Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, June 15
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Marco Rubio India Visit LIVE | Marco Rubio Taj Mahal | Marco Rubio Aamer Fort | पाकिस्तान को लेकर भारत की चिंता जायज- मार्को रुबियो
Hindi News

Marco Rubio India Visit LIVE | Marco Rubio Taj Mahal | Marco Rubio Aamer Fort | पाकिस्तान को लेकर भारत की चिंता जायज- मार्को रुबियो

HawkNewsBy HawkNewsMay 25, 2026No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरदेश

‘पाकिस्तान को लेकर भारत की चिंता जायज’, रुबियो ने कह दी भारत के मन की बात

Last Updated:May 25, 2026, 10:22 IST

Marco Rubio India Visit LIVE: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों भारत के दौरे पर हैं. रविवार को एस. जयशंकर के साथ अहम मीटिंग दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी. भारत ने रूस से तेल आयात करने …और पढ़ें

'पाकिस्तान को लेकर भारत की चिंता जायज', रुबियो ने कह दी भारत के मन की बातZoom

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और एस. जयशंकर के बीच बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने पर चर्चा हुई. (फोटो: Reuters)

Marco Rubio India Visit LIVE: भारत और अमेरिका ने अपने रिश्तों में आई तल्खी को कम करने और रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने का स्पष्ट संकेत दिया. विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच हुई व्यापक वार्ता में व्यापार, वीजा, ऊर्जा सुरक्षा, आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की रणनीतिक स्थिति जैसे कई संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई. चार दिवसीय भारत यात्रा पर आए रुबियो ने भारत को अमेरिका का सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंधों की गति धीमी नहीं हुई है, बल्कि मौजूदा अमेरिकी प्रशासन के कार्यकाल के अंत तक यह साझेदारी और मजबूत होगी. उन्होंने यह भी साफ किया कि व्यापारिक मतभेदों को लेकर पैदा हुई धारणा को भारत-अमेरिका संबंधों की कमजोरी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.

दरअसल, पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों के संबंधों में तनाव देखने को मिला था. अमेरिका द्वारा भारत पर पेनाल्‍टी लगाए जाने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप द्वारा भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव को कम कराने में अपनी भूमिका को लेकर दिए गए बयानों ने नई दिल्ली में असहजता पैदा की थी. ऐसे माहौल में जयशंकर और रुबियो की यह मुलाकात रिश्तों में संतुलन बहाल करने की कोशिश मानी जा रही है. जयशंकर ने भारत की विदेश नीति की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए वैश्विक स्थिरता के लिए पांच सूत्रीय दृष्टिकोण पेश किया. उन्होंने कहा कि भारत संघर्षों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थक है, समुद्री व्यापार की निर्बाध आवाजाही का पक्षधर है और अंतरराष्ट्रीय कानून के पूर्ण सम्मान की मांग करता है. जयशंकर ने वैश्विक संसाधनों और बाजार हिस्सेदारी को हथियार की तरह इस्तेमाल किए जाने का भी विरोध किया. उन्होंने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए भरोसेमंद साझेदारियों और मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं की जरूरत है. इसे चीन और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के संदर्भ में महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है.

ऊर्जा सुरक्षा पर बात

जयशंकर ने अमेरिका के समक्ष यह चिंता रखी कि पश्चिम एशिया में अस्थिरता से भारत की ऊर्जा आपूर्ति और आर्थिक हित प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत के लिए ऊर्जा स्रोतों का विविधीकरण बेहद जरूरी है और वैश्विक ऊर्जा बाजार को कृत्रिम रूप से बाधित नहीं किया जाना चाहिए. जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों की यह साझा जिम्मेदारी है कि समुद्री व्यापार सुरक्षित रहे और वैश्विक ऊर्जा कीमतें नियंत्रित रहें. उन्होंने विशेष रूप से Strait of Hormuz में निर्बाध समुद्री आवाजाही की आवश्यकता पर जोर दिया. विदेश मंत्री ने कहा कि भारत अमेरिका, इजरायल, ईरान और खाड़ी देशों सभी के साथ अच्छे संबंध रखता है और नई दिल्ली इन रिश्तों को “शून्य-राशि खेल” के रूप में नहीं देखती. उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना है, जबकि अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों की रक्षा भी करना है. जयशंकर ने मल्टी-अलाइनमेंट की नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि आज का भारत अमेरिका, रूस, यूरोप, यूक्रेन और दुनिया के कई अन्य देशों के साथ मजबूत संबंध बनाए हुए है. ऐसे में भारत का उद्देश्य सभी साझेदारियों को संतुलित ढंग से आगे बढ़ाना है.

