Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
Celeb Retion On Pahalgam terrorist Attack: मंगलवार 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को आतंकवादियों ने निशाना बनाया और अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। इसमें कुछ विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स की माने तो ये घटना मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे पहलगाम की बैसारन घाटी में हुई।
इस घटना के बाद से पूरे देश में रोश उठ गया है। हर कोई इस हमले के बदले की मांग कर रहा है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है।

अक्षय कुमार ने इस घटना पर रिएक्ट करते हुए X (पहले ट्वीटर) पर लिखा, पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। इस तरह से निर्दोष लोगों की हत्या करना सरासर पाप है। उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।
अजय देवगन ने लिखा, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। पीड़ित और उनके परिवार निर्दोष थे और जो कुछ हुआ वह दिल दहला देने वाला और पूरी तरह से दुष्टतापूर्ण है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।
टीवी एक्ट्रेस देवलीना भट्टाचार्जी ने रोश में लिखा, कश्मीर फाइल को प्रोपगैंडा मूवी बोलने वाले कहां हैं? या ये भी AI वीडियो है।
सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा, कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूँ। सभ्य दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और यह कायरतापूर्ण कृत्य अस्वीकार्य है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ और जो घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
संजय दत्त ने गुस्से में लिखा, उन्होंने हमारे लोगों को बेरहमी से मारा। इसे माफ नहीं किया जा सकता, इन आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि हम चुप नहीं बैठेंगे। हमें जवाबी कार्रवाई करनी होगी, मैं हमारे प्रधानमंत्री जी, गृह मंत्री जी और रक्षा मंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि उन्हें वह सजा दी जाए जिसके वे हकदार हैं।
They killed our people in cold blood. This can’t be forgiven, these terrorists need to know we are not staying quiet. We need to retaliate, I request our Prime Minister @narendramodi ji, Home Minister @AmitShah ji and Defence Minister @rajnathsingh ji to give them what they…
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) April 22, 2025 “>
बता दें, हमले की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए हैं। वहां वो हाई लेवल मीटिंग कर घटना की जानकारी ले रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो प्रधानमंत्री भी अपना सऊदी दौरा छोड़ भारत पहुंच रहे हैं।
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 20 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई vs चेन्नई
-

कौन थे कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश? जिनकी हत्या का शक पत्नी और बेटी पर, मर्डर केस में अब खुले कई राज
-

सावधान! बाजार में घूम रहे हैं हाई-क्वालिटी फर्जी 500 के नोट, गृह मंत्रालय का अलर्ट, ऐसे करें पहचान
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 21 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- केकेआर vs गुजरात
-

‘जैसा कि हम पर आरोप लग रहे हैं’, बंगाल में राष्ट्रपति शासन की याचिका पर सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
-

khushboo Patani: खंडहर में मिली मासूम के लिए फरिश्ता बनीं खुशबू, मां से मिलाया, इलाज कराया और लौटाई मुस्कान
-

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- KKR vs GT
-

Weather: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, कश्मीर में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में हीटवेव, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम
-

Gold Rate Today: एक लाख के पार जाएगी सोने की कीमत या आएगी गिरावट? आज क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट
-

तू डाल-डाल, मैं पात-पात, कोहली ने की रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी, 4 घंटों में हिटमैन ने फिर से पछाड़ा
-

BCCI ने किया वार्षिक अनुबंध का ऐलान, ईशान किशन सहित 34 नाम शामिल, रोहित-कोहली को टॉप ग्रेड
-

क्या बोरिया-बिस्तर समेटकर संन्यास लेंगे धोनी? मुंबई इंडियंस से हार के बाद आया हैरान करने वाला रिएक्शन

