Last Updated:
Pahalgam Terror Attack: आतंकियों का कोई सगा नहीं होता है. उन्होंने कश्मीर के पहलगाम में लोगों का नाम पूछकर गोली मारी है. मगर एक मुसलमान की भी मौत इस हमले में हुई है.
पहलगाम में आतंकी हमले में एक मुस्लिम की भी मौत हुई है. (Image:PTI)
हाइलाइट्स
- पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत.
- आतंकियों ने नाम और धर्म पूछकर गोली मारी.
- गृह मंत्री अमित शाह सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे.
नई दिल्ली. पहलगाम में आतंकियों ने वहां घूमने गए टूरिस्टों पर कायराना हमला किया. इस हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है कि आतंकियों ने लोगों से उनका नाम और धर्म पूछकर गोली मारी. सभी लोगों को कलमा पढ़ने को कहा गया. जो लोग कलमा नहीं पढ़ सके उनको सीधे गोली मार दी गई. आतंकियों ने महिलाओं और बच्चों को छोड़ दिया और सभी मर्दों को गोली मार दी. इस हमले में एक मुस्लिम की भी मौत हो गई.
सैयद हुसैन शाह नामक अनंतनाग के एक मुस्लिम शख्स की भी आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उनकी मौत की पुष्टि अधिकारियों ने भी कर दी है. इससे साफ है कि आतंकी किसी के सगे नहीं होते हैं और मौका पड़ने पर किसी की भी जान लेने में उनको संकोच नहीं होता है. अब ये तो नहीं कहा जा सकता कि सैयद हुसैन शाह को कलमा पढ़ना नहीं आता था. मगर आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग में वो भी गोलियों का शिकार हो गए.
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के बाद कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए श्रीनगर पहुंचे हैं. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई. शाह, पर्यटकों पर हुए हमले के कुछ घंटे बाद श्रीनगर पहुंचे और हवाई अड्डे से सीधे राजभवन पहुंचे. अधिकारियों ने बताया कि शाह सुरक्षा अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
उन्होंने बताया कि गृह मंत्री बुधवार को पहलगाम का दौरा कर सकते हैं. आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर को कश्मीर के पहलगाम शहर के एक मशहूर बैसरन मैदान में गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गयी. आतंकी हमले में मारे गये लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे. यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला बताया जा रहा है. एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय लोग शामिल हैं.

