Last Updated:
Assam Chunav Results 2026 LIVE: असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित किए जा जाएंगे. राज्य की 126 सीटों पर बहुमत के लिए 64 सीटों का जादुई आंकड़ा पार करना अनिवार्य है. चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार राज्य में …और पढ़ें

असम विधानसभा चुनाव नतीजे आज सामने आ जाएंगे.
Assam Chunav Results 2026 LIVE: पूर्वोत्तर भारत के प्रवेश द्वार, असम में आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव अपने निर्णायक पड़ाव पर है. 126 विधानसभा सीटों वाली असम विधानसभा के लिए हुए मतदान के बाद, आज 4 मई 2026 को मतगणना का दिन है. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) गठबंधन और गौरव गोगोई की अगुवाई वाले असोम सन्मिलितो मोर्चा (ASM) के बीच है.
यह चुनाव न केवल राज्य की भावी राजनीति तय करेगा, बल्कि इसे मुख्यमंत्री सरमा के नेतृत्व पर एक जनमत संग्रह के रूप में भी देखा जा रहा है. परिसीमन के बाद यह पहला चुनाव है, जिसने कई सीटों के समीकरण बदल दिए हैं. भाजपा जहाँ ‘अरुणोदय’ जैसी कल्याणकारी योजनाओं और विकास के दम पर सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है, वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन भ्रष्टाचार के आरोपों और नागरिकता जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रहा है.
सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना के शुरुआती रुझानों पर पूरे देश की नज़रें टिकी हैं. क्या भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचेगी, या विपक्ष असम की सत्ता में वापसी करेगा? पल-पल की ताज़ा अपडेट्स और नतीजों के विश्लेषण के लिए जुड़े रहें हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ.
Assam Chunav Results 2026 LIVE: क्षेत्रवार रुझान
ऊपरी असम में भाजपा मजबूत दिख रही है, जबकि निचले असम और बराक घाटी में विपक्षी गठबंधन और AIUDF के बीच त्रिकोणीय संघर्ष के संकेत मिल रहे हैं.
Assam Assembly Chunav Results 2026 LIVE: हॉट सीट्स पर नजर
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट से और गौरव गोगोई जोरहाट क्षेत्र से शुरुआती बढ़त बनाए हुए हैं, इन सीटों के नतीजों पर पूरे राज्य की निगाहें टिकी हैं.
Assam Vidhan Sabha Chunav Results: बहुमत का जादुई आंकड़ा
असम की सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 64 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार करना होगा; वर्तमान में भाजपा नीत NDA और कांग्रेस नीत विपक्षी मोर्चा के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है.
Assam Chunav Results 2026 LIVE: काउंटडाउन और वोटिंग स्टेटस
असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है; पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं, जिसके बाद EVM के नतीजे आने शुरू होंगे.

