Bizarre
oi-Love Gaur
UP Bride Pregnancy: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज दो दिन बाद ही दुल्हन ने बच्चे को जन्म दे दिया। इस खबर ने न सिर्फ दूल्हे बल्कि पूरे परिवार को चौंका दिया। मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
दूल्हे के परिवार ने आरोप लगाया है कि दुल्हन के घरवालों ने उसकी गर्भावस्था की जानकारी छिपाई थी। उनका कहना है कि दुल्हन ने शादी के दौरान ऐसा लहंगा पहना था, जिससे उसका बेबी बंप नजर नहीं आया।

Photo-META AI
UP Bride Pregnancy: ‘हमें कुछ भी पता नहीं था’, दूल्हे की बहन का दावा
दूल्हे की बहन ने लोकल न्यूज़ प्लेटफॉर्म से बातचीत में कहा, “उसने लहंगा कमर से ऊपर तक पहना था। हमें लगा कि ठंड की वजह से उसने ऐसा किया होगा, हमें क्या पता था कि वह कुछ छिपा रही थी। स्टेज दूर था और हम नीचे खड़े थे, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ।”
जब पत्रकार ने सवाल किया कि शादी के बाद भी दूल्हे को इस बारे में कुछ पता नहीं चला, तो बहन ने जवाब दिया, “नहीं, दोनों अलग-अलग सोए थे। मेरे भाई ने बताया कि उनके बीच कुछ भी नहीं हुआ था।”
Marriage on 24th
No touch on first night on 25th
She delivers a baby on the 26th
Men being conned into marriages like this has no data or statistic in India. This is absolutely criminalpic.twitter.com/pak52I5EWJ
— Deepika Narayan Bhardwaj (@DeepikaBhardwaj) March 3, 2025 “>
UP Bride Pregnancy: अस्पताल में हुआ बड़ा खुलासा
शादी 24 फरवरी को हुई थी और 25 फरवरी को दुल्हन अपने ससुराल आई। 26 फरवरी की सुबह तक सबकुछ सामान्य था, लेकिन शाम को अचानक दुल्हन को पेट में तेज दर्द होने लगा। जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने खुलासा किया कि वह गर्भवती है और तुरंत डिलीवरी करानी होगी।
Bride Pregnancy: परिवार ने उठाए सवाल
अब दूल्हे का परिवार जवाब मांग रहा है और जोर दे रहा है कि दुल्हन को बच्चे के असली पिता का नाम बताना चाहिए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर
यह चौंकाने वाली खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे लेकर तरह-तरह के मीम्स और कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही हैरानी भी जता रहे हैं।
-

Job In UP: यहां मिल रही नौकरी, बस करना होगा यह काम, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
-

DDU University ने पर्यावरण संरक्षण के लिए की यह खास पहल, होंगे ये फायदे
-

Nandan Kanan Express: नंदनकानन एक्सप्रेस में मचा हड़कंप! आधी ट्रेन आगे, आधी पीछे… कैसे टला बड़ा हादसा?
-

Weather Update: क्या आज दिल्ली-NCR में होगी बारिश? जानें UP, बिहार से लेकर UK तक के मौसम का हाल?
-

राम मंदिर पर आतंकी साजिश नाकाम, फरीदाबाद से UP का रहने वाला संदिग्ध पकड़ा, हैंड ग्रेनेड बरामद, ISI से संपर्क
-

Indian Railway: आज़मगढ़-डिब्रूगढ़ त्यौहार विशेष ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या, होली पर राह होगी आसान
-

Indian Railway: चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस इन स्टेशनों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान
-

Shahzadi Khan: ‘प्यार, धोखा और साजिश’, अबू धाबी में फांसी चढ़ी हिंदुस्तान की ‘शहजादी’ की दर्दनाक दास्तान
-

Road Accident: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से 4 लोगों की गई जान, 7 गंभीर घायल
-

Indian Railway: आनन्द विहार टर्मिनल-बरौनी एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल
-

UP News: फर्जी दस्तावेज बनाकर बेची गई पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की ज़मीन, पुलिस जांच में जुटी
-

UP News: अब बेरोजगारी खत्म! इस सरकारी स्कीम से बदल सकती है आपकी किस्मत, बिना गारंटी मिलेगा लोन

