Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 19 October 2026: आज सोमवार व्रत के साथ शारदीय नवरात्रि के अष्टमी व नवमी तिथि का व्रत व पूजा की जाएगी. पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, उत्तराषाढा नक्षत्र, बव करण, धृति योग, पूर्व का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा मकर राशि में संचार करेंगे तो सूर्य तुला राशि में विराजमान रहेंगे. आज सोमवार व्रत के साथ कुछ जगहों पर नवरात्रि की अष्टमी की पूजा की जाएगी तो कुछ जगहों पर नवमी तिथि की पूजा कर कन्या पूजन किया जाएगा. नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा की जाती है. माता महागौरी को शांति, पवित्रता, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. वहीं, नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की आराधना का विधान है. मान्यता है कि सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करने से भक्तों को मानसिक शांति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है. सोमवार व्रत के साथ अष्टमी और नवमी की तिथियां एक ही दिन होने से आज का दिन बहुत शुभ माना जा रहा है. आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10:52 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि शुरू होगी, जो अगले दिन दोपहर 12:50 तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी. सोमवार को सुबह 6:29 बजे सूर्योदय और शाम 5:54 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, दोपहर 1:39 बजे चंद्रोदय और रात 12:45 बजे चंद्रास्त होगा.
सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रदेव को समर्पित माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवार के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान शिव का ध्यान करें. शिवलिंग पर जल अर्पित करें और परंपरा के अनुसार बेलपत्र, सफेद फूल तथा फल चढ़ाएं. धूप-दीप जलाकर महामृत्युंजय मंत्र या ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. इसके बाद शिव चालीसा का पाठ कर शिवजी की आरती करें. सोमवार के दिन शिवजी की पूजा अर्चना करने से चंद्र दोष दूर होता है और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है. नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि के होने से आज कुछ घरों में कन्या पूजन भी किया जाएगा. इस दिन छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया जाता है. उन्हें भोजन कराना, तिलक लगाना और सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा या उपहार देना शुभ परंपरा मानी जाती है.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 19 अक्टूबर 2026
आज की तिथि- अष्टमी तिथि – 10:51 ए एम तक, फिर नवमी तिथि
आज का नक्षत्र- उत्तराषाढा – 03:38 पी एम तक, फिर श्रवण नक्षत्र
आज का करण- बव – 10:51 ए एम तक, बालव – 11:54 पी एम तक
आज का योग- धृति – 12:35 ए एम, 20 अक्टूबर तक
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- तुला राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:25 ए एम
सूर्यास्त- 05:49 पी एम
चन्द्रोदय- 01:49 पी एम
चन्द्रास्त- 12:26 ए एम, 20 अक्टूबर
आज के शुभ योग और मुहूर्त 19 अक्टूबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:44 ए एम से 05:34 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:44 ए एम से 12:29 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:01 पी एम से 02:46 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:49 पी एम से 06:14 पी एम
अमृत काल: 08:29 ए एम से 10:16 ए एम
निशिता मुहूर्त: 11:42 पी एम से 12:32 ए एम, 20 अक्टूबर
सर्वार्थ सिद्धि योग: 03:38 पी एम से 06:25 ए एम, 20 अक्टूबर
रवि योग: 03:38 पी एम से 06:25 ए एम, 20 अक्टूबर
शिववास: श्मशान में – 10:51 ए एम तक, गौरी के साथ
आज के अशुभ मुहूर्त 19 अक्टूबर 2026
राहुकाल: 07:50 ए एम से 09:16 ए एम
यमगण्ड: 10:41 ए एम से 12:07 पी एम
गुलिक काल: 01:32 पी एम से 02:58 पी एम
आडल योग: 08:58 ए एम से 05:25 पी एम
विडाल योग: 05:25 पी एम से 06:25 ए एम, 20 अक्टूबर
दुर्मुहूर्त: 12:29 पी एम से 01:15 पी एम
वर्ज्य: 08:02 पी एम से 09:48 पी एम
दिशाशूल: पूर्व

