका और ईशान की एक क्यूट सी बेटी भी है। पत्रकार होने, टेनिस खेलने और डांस करने के साथ-साथ भूमिका अपनी मां होने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती हैं। अपनी बेटी को भी अपनी तरह गरबा सिखाना हो या उसे घुमाने ले जाना हो। भूमिका खुद ये जिम्मेदारियां उठाती हैं।

ईशान की उपलब्धियां
ईशान ने 2017 में ‘WorldView’ कॉलम की शुरुआत की थी, जिसे दुनिया भर के करीब पांच लाख सब्सक्राइबर्स का प्यार मिला। अपनी विदाई पर उन्होंने एक खाली न्यूजरूम की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि पत्रकारिता के लिए यह एक बेहद दुखद घड़ी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-

IND vs SA: भारत-अफ्रीका के बीच पहला वर्ल्ड कप मैच कल, होगी चौके-छक्कों की बौछार, LIVE देखने का ये है जुगाड़
-

इस फेमस एक्ट्रेस संग सेट पर हुई ऐसी शर्मनाक घटना, बर्बाद हुई जिंदगी, 13 साल झेला दर्द और फिर जो हुआ
-

Uttar Pradesh Silver Rate Today: 3 फरवरी को चांदी UP में कितनी लुढ़की? Noida-Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव
-

Mumbai Gold Silver Rate: 3 फरवरी को मुंबई में चांदी कितनी सस्ती? सोने के दाम में गिरावट जारी- 10 दिन का लेखा
-

Hyderabad Gold Silver Rate Today: 3 फरवरी को सोने-चांदी का भाव औंधे मुंह गिरा? जानें ताजा रेट क्या हो गया?
-

PM Kisan 22nd Installment: फरवरी में इस तारीख को आ सकता है पैसा, 22वीं किस्त से पहले कैसे बनेगी Farmer ID?
-

कौन हैं गौतम अडानी के बॉडीगार्ड मेजर सिद्धार्थ राठौड़? करियर, ताकत और संपत्ति—कमांडो की कहानी हैरान करेगी
-

मोटापे ने इस सुपरहिट एक्ट्रेस का करियर किया बर्बाद, फिल्मों से धक्के मारकर निकाला गया, फिर हुआ ऐसा हाल
-

Gold Price Today: सोना भी आया जमीन पर, 2 दिन में ₹7,000 से ज्यादा सस्ता, 3 फरवरी का ताजा भाव चौंकाने वाला
-

Supreme Court ने SIR विवाद पर सुनाया अहम फैसला, ममता बनर्जी ने खुद रखी अपनी दलीलें, कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
-

Love Story: इस खूबसूरत नेता को प्यार में मिला धोखा, 13 साल छोटे सिंगर संग था लिवइन रिलेशन, झेली बदनामी
-

Love Story: इस खूबसूरत हसीना को दिग्गज नेता से मोहब्बत पड़ी भारी, लगाया था रेप का आरोप,दर्द भरी है प्रेम कहानी

