Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, July 6
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » वो महारानी जिसने ग्वालियर के सिंधिया से रिश्ता तोड़कर की लव मैरिज, सैंडल में जड़वाती थी हीरे
Hindi News

वो महारानी जिसने ग्वालियर के सिंधिया से रिश्ता तोड़कर की लव मैरिज, सैंडल में जड़वाती थी हीरे

HawkNewsBy HawkNewsNovember 4, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

ये जिस महारानी की बात हो रही है, वो अपने जमाने की बोल्ड राजकुमारी थीं. और ये बात उन्होंने एक बार नहीं कई बार साबित की. जब वह राजकुमारी थीं, तो उनके दीवाने राजकुमारों की कोई कमी नहीं थी. उनका रिश्ता भारत की सबसे ताकतवर रियासतों में एक ग्वालियर के महाराजा माधो राव सिंधिया से तय हो गया. तब वह 18 की थीं और महाराजा 38 के. लेकिन उन्हें किसी और से प्रेम हो गया. तब उन्होंने बोल्ड फैसला लेते हुए रिश्ता तोड़ दिया. जिससे प्रेम हुआ उसी से लंदन जाकर शादी की. ये महारानी इतनी फैशनेबल और अमीरी का दिखावा करने वाली थीं कि अपनी सैंडल्स में बेशकीमती हीरे और रत्न जड़वाए थे. वह अपने जमाने की फैशन दिवा भी थीं.

बात महारानी इंदिरा देवी की हो रही है. वह 1892 में बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय और महारानी चिमनाबाई के घर जन्मी. लंदन में पढ़ने गईं. इंदिरा बेहद खूबसूरत थीं. युवावस्था में ही कई भारतीय राजकुमारों ने उनसे प्रेम किया. उनकी सगाई 18 साल की उम्र में ही माधो राव सिंधिया से तय हो गई. जो तब 38 वर्ष के थे. ग्वालियर भारत की सबसे शक्तिशाली रियासतों में एक थी. लेकिन होना तो कुछ और था. कुछ ऐसा कि देश के सारे रजवाड़ों में तहलका सा मच जाए.

(File Photo)

सगाई किसी से लेकिन प्यार किसी से

दिसंबर 1911 में दिल्ली दरबार में इंदिरा देवी जब अपने छोटे भाई के साथ आईं तो उनकी मुलाक़ात कूचबिहार के राजकुमार जितेंद्र नारायण से हुई. इंदिरा की सगाई को एक साल हो चुके थे. लेकिन इस मुलाकात के बाद राजकुमारी और जितेंद्र नारायण में प्रेम हो गया. हालांकि जितेंद्र की इमेज तब प्लेबॉय प्रिंस की थी.

इंदिरा देवी अप्रतिम सुंदरी थीं. उन्हें तब देश की सबसे सुंदर महिलाओं में माना जाता था. वह जयपुर की महारानी गायत्री देवी की मां थीं. फैशन की देवी भी कहा जाता था. सही मायनों में शिफान की साड़ी को पापुलर करने वाली यही महारानी थीं. उन्होंने इटली की एक जानी मानी जूता निर्माता कंपनी को 100 जोड़ी सैंडल बनाने का आर्डर दिया, जिसमें कुछ में हीरे और बेशकीमती रत्न लगाए गए.

ग्वालियर के महाराजा को पत्र लिख सगाई तोड़ी

जितेंद्र कूच बिहार के राजा नृपेंद्र नारायण के बेटे थे. कूच बिहार अब पश्चिम बंगाल का एक जिला है. इंदिरा देवी जानती थीं कि सगाई टूटने से काफी बदनामी होगी. मां-बाप अलग नाराज होंगे लेकिन उन्होंने ग्वालियर के महाराजा को व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर सगाई तोड़ दी. बड़ौदा राजघराना तो इससे हिल गया. दूसरे राजघरानों में भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया हुई.

(File Photo)

पेरेंट्स की मर्जी के खिलाफ लंदन में शादी की

इंदिरा के अभिभावकों ने ग्वालियर के राजघराने से सगाई का टूट जाना तो किसी तरह स्वीकार किया लेकिन उन्हें कतई मंजूर नहीं था कि उनकी बेटी जितेंद्र से शादी करे. उन्होंने जितेंद्र को चेतावनी दी कि वो उनकी बेटी से दूर रहें. लेकिन ये सब कुछ काम नहीं कर सका.क्योंकि जितेंद्र और इंदिरा आपस में शादी करने का पक्का मन बना चुके थे.

इंदिरा के माता-पिता ने उन्हें यूरोप भेज दिया. सोचा शायद दूर रहेंगी तो प्यार का भूत उतर जाएगा लेकिन इससे उनके इरादे पर कोई असर नहीं पड़ा. लंदन में ही उन्होंने जितेंद्र से शादी कर ली. उनके परिवार का कोई भी सदस्य इस शादी में शामिल नहीं हुआ.

पति के निधन के बाद कूच बिहार की शासक बनीं

कुछ ही दिनों बाद बड़े भाई की मृत्यु के बाद जितेंद्र कूचबिहार के महाराजा बन गए. अब इंदिरा एक रियासत की रानी बन गईं. दोनों के पांच बच्चे हुए – जगदीपेंद्र नारायण, इंद्रजितेंद्र नारायण, इला देवी, मेनका देवी और गायत्री देवी. अब इसे नियति का खेल ही कह सकते हैं कि महाराजा जितेंद्र का भी कुछ सालों बाद निधन हो गया. ज्यादा शराब पीना इसकी एक बड़ी वजह थी. अब रानी कूच बिहार की रिजेंट बनी. क्योंकि उनका बड़ा बेटा उस समय छोटा था.

