Last Updated:
Animal Insurance: पूर्णिया जिले के पशुपालकों के लिए खुशखबरी है.अब बिहार सरकार की तरफ से दुधारू पशुओं के लिए पशु बीमा योजना की शुरुआत की गई है.जिसके तहत कोई भी पशुपालक अपने पशुओं का सरकारी दर 288.75 शुल्क देकर ₹50000 तक का बीमा करवा सकते हैं.
पूर्णिया : पूर्णिया जिले के पशुपालकों के लिए खुशखबरी है.अब बिहार सरकार की तरफ से दुधारू पशुओं के लिए पशु बीमा योजना की शुरुआत की गई है.जिसके तहत कोई भी पशुपालक अपने पशुओं का सरकारी दर शुल्क देकर ₹50000 तक का बीमा करवा सकते हैं.
पूर्णिया जिले के पशुपालकों के लिए खुशखबरी है पूर्णिया जिला गव्य पदाधिकारी शिवनारायण सिंह ने कहा कि अब आप अपने दुधारू पशुओं का आसानी से दुर्घटना बीमा करवा सकते हैं.बिहार सरकार की तरफ से दुधारू पशुओं के लिए पशु बीमा योजना की शुरुआत की गई है.वही इस बीमा में पशुपालक को सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क 288.75 पैसा प्रति एक पशु सालाना शुल्क देना होगा.जिसके बाद संबंधित बीमा कंपनी की तरफ से आपके पशुओं का ₹50000 तक का दुर्घटना बीमा पशु का किया जायेगा.
वही जानकारी देते हुए पूर्णिया जिला गव्य पदाधिकारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि दुधारू पशुओं का अब आसानी से कोई भी पशुपालक पशु बीमा करवा सकते हैं.हालांकि उन्होंने कहा कि आये दिन बिहार में प्राकृतिक आपदाओं और लम्पी वायरस एवं अन्य कई खतरनाक बीमारियों के कारण पशुधन की मृत्यु हो जाती है.जिसके बाद पशुपालकों को काफी नुकसान होता है.वही इस नुकसान की भरपाई करने हेतु बिहार सरकार की तरफ से पशु धन बीमा योजना की शुरुआत की गई है.जिससे पशुपालकों को राहत मिल सके.
₹288.75 में आपके पशुओं का होगा दुर्घटना बीमा
वही उन्होंने कहा कि बीमा कंपनी की तरफ से दुधारू पशुओं को ही बीमा में वरीयता दिया जाएगा और गाय भैंस का आसानी से बीमा कराया जा सकता है जो पशु स्वस्थ होगा पशु चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र निर्गत होगा उन पशुओं का ही बीमा कर पशु के कान में ईयर टैग लगाया जायेगा.वही इस पशु बीमा के तहत दुधारू पशुओं का अधिकतम मूल्य 50000 तक निर्धारित किया जाता है. जिस पर पशुपालक सरकारी निर्धारित दर शुल्क ₹288.75 देकर अपने पशुओं का बीमा करवा पायेंगे.
ऐसे करा सकते हैं अपने पशुओं का बीमा
ऐसे में कोई भी पशुपालक अपने दुधारू पशुओं का बीमा करने के लिए बिहार सरकार के तरफ से दिये गये वेबसाइट www.Dairy.bihar.gov.in पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर मांगी गई जानकारी भरकर आप पशु का बीमा करवा सकते हैं.या इसके बाद संबंधित पशु चिकित्सालय एवं बीमा कंपनी के एजेंट पहुंचकर आपके घर पहुंचकर दुधारू पशुओं का जांच कर पशुओं के कान में टैग लगाकर पशुओं का बीमा करेंगे.हालांकि जिला गव्य पदाधिकारी शिवनारायण सिंह कहते हैं की संबंधित विभाग की तरफ से पशुपालकों के घर-घर जाकर कर्मियों द्वारा पशुओं को बीमा के लिए जागरूक किया जा रहा है.वही आप आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के माध्यम से अपने पशुओं का निर्धारित शुल्क देकर बीमा करवा सकते हैं.या विशेष किसी संबंधित जानकारी लेने के लिए आप पूर्णिया जिला पशुपालन कार्यालय में संपर्क कर सहायता ले सकते हैं.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

