मंत्री ने दिया सरकार की तरफ से जवाब
इस पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा, ‘यह एक गंभीर और मानवता से जुड़ा मामला है’। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजननलाल शर्मा ने घटना के दो घंटे बाद ही गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात कर इस संबंध में जानकारी ली थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि राजस्थान सरकार प्रभावित व्यापारियों की हर संभव मदद करेगी।
जानिए क्या है यह सूरत का अग्निकांड
बता दें कि सूरत के शिव शक्ति टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग लगने से राजस्थान के लगभग 800 व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हुए हैं। उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार सुबह बेसमेंट में आग लग गई थी। बुधवार को भड़की इस आग ने पूरी चार मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। 30 दमकल गाड़ियों और सैकड़ों कर्मचारियों ने 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में एक व्यापारी की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि करोड़ों का माल जलकर राख हो गया। व्यापारियों की दुकानों में रखा कैश, लाखों मीटर कपड़ा, कंप्यूटर, लैपटॉप और जरूरी कागजात सब कुछ जल गया। इस घटना ने सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।