Marco Rubio India Visit LIVE: आगरा पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio सोमवार को आगरा पहुंचे, जहां वह विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दौरा करेंगे. रुबियो विशेष विमान से आगरा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सीधे होटल रवाना हुए. उनके दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. ताजमहल परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. अमेरिकी विदेश मंत्री के इस दौरे को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है. रुबियो का ताजमहल भ्रमण उनकी भारत यात्रा के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल है.

Marco Rubio India Visit LIVE: पाकिस्तान को लेकर भारत की चिंता जायज, लेकिन ईरान मुद्दे पर कोई आपत्ति नहीं: रुबियो

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि पाकिस्तान को लेकर भारत की चिंताएं पूरी तरह जायज हैं, क्योंकि पाकिस्तान की जमीन से सक्रिय आतंकी संगठन लंबे समय से भारत को निशाना बनाते रहे हैं. रुबियो ने स्पष्ट किया कि अमेरिका-ईरान मुद्दे में पाकिस्तान की किसी मध्यस्थ या सहयोगी भूमिका को लेकर भारत की ओर से कोई आपत्ति या शिकायत सामने नहीं आई है. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच के मुद्दे अलग प्रकृति के हैं और ईरान से जुड़े मामलों में पाकिस्तान की भूमिका बातचीत का हिस्सा नहीं रही. रुबियो का यह बयान भारत-अमेरिका रणनीतिक संवाद के बीच अहम माना जा रहा है.

Marco Rubio India Visit LIVE: मार्को रुबियो के आज का कार्यक्रम दिल्‍ली से बाहर, देख लें शेड्यूल

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का आज का शेड्यूल इस तरह है -:

सुबह 09:00 बजे: खेरिया एयरपोर्ट, आगरा आगमन. एयरपोर्ट से वह होटल अमर विलास के लिए रवाना होंगे.
सुबह 10:30 बजे: होटल अमर विलास से गोल्फ कार्ट (cart) द्वारा ताजमहल के लिए प्रस्थान.
सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक: ताजमहल का दीदार/भ्रमण.
दोपहर 12:30 बजे: ताजमहल से वापस होटल अमर विलास आगमन.
दोपहर 01:00 बजे: होटल अमर विलास से खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवानगी, जहां से वह जयपुर के लिए उड़ान भरेंगे.
दोपहर 03:00 बजे: आमेर किला (Amer Fort) का भ्रमण/दौरा.

Marco Rubio India Visit LIVE: क्‍वाड की बैठक में जुटेंगे चार देशों के विदेश मंत्री

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: नई दिल्ली में 26 मई 2026 को होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री Penny Wong, जापान के विदेश मंत्री Toshimitsu Motegi भी भारत दौरे पर आएंगे. विदेश मंत्री S. Jaishankar के निमंत्रण पर आयोजित इस बैठक में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. बैठक में क्वाड देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने, विभिन्न प्राथमिक क्षेत्रों में चल रही पहलों की प्रगति की समीक्षा करने तथा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. यह चर्चा 1 जुलाई 2025 को वॉशिंगटन डीसी में हुई पिछली क्वाड बैठक के बाद आगे की रणनीति तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. क्वाड समूह ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’ के साझा विजन को आगे बढ़ाने पर जोर देता रहा है. नई दिल्ली यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्री विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. इसके अलावा इन नेताओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात होने की संभावना है.

Marco Rubio India Visit LIVE: कुछ ही देर में ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचेंगे मार्को रुबियो

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो सोमवार को ताजमहल का दौरा करेंगे. तीन दिन के भारत दौरे पर आए रुबियो सुबह 9:30 बजे विशेष विमान से खेरिया स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे. वहां से उनका काफिला सीधे ताजमहल जाएगा. सुबह 10:05 बजे वह ताजमहल परिसर में प्रवेश करेंगे और करीब एक घंटे तक स्मारक में रहेंगे. इसके बाद वह आगरा से जयपुर रवाना हो जाएंगे. रुबियो के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. ताजमहल के अंदर उनके लिए विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू रहेगा. हालांकि, उनके भ्रमण के दौरान भी ताजमहल पर्यटकों के लिए खुला रहेगा. अमेरिकी अधिकारियों की ओर से ताजमहल को अस्थायी रूप से बंद रखने का सुझाव दिया गया था, लेकिन नियमों का हवाला देते हुए इसे अस्वीकार कर दिया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ताजमहल केवल राष्ट्राध्यक्षों के दौरे के समय ही आम पर्यटकों के लिए बंद किया जाता है.

