सीएम भजनलाल शर्मा पर भी बोला हमला
इस दौरान गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें अब दिल्ली आना-जाना बंद कर देना चाहिए और प्रदेश की जनता का ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान संजीवनी घोटाले पर पूछे गए सवाल पर गहलोत ने कहा कि उन्होंने इस मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपना पक्ष रख दिया है। उन्होंने कहा था कि एसओजी ने हाईकोर्ट में यूटर्न ले लिया है।
हरियाणा चुनाव को लेकर भी रखी बात
गहलोत ने इस दौरान यह भी कहा कि ‘जोधपुर में हमने विश्वविद्यालय खोले, लेकिन सारे काम रोक दिए गए। दिव्यांग यूनिवर्सिटी खोली थी, उसका पता ही नहीं है। हम विपक्ष में हैं, विपक्ष में रहकर भूमिका अदा करेंगे’। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर गहलोत ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजों से साफ है कि एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनते ही राजस्थान वाली योजनाएं लागू की जाएगी। बता दें कि गहलोत को हरियाणा चुनाव में कांग्रेस का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया था।

