India
oi-Bhavna Pandey
पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई पार्टी बना ली है। उन्होंने ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ (BRP) नामक अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की। कांग्रेस से ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के लिए निष्कासित किए जाने के ठीक दो महीने बाद नवजोत कौर ने अपनी पार्टी का गठन किया है।
2027 की शुरूआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले, नवजोत कौन सिद्धू ने इस नई पार्टी के लॉन्च को “दैवीय हस्तक्षेप” से जन्मा “बहुप्रतीक्षित” राष्ट्रीय विकल्प बताया। उन्होंने घोषणा की है कि उनकी यह नई पार्टी पंजाब को फिर से उसका पुराना गौरव, यानी एक ‘स्वर्ण राज्य’ का दर्जा दिलाने के लिए समर्पित होगी, जो राज्य ने कथित तौर पर खो दिया है।

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा कर इस नई पार्टी के गठन की जानकारी दी। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ का बैनर दिखाई दे रहा है लेकिन खास बात ये रही कि नवजोत कौर के पति और नेताा नवजोत सिंह सिद्धू इस तस्वीर या घोषणा से पूरी तरह नदारत रहे।
सिद्धू पा जी कहां हैं?
सोशल मीडिया पर ये तस्वीर पोस्ट होते ही यूजर्स ने नवजोत सिंह सिद्धू की गैरमौजूदगी पर तुरंत सवाल उठाए। यूजर्स पूछ रहे हैं कि “सिद्धू पा जी कहां हैं?” लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या नवजोत कौर ने ये निर्णय अपने पति सिद्धू की मर्जी के खिलाफ लिया है, जिससे राजनीतिक हलकों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू किस पार्टी में हैं?
ध्यान देने वाली बात ये है कि नवजोत कौर के पति और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अभी भी कांग्रेस में हैं, हालांकि वे अधिकतर राजनीतिक रूप से निष्क्रिय बने हुए हैं। कांग्रेस से पहले सिद्धू भजापा में थे। वहीं अब जब पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अब जब उनकी पत्नी ने अपनी अलग पार्टी बना ली है तो लोग जानना चाह रहे हैं कि सिद्धू का अगला कदम क्या होगा, क्या आधिकारिक रूप सेवो अपनी पार्टी में शामिल होंगे?
नजजोत कौर को कांग्रेस ने क्यों किया था निष्काषित?
सिद्धू की पत्नी एमबीबीएस और एमडी (स्त्री रोग एवं प्रसूति विज्ञान) हैं, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य) रह चुकी हैं। कैंसर सर्वाइवर नवजोत कौर ने 2012 में भाजपा के टिकट पर अमृतसर पूर्वी सीट जीती थी। बाद में, 2017 के राज्य चुनावों से पहले वह अपने पति के साथ कांग्रेस में शामिल हुई थीं। 2025 में उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए आरोप लगाया था कि “जो ₹500 करोड़ का सूटकेस देता है” वही कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा बनता है, और उनके पति केवल मुख्यमंत्री पद मिलने पर ही सक्रिय राजनीति में लौटेंगे।
-

कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा?
-

SDM Jyoti Maurya: ‘वो बेवफा है’, क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप
-

Himanta Biswa Sarma Caste: किस जाति से हैं हिमंत बिस्वा सरमा, उनकी पत्नी रिनिकी? परिवार में कौन-कौन, हर डिटेल
-

Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट
-

Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया ‘खास तोहफा’ क्या है? Rajat Sharma बोले- ‘आपने दिन खास बनाया’
-

Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान?
-

Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव?
-

Harsha Richhariya:’हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश’, महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल
-

Assam Elections 2026: ‘CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट’, कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप
-

‘मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई’, 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया
-

‘2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है’, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज
-

US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का?

