Entertainment
oi-Purnima Acharya
Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह आज इंडस्ट्री का बड़ा ब्रैंड बन चुके हैं। उनके गाने सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी और साउथ इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बना रहे हैं। हालांकि प्रोफेशनल सफलता के बावजूद उनकी निजी जिंदगी लगातार विवादों और चर्चाओं में बनी हुई है।
पवन सिंह की 2 दर्दनाक शादियां
आपको बता दें कि पहली पत्नी नीलम देवी की मौत के बाद पवन सिंह की निजी जिंदगी कई उतार-चढ़ाव से गुजरी है। वहीं अब पवन सिंह की दूसरी शादी भी टूटने की कगार पर बताई जा रही है और पिछले करीब 3 सालों से उनका तलाक का मामला अदालत में लंबित है।

लिंकअप खबरों के बीच ज्योति सिंह का नया कदम
-इन सबके बीच पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर किए हैं, जिनके बाद सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं शुरू हो गईं।
-ज्योति सिंह ने घोषणा की है कि वह अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर रही हैं, जहां वह अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करेंगी। जानकारी के अनुसार उनके चैनल का नाम ज्योति सिस्टर व्लॉग बताया गया है। फैंस इसे उनके जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं।
वीडियो और गाने ने खींचा लोगों का ध्यान
ज्योति सिंह ने ग्लैमरस अंदाज में एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसके बैकग्राउंड में गाना चल रहा था- मन में अब सवाल ही नहीं है, अब तो तेरा इंतजार ही नहीं है। वीडियो के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, उसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
क्या पवन सिंह पर ज्योति सिंह ने कसा तंज?
वीडियो शेयर करते हुए ज्योति सिंह ने लिखा है- मैं खुद पर बहुत गर्व करती हूं। मैंने दिल को दिल ही रहने दिया, बाजार नहीं बनाया। ज्योति सिंह के इस कैप्शन के बाद यूजर्स इसे सीधे पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि ये पोस्ट अभिनेता पर अप्रत्यक्ष तंज हो सकता है। हालांकि ज्योति सिंह ने किसी का नाम नहीं लिया है।
इंस्टाग्राम स्टोरी ने भी बढ़ाई उत्सुकता
ज्योति सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक शायरी भी शेयर की जिसमें लिखा था- है शौक-ए-सफर ऐसा कि एक मोहब्बत से हमने, मंजिल भी नहीं पाई और रास्ते भी नहीं बदले। इस पोस्ट ने भी उनके रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों को और हवा दे दी है।

तलाक केस और 10 करोड़ रुपए एलिमनी की मांग
-पवन सिंह और ज्योति सिंह लंबे समय से वैवाहिक विवाद का सामना कर रहे हैं और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जानकारी के अनुसार पवन सिंह ने तलाक की मांग की है जबकि ज्योति सिंह ने अदालत से कहा है कि अगर साथ रहना संभव नहीं है तो उन्हें एलिमनी दी जाए।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ज्योति सिंह ने 10 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग की है। इस मांग को भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी समर्थन दिया था और कहा था कि यह राशि कम नहीं बल्कि महिला का अधिकार है।
-सोशल मीडिया पोस्ट्स और चल रहे कानूनी विवाद के बीच पवन सिंह और ज्योति सिंह की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अदालत का फैसला क्या होता है और क्या यह विवाद जल्द खत्म हो पाएगा या नहीं।
-

The Kerala Story 2 BO Collection Day 3: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पकड़ी रफ्तार, 3 दिनों में कर ली इतनी कमाई
-

Mandana Karimi कौन हैं? ईरान संकट पर फूट-फूटकर रो पड़ीं एक्ट्रेस, VIDEO में बोलीं- खोने के लिए कुछ न बचा
-

Rajpal Yadav चेक बाउंस केस में नया मोड़, सोनू सूद की मदद की बात पर भड़के एक्टर, मचाया ऐसा हंगामा
-

Thalapathy Vijay Divorce News: तलाक की खबरों के बीच बेटे जेसन ने छोड़ा पिता विजय का साथ, उठाया बड़ा कदम!
-

Thalapathy Vijay Sangeetha Sornalingam Net worth: पति-पत्नी ने मिलकर छापे कितने पैसे? कैसे होती है कमाई?
-

Dhurandhar 2 First Review: यामी गौतम ने दिया पति आदित्य की फिल्म का रिव्यू, जानिए कैसी है ‘धुरंधर 2’
-

Rohit Shetty फायरिंग केस में नया मोड़, अब नेपाल से जुड़े तार, पैसे की लेन-देन को लेकर सामने आया ऐसा सच
-

‘Thalapathy Vijay मुख्यमंत्री बनेंगे’, ज्योतिषाचार्य की एक्टर पर बड़ी भविष्यवाणी, क्या तलाक बाद होगा ये सब?
-

The Kerala Story 2 Review: कमजोर कहानी पर दमदार एक्टिंग, ‘द केरल स्टोरी 2’ देखने से पहले पढ़ें ये रिव्यू
-

Holi 2026 Playlist: ‘बलम पिचकारी’ से ‘रंग बरसे’ तक, होली पार्टी में शामिल करें बॉलीवुड के ये सुपरहिट 7 गाने
-

Iran Israel War: Dubai-Burj Khalifa में किन सेलेब्स का है लग्जरी आशियाना? करोड़ों की प्रॉपर्टीज का क्या होगा?
-

Binge Watch Suggestion: ईरानी सिनेमा की वो बेहतरीन फिल्में, जो हर सिनेफिल को देखना चाहिए
-

Binge Watch Suggestion: वॉर पर बेस्ड वर्ल्ड सिनेमा की वो बेहतरीन फिल्में, जिन्हें देख थर्रा उठेगा शरीर
-

MP News: सरकारी बसों की वापसी? निजी ऑपरेटरों में मची खलबली, क्या सस्ती होगी यात्रा? जानिए पूरी खबर
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदलेगा मौसम! राजधानी के इन 11 इलाकों में नई आफत का अलर्ट