यूरोप में खूब पार्टियां देती थीं

1922 से 1936 तक उन्होंने अपने नाबालिग बेटे जगदीपेंद्र की रीजेंट के रूप में काम किया. उनका शासन सक्षम और आधुनिक दोनों ही दृष्टि से सिद्ध हुआ. उनका ज्यादा समय यूरोप में गुजरा करता था. महारानी वहां खूब पार्टियां देती थीं. खासी लोकप्रिय थीं. हॉलीवुड के कई स्टार रानी के अच्छे दोस्त थे, जिसमें से कई उसकी पार्टियों में शामिल होते रहते थे.

(File Photo)

सैंडल्स में हीरे मोती जड़वाने की कहानी

अपनी सैंडल्स में भी हीरे मोती जड़वाने की भी एक अलग ही कहानी है. उन्होंने इटली की जिस कंपनी को सौ जोड़ी सैंडल्स और जूते बनाने का आर्डर दिया था. उसका नाम साल्वातोर फेरोगेमो था. ये कंपनी 20वीं सदी की सबसे फेमस डिजाइनर कंपनी मानी जाती थी. आज भी इस कंपनी के लग्जरी शो-रूम पूरी दुनिया में हैं.

इटली के साल्वातोर फेरागेमो उनके पसंदीदा वेस्टर्न डिजाइनर्स में थे. साल्वातोर ने अपनी आत्मकथा में लिखा, एक बार महारानी ने उनकी कंपनी को जूते बनाने का आर्डर दिया, इसमें एक आर्डर इस तरह की सैंडल बनाने का था जिसमें हीरे और मोती जड़े हों. उन्हें ये हीरे और मोती अपने कलेक्शन के ही चाहिए थे. लिहाजा उन्होंने आर्डर के साथ हीरे और मोती भी भेजे.

अपने जमाने में दुनिया की धनी महिलाओं में एक 

वह अपने समय की दुनिया की सबसे धनी महिलाओं में एक थीं. कूच बिहार और उसके आसपास के इलाकों में उनके पास हजारों एकड़ जमीन थी तो कूच बिहार में ही महल, कोलकाता में हवेलियां और दार्जिलिंग में ग्रीष्मकालीन आवास था. हीरे-जवाहरात, मोती और बेशकीमती गहनों का बड़ा संग्रह था. स्विट्जरलैंड और फ्रांस में उनके पास शानदार विला और अपार्टमेंट थे.

वह अपनी विलासिता, फैशन और महंगी कारों के लिए जानी जाती थीं. उनकी कुल संपत्ति का अनुमान आज के हिसाब से करोड़ों से लेकर अरबों डॉलर के बीच लगाया जाता है.

1967 में उनका निधन हुआ. उन्होंने 76 साल की जिंदगी पाई. निधन कैंसर से हुआ. वह इस बीमारी से लंबे समय तक पीड़ित रहीं. इलाज के लिए यूरोप गईं. उनका निधन यूरोप में ही हुआ था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleBilaspur Train Accident: बिलासपुर में ट्रेन हादसे में अब तक 5 की मौत, रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान | Chhattisgarh Bilaspur Train Accident 5 Dead, 14 Injured Railways Announce Ex-Gratia news in hindi
Next Article Kal Ka Mausam: गुरु नानक जयंती पर कहां तूफान की दस्तक? 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट! दिल्ली-बिहार का मौसम? | Kal Ka Mausam, 5 November 2025, Guru Nanak Jayanti Weather Alert: Heavy Rain In 12 States, Delhi Bihar Mumbai IMD Forecast News Hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

Vrishchik Rashi: आज बदल जाएगी वृश्चिक राशि वालों की तकदीर! अटके काम होंगे पूरे, बस यहां रहें सावधान

July 6, 2026

दिल्ली दहेज हत्या मामला: आकृति सुतार ने दुर्व्यवहार को छुपाया, दुखद अंत से पहले बदलाव की उम्मीद रखी | दिल्ली दहेज हत्या मामला: आकृति सुतार का दुर्व्यवहार से संघर्ष

July 6, 2026

aaj ka Kanya rashifal 07 july 2026 Virgo horoscope in hindi today hanuman ji will bring success

July 6, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,102)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Vrishchik Rashi: आज बदल जाएगी वृश्चिक राशि वालों की तकदीर! अटके काम होंगे पूरे, बस यहां रहें सावधान

July 6, 2026

दिल्ली दहेज हत्या मामला: आकृति सुतार ने दुर्व्यवहार को छुपाया, दुखद अंत से पहले बदलाव की उम्मीद रखी | दिल्ली दहेज हत्या मामला: आकृति सुतार का दुर्व्यवहार से संघर्ष

July 6, 2026

aaj ka Kanya rashifal 07 july 2026 Virgo horoscope in hindi today hanuman ji will bring success

July 6, 2026

टिहरी जिले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मांस व्यापारी गिरफ्तार | टिहरी में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में मांस व्यापारी गिरफ्तार

July 6, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Vrishchik Rashi: आज बदल जाएगी वृश्चिक राशि वालों की तकदीर! अटके काम होंगे पूरे, बस यहां रहें सावधान

July 6, 2026

दिल्ली दहेज हत्या मामला: आकृति सुतार ने दुर्व्यवहार को छुपाया, दुखद अंत से पहले बदलाव की उम्मीद रखी | दिल्ली दहेज हत्या मामला: आकृति सुतार का दुर्व्यवहार से संघर्ष

July 6, 2026

aaj ka Kanya rashifal 07 july 2026 Virgo horoscope in hindi today hanuman ji will bring success

July 6, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.