India
oi-Ankur Sharma
Gaurav Gogoi Love Story: इन दिनों न्यूजरूम से लेकर सोशल मीडिया तक, केवल एक नाम ही छाया हुआ है और वो है एलिजाबेथ कोलबर्न का, जो कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी हैं। दरअसल असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट सार्वजनिक की है और उसके आधार पर उ्न्होंने आरोप लगाया है कि गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई का पाकिस्तान कनेक्शन है और इसकी जांच की जरूरत है।
हालांकि गौरव गोगोई ने इन आरोपों को एकदम बेबुनियाद बताया है, आरोप-प्रत्यारोप के बीच मिसेज गोगोई एकदम से चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। आपको बता दें कि 31 साल की उम्र में चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाले गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ भारतीय नहीं बल्कि विदेशी मूल की है और अपनी सुंदरता की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं।

दोनों की प्रेम कहानी किसी परीकथा से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात अमेरिका में हुई थी। मालूम हो कि आपको बता दें कि साल 2010 में जब असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में इंटर्नशिप कर रहे थे।
पहली नजर में एलिजाबेथ पर दिल हार बैठे गौरव गोगोई (Love Story)
तभी वहां पर उनकी मुलाकात खूबसूरत, बेबाक और स्मार्ट इंटर्न से हुई थी, गौरव उन्हें देखते ही उनपर मोहित हो गए। दोनों साथ काम करते-करते नजदीक आ गए और फिर एक दिन शादी करने का फैसला ले लिया लेकिन दोनों की शादी आसान नहीं थी।
गौरव गोगोई ने बड़ी ही शालीनता से काम लिया
अलग देश-परिवेश में पली-बढ़ी एलिजाबेथ को असम का बड़ा नामी सियासी खानदान अपना पाएगा ये दुविधा गौरव गोगोई के मन में थी लेकिन गौरव गोगोई ने बड़ी ही शालीनता और धैर्य से ये बात अपने परिवारवालों के सामने रखी, पहले तो घरवाले राजी नहीं हुए लेकिन फिर बेटे के प्यार के आगे उन्हें झुकना ही पड़ा।
साल 2013 में हुई गौरव और एलिजाबेथ की शादी (Love Story)
इस बात को संभाला और उन्होंने अपनी फैमिली को एलिजाबेथ के लिए समझाया और काफी मनाने के बाद उनका परिवार अपने बच्चे की पसंद के आगे झुक ही गया। साल 2013 में दोनों का विवाह बड़े ही धूम-धाम से हुआ। एलिजाबेथ ने पूरी तरह से गौरव के प्रेम में खुद को रंग लिया है, वो भारतीय संस्कृति में रच-बस गई है।
पति के लिए असमिया भाषा भी सीखी (Love Story)
वो सार्वजनिक मंच पर आमतौर पर साड़ी पहने ही दिखती हैं तो वहीं साल 2014 में उन्होंने अपने पति के लिए लोगों से वोट देने की अपील भी की थी। उन्होंने अपने पति के लिए असमिया भाषा भी सीखी सियासत के इस सुंदर कपल को शादी से दो बच्चे ( एक बेटा और एक बेटी) है।