Marco Rubio India Visit LIVE: QUAD बैठक से पहले ऑस्‍ट्रेटलिया ने कही बड़ी बात

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: भारत दौरे पर रवाना होने से पहले ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री Penny Wong ने कहा कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच क्वाड देशों की साझेदारी पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है. उन्होंने कहा कि वह भारत में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक और 17वें ऑस्ट्रेलिया-भारत विदेश मंत्रियों के फ्रेमवर्क संवाद में भाग लेंगी. पेनी वांग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका मिलकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र के शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध भविष्य को आकार देने के लिए काम कर रहे हैं. उनके अनुसार क्वाड के सदस्य समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति, बुनियादी ढांचा विकास और आपदा राहत जैसे साझा हितों पर ठोस परिणाम दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात विदेश मंत्री S. Jaishankar से होगी, जहां दोनों देश व्यापार एवं निवेश, रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, जलवायु और ऊर्जा परिवर्तन, रणनीतिक प्रौद्योगिकी, शिक्षा तथा कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों के केंद्र में मजबूत सामाजिक और जनसंपर्क जुड़ाव है. उन्होंने भरोसा जताया कि अल्बनीज़ सरकार क्वाड जैसे मंचों के जरिए क्षेत्रीय साझेदारियों को और मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी.

Marco Rubio India Visit LIVE: मार्को रुबियो आज जाएंगे राजस्‍थान, आमेर महल का दौरा भी करेंगे

मार्को रुबियो भारत यात्रा लाइव: मार्को रुबियो सोमवार को जयपुर दौरे पर जाएंगे. उनके आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं. रुबियो सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे आमेर महल और सिटी पैलेस का दौरा करेंगे. आमेर महल के जलेब चौक पर उनका पारंपरिक स्वागत किया जाएगा और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी उनकी अगवानी करेंगी. रुबियो हाथी गांव भी जाएंगे, जहां वे हाथियों के संरक्षण और देखरेख की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे. उनके दौरे के चलते आमेर महल को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा. अमेरिकी विदेश मंत्री जयपुर के रामबाग पैलेस में ठहरेंगे और मंगलवार सुबह दिल्ली लौटेंगे. सुरक्षा के मद्देनजर जयपुर पुलिस ने शहर के 24 थाना क्षेत्रों में 25 और 26 मई को ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया है. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष मई में अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance भी जयपुर आए थे.

Location :

New Delhi,Delhi

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleBreaking LIVE: रायगढ़ में खाई में गिरने से SUV में सवार आठ लोगों की मौत | Breaking LIVE UPDATES 25 MAY 2026: Petrol Diesel prices, Ganga Dussehra, Twisha Sharma latest news hindi
Next Article Silver Price Today: मई के आखिरी हफ्ते में स्थिर हुई चांदी, कितना हुआ 1KG का रेट? खरीददारी का आज है बेस्ट डे? | Silver Price Today 25 May 2026 Prices Steady in Final Week of May, Check Latest Silver Rates
HawkNews
  • Website

Related Posts

OPINION: अनजान पार्टी में क्‍यों गया टीएमसी का बागी गुट? वो पैंतरा ज‍िससे ममता भी सुकून में होंगी

June 15, 2026

विश्व कप के विस्तार पर अपनी टिप्पणियों के कारण यूईएफए अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफ़ेरिन आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। | विश्व कप के विस्तार पर टिप्पणी के लिए यूईएफए अध्यक्ष सेफेरिन की आलोचना हुई

June 14, 2026

aaj ka dhanu rashifal 15 june 2026 big profit in business and career growth today

June 14, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,586)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

OPINION: अनजान पार्टी में क्‍यों गया टीएमसी का बागी गुट? वो पैंतरा ज‍िससे ममता भी सुकून में होंगी

June 15, 2026

विश्व कप के विस्तार पर अपनी टिप्पणियों के कारण यूईएफए अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफ़ेरिन आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। | विश्व कप के विस्तार पर टिप्पणी के लिए यूईएफए अध्यक्ष सेफेरिन की आलोचना हुई

June 14, 2026

aaj ka dhanu rashifal 15 june 2026 big profit in business and career growth today

June 14, 2026

विश्व कप के ग्रुप मैच में जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से हराया, जिसमें हैवर्ट्ज़ ने दो गोल किए। | विश्व कप मैच में हावर्ट्ज़ ने जर्मनी को कुराकाओ पर 7-1 से जीत दिलाई।

June 14, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

OPINION: अनजान पार्टी में क्‍यों गया टीएमसी का बागी गुट? वो पैंतरा ज‍िससे ममता भी सुकून में होंगी

June 15, 2026

विश्व कप के विस्तार पर अपनी टिप्पणियों के कारण यूईएफए अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफ़ेरिन आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। | विश्व कप के विस्तार पर टिप्पणी के लिए यूईएफए अध्यक्ष सेफेरिन की आलोचना हुई

June 14, 2026

aaj ka dhanu rashifal 15 june 2026 big profit in business and career growth today

June 14, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.