भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के लिए मंगलवार को संसद भवन में वोट डाले गए. मंगलवार सुबह मतदान शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले अपना वोट डाला. इस दौरान यहां एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला, जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक साथ संसद पहुंचे और एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे.

