Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 10 August 2026: आज सावन मास का दूसरा सोमवार और सोम प्रदोष तिथि का व्रत है. धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. सावन के दूसरे सोमवार के दिन सावन कृष्ण पक्ष द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, तैतिल करण और चंद्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि में तो सूर्य कर्क राशि में रहने वाले हैं. इस दिन सोम प्रदोष व्रत और कामिका एकादशी पारण का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जो 6 साल बाद आया है. महादेव की आराधना के लिए यह दिन काफी प्रभावशाली होगा. सोमवार को सुबह 6:05 बजे सूर्योदय और शाम 6:59 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं रात 3:00 बजे चंद्रोदय और अगले दिन शाम 5:14 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार, आज सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में विराजमान रहेगा, जबकि चंद्रमा दोपहर 12:27 बजे तक आर्द्रा नक्षत्र में रहेगा। इसके बाद पुनर्वासु नक्षत्र लग जाएगा. मान्यता है कि सावन के सोमवार को व्रत रखने और विधि-विधान से महादेव की पूजा करने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है. अविवाहित लोग अच्छे जीवनसाथी की कामना से यह व्रत रखते हैं, जबकि विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-शांति के लिए भगवान शिव की आराधना करती हैं.
पंचांग के अनुसार, जब प्रदोष व्रत सोमवार के दिन पड़ता है, तो उसे सोम प्रदोष कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सोम प्रदोष के दिन भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। इस दिन प्रदोष काल में शिवजी का पूजन करना शुभ माना जाता है. सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करें. शिवलिंग पर सबसे पहले स्वच्छ जल अर्पित करें. इसके बाद दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया जा सकता है. शिवलिंग पर बेलपत्र, आक के फूल, धतूरा और सफेद फूल अर्पित करें. इसके बाद चंदन और अक्षत चढ़ाकर धूप-दीप जलाएं. पूजा के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ भी किया जा सकता है. शाम को प्रदोष काल में दोबारा भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है। अंत में भगवान शिव की आरती करें और परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की प्रार्थना करें. पंचांग से जानिए सावन के दूसरे सोमवार के दिन के शुभ व अशुभ मुहूर्त…
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 10 अगस्त 2026
आज की तिथि- द्वादशी – 08:00 ए एम तक, फिर त्रयोदशी – 04:54 ए एम, 11 अगस्त तक
आज का नक्षत्र- आर्द्रा – 12:26 पी एम तक, फिर पुनर्वसु नक्षत्र
आज का करण- तैतिल – 08:00 ए एम तक, गर – 06:27 पी एम तक
आज का योग- वज्र – 10:27 पी एम तक, सिद्धि योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- मिथुन उपरांत कर्क राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:48 ए एम
सूर्यास्त- 07:06 पी एम
चन्द्रोदय- 03:57 ए एम, 11 अगस्त
चन्द्रास्त- 05:18 पी एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 10 अगस्त 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:23 ए एम से 05:06 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:01 पी एम से 12:54 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:40 पी एम से 03:33 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:06 पी एम से 07:27 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:06 ए एम से 12:49 ए एम, 11 अगस्त
शिववास: नंदी पर – 08:00 ए एम तक, फिर भोजन में – 04:54 ए एम, 11 अगस्त तक
आज के अशुभ मुहूर्त 10 अगस्त 2026
राहुकाल: 07:28 ए एम से 09:08 ए एम
यमगण्ड: 10:47 ए एम से 12:27 पी एम
गुलिक काल: 02:07 पी एम से 03:46 पी एम
विडाल योग: 12:26 पी एम से 05:49 ए एम, 11 अगस्त
दुर्मुहूर्त: 12:54 पी एम से 01:47 पी एम
वर्ज्य: 11:18 पी एम से 12:44 ए एम, 11 अगस्त
भद्रा: 04:54 ए एम से 05:49 ए एम, 11 अगस्त
दिशाशूल: पूर्व

