Last Updated:
Congress SIR Hunkar Rally LIVE: चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट को दुरुस्त और अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चला रहा है. विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस इसका जबरदस्त विरोध कर रही है. राहुल गांधी ने …और पढ़ें
Congress SIR Hunkar Rally LIVE: कांग्रेस कथित वोट चोरी और SIR के खिलाफ रविवार 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुंकार रैली करने जा रही है. (फाइल फोटो/PTI)
Congress SIR Hunkar Rally LIVE: कांग्रेस के सीनियर लीडर और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अर्जेंटिना के लिविंग लीजेंड और पॉपुलर फुटबॉलर लियोनल मेसी से हैदराबाद में मुलाकात की है. इसके बाद वे सियासत के मैदान में फुटबॉल खेलने के लिए तैयार हो गए हैं. चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) चलाया है. कांग्रेस इसका खुलकर विरोध कर रही है. राहुल गांधी ने कई मौकों पर स्पेशल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी का आरोप भी लगा चुके हैं. राहुल ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव के साथ मिलकर प्रदेश में वोटर अधिकार यात्रा भी निकाली थी. हालांकि, विधानसभा चुनाव के नतीजों में इस यात्रा या कथित वोट चोरी के आरोपों का कोई खास असर नहीं दिखा. अब वही कांग्रेस SIR के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में हुंकार रैली करने जा रही है. पार्टी ने इंडिया गठबंधन के सहयोगियों को आमंत्रित नहीं किया है, ऐसे में माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर कांग्रेस अकेले ही आगे बढ़ने के मूड में है. इसका क्रेडिट वह किसी को नहीं देना चाहती है.
हुंकार रैली से पहले कांग्रेस सांसद और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश में चुनाव कराने के लिए अब न्यूट्रल अंपायर की कमी महसूस हो रही है. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक स्थिति बताया. केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों का मुद्दा उठा रही है. उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से की गई तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए दावा किया कि इन कार्यक्रमों में चुनावों के दौरान कथित अनियमितताओं को उजागर किया गया. वेणुगोपाल के अनुसार, चुनावी सूचियों में फर्जी वोट, दोहरे वोट और अन्य गंभीर खामियां सामने आ रही हैं. उन्होंने बताया कि पार्टी ने वोट चोरी के खिलाफ देशभर में अभियान चलाया है और अब तक पांच करोड़ से अधिक हस्ताक्षर एकत्र किए जा चुके हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे पर आम लोगों को जागरूक कर रहे हैं. वेणुगोपाल ने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा बुनियादी सवाल है. पार्टी इन हस्ताक्षरों को राष्ट्रपति को सौंपने की तैयारी में है और इसके लिए समय भी मांगा गया है.
चुनाव आयोग पर आरोप
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में चुनाव आयोग ने पार्टी की शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है और उल्टा कांग्रेस की आलोचना कर रहा है, जिससे यह संदेश जाता है कि वह सत्तारूढ़ भाजपा के पक्ष में खड़ा है. उन्होंने ईवीएम को लेकर भी कई तरह की शिकायतें होने का दावा किया. वेणुगोपाल ने कहा कि 14 दिसंबर की रैली एक आंतरिक पार्टी कार्यक्रम है, लेकिन इसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. कांग्रेस ने संसद के शीतकालीन सत्र में भी ‘वोट चोरी’ का मुद्दा जोर-शोर से उठाया है. उनका कहना है कि राहुल गांधी ने केवल आलोचना ही नहीं की, बल्कि चुनाव सुधारों को लेकर स्पष्ट सुझाव भी दिए हैं.
December 14, 202507:20 IST
Congress SIR Hunkar Rally LIVE: राहुल गांधी का कोई मूल्य नहीं – हिमंता बिस्वा सरमा
कांग्रेस SIR रैली लाइव: रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली आयोजित करने पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कोई मूल्य नहीं है. आज वह रैली करेंगे और फिर विदेश यात्रा पर चले जाएंगे. साथ ही पूछा कि वह क्रिसमस और नया साल कहां मनाएंगे?
December 14, 202507:16 IST
Congress SIR Hunkar Rally LIVE: इंडिया गठबंधन के दलों को न्योता नहीं
कांग्रेस SIR रैली लाइव: 14 दिसंबर को SIR पर दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के खिलाफ हुंकार रैली में कांग्रेस एकला चलेगी. पार्टी ने साफ किया कि फिलहाल ‘इंडिया’ गठबंधन के किसी भी दल को इस रैली में शामिल होने का न्योता नहीं दिया गया है. अब सवाल ये है कि जब SIR और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने न सिर्फ सदन में बल्कि सदन के बाहर भी ‘इंडिया’ गठबंधन को साथ रखा, तो वो इसी मुद्दे पर होने वाली बड़ी रैली में उनको निमंत्रण क्यों नहीं दे रहे?
December 14, 202507:15 IST
Congress SIR Hunkar Rally LIVE: लोकसभा में SIR पर तीखी बहस
कांग्रेस SIR रैली लाइव: लोकसभा में भी इस मुद्दे को लेकर सियासी टकराव देखने को मिला. गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी के बीच ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर तीखी बहस हुई. राहुल गांधी ने चुनावी सूचियों में कथित गड़बड़ियों पर खुली बहस की चुनौती दी, जबकि अमित शाह ने कहा कि संसद किसी एक व्यक्ति की इच्छा से नहीं चलेगी. अमित शाह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का बचाव करते हुए इसे जरूरी प्रक्रिया बताया और विपक्ष पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. इस विवाद के बाद विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी.

