Last Updated:
अगर आप 2026 का कैलेंडर देखेंगे तो पाएंगे कि ये साल 1914 को दोहरा रहा है. लेकिन सबसे आश्चर्य की बात ये है कि 1914 वही साल था जब पहला विश्व युद्ध शुरू हुआ था. और अब 2026 में भी दुनिया में युद्ध के हालात बन रहे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या 2026 तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत करवाएगा?

तारीख के साथ-साथ युद्ध की स्थिति भी दोहरा रहा है 2026 (इमेज- फाइल फोटो)
2026 का साल शुरू होते ही सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली बात वायरल हो रही है. 2026 का कैलेंडर ठीक 1914 जैसा है! हर तारीख, हर दिन का नाम और महीने की शुरुआत बिल्कुल एक जैसी है.
साल 1914 वो ऐतिहासिक साल था जब 28 जून को ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनैंड की हत्या हुई, जिसने प्रथम विश्व युद्ध की चिंगारी जला दी थी. चार साल तक चले इस युद्ध में करीब 2 करोड़ लोग मारे गए और दुनिया हमेशा के लिए बदल गई. ऐसे में अब ईरान और अमेरिका के बीच की टेंशन की वजह से ये बातें शुरू हो गई है कि क्या इस साल तीसरा विश्व युद्ध छिड़ जाएगा?
क्या दोहराया जा रहा इतिहास?
1914 का कैलेंडर तो 2026 में दोहराया ही जा रहा है. इसी के साथ अब जो स्थिति है वो युद्ध को भी रिपीट करने का इशारा कर रही है. अब लोग पूछ रहे हैं – क्या कैलेंडर का ये दोहराव महज संयोग है या इतिहास खुद को दोहराने की तैयारी कर रहा है? क्या 2026 तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत का साल साबित होगा? कैलेंडर की ये समानता इसलिए है क्योंकि दोनों साल नॉन-लीप ईयर हैं और गुरुवार से शुरू होते हैं. timeanddate.com और whencanireusethiscalendar.com जैसी वेबसाइट्स बताती हैं कि 2026 में 1903, 1914, 1925, 1931, 1942 जैसे कई सालों का कैलेंडर दोहराया जा सकता है. लेकिन 1914 का जिक्र सबसे ज्यादा इसलिए हो रहा है क्योंकि वो युद्ध का साल था.
View this post on Instagram

