Entertainment
oi-Purnima Acharya
Salman Khan Aishwarya Rai Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी आज भी लोगों के दिल में एक अलग जगह रखती हैं। भले ही इस प्रेम कहानी का अंत दर्दनाक था लेकिन इसके जैसी सुर्खियां किसी सेलेब की लव स्टोरी ने नहीं बटोरीं।
ऐश्वर्या राय-सलमान खान की लव स्टोरी
ऐश्वर्या राय और सलमान खान की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ (Hum Dil De Chuke Sanam) के सेट पर हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हुआ, जो रील लाइफ से रियल लाइफ में बदल गया।

साल 2002 में कपल को हुआ था ब्रेकअप
सलमान खान और ऐश्वर्या राय अपने इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थे। कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय ने तो सलमान खान से रिश्ता रखने के लिए अपने परिवार तक से झगड़ा कर लिया था। हालांकि ये रिश्ता साल 2002 में काफी विवादों के साथ खत्म हो गया।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी
साल 2007 में ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। दोनों की एक प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन भी है जबकि दूसरी तरफ सलमान खान आज भी कुंवारे ही हैं।
‘चांद छुपा बादल में’ पर कपल का रोमांटिक डांस
-हाल ही में करीब 26 साल पुराने वीडियो में सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक स्टेज शो में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों अपनी सुपरहिट फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के मशहूर गाने ‘चांद छुपा बादल में’ (Chand Chhupa Badal Mein) पर रोमांटिक अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
-वायरल हो रहे इस वीडियो में ऐश्वर्या राय और सलमान खान की केमिस्ट्री इतनी खूबसूरत लग रही है कि फैंस इस पल को बार-बार देख रहे हैं। परफॉर्मेंस के दौरान दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और मुस्कुराते नजर आते हैं जिससे साफ झलकता है कि उस दौर में उनका रिश्ता कितना खास था। दोनों डांस करते हुए काफी रोमांटिक भी हो जाते हैं।
सलमान खान-ऐश्वर्या राय की धमाकेदार परफॉर्मेंस
इसी वीडियो में सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने फिल्म ‘हेलो ब्रदर’ (Hello Brother) के सुपरहिट गाने ‘तेरी चुनरिया दिल ले गई’ (Teri Chunariya Dil Le Gayi) पर भी शानदार डांस किया। दोनों की एनर्जी और तालमेल देखकर दर्शक झूम उठे थे। इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।
वीडियो देखकर फैंस के उड़े होश
-वीडियो वायरल होने के बाद फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग सलमान खान और ऐशअवर्या राय के इस प्यार को देखकर हैरान हो गए हैं। ऐसे में लोग ये सच नहीं पा रहे हैं कि इतनी प्यारी जोड़ी कैसे अलग हो सकती है।
-कई लोगों का कहना है कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक थी। कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि वीडियो देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए और आंखें नम हो गईं। वहीं कई फैंस ने अफसोस जताते हुए कहा कि दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने थे।
कड़वे मोड़ पर खत्म हुई प्रेम कहानी
आपको बता दें कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई थी। कुछ सालों बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई थीं और उनका रिश्ता खत्म हो गया था।उस दौर में उनके ब्रेकअप ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं और ये फैंस के लिए एक भावुक पल बन गया क्योंकि कई लोग उन्हें हमेशा साथ देखना चाहते थे।
-

Dubai flight Viral Video: किस्मत हो तो ऐसी! पूरी फ्लाइट में अकेली पैसेंजर, पायलट ने खुद आकर मांगी माफी
-

युवक बोला– मेरी शादी नहीं हुई, हंस पड़ीं डीएम स्वाति भदौरिया, छूट पड़े ठहाके, मजेदार पल का वीडियो वायरल
-

अमेरिका में भारतीय कपल ने ऐसा क्या कर दिया जो मचा है बवाल? VIRAL VIDEO के बाद डिपोर्टेशन की नौबत
-

कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम प्रेमी फरमान से शादी रचाई, क्या इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है?
-

LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! सरकार का नया फरमान, तुरंत करें ये काम नहीं तो कट सकता है गैस कनेक्शन
-

Balen Shah Caste: पिता मधेशी, मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह? इंटरनेट पर क्यों छिड़ी बहस
-

वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया
-

Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया?
-

मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन
-

PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी
-

‘वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा
-

‘ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा’, कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा
-

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला
-

Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे?

