Last Updated:
PM Modi Vantara Visit: पीएम मोदी ने गुजरात के वनतारा परिसर का दौरा किया और जानवरों की देखभाल का जायजा लिया. आनंद महिंद्रा ने भी वनतारा की तारीफ की. वनतारा 3,000 एकड़ में फैला पशु बचाव केंद्र है.
आनंद महिंद्रा ने भी वनतारा की तारीफ की.
हाइलाइट्स
- पीएम मोदी ने वनतारा में जानवरों संग समय बिताया.
- आनंद महिंद्रा ने वनतारा की तारीफ की.
- वनतारा 3,000 एकड़ में फैला पशु बचाव केंद्र है.
नई दिल्ली: पीएम मोदी बीते दिनों गुजरात के दौरे पर थे. गुजरात के जानगर में उन्होंने वनतारा परिसर का भी दौरा किया. वनतारा में कैसे जानवरों की देखभाल होती है, कैसे उनका इलाजा होता है? खुद पीएम मोदी ने हाल जाना. वनतारा में पीएम मोदी ने जानवरों संग कुछ खुशनुमा पल भी बिताए. इस पल को उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर किया. इसे देखकर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा से भी रहा नहीं गया. उन्होंने भी अपना वनतारा विजिट का अपना अनुभव साझा किया. आनंद महिंद्रा ने एक्स पर पीएम मोदी का पोस्ट शेयर कर लिखा कि वनतारा के रूप में जानवरों को बहुत सुरक्षित और प्यार भरा घर मिला है.
पीएम नरेंद्र मोदी के पोस्ट को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने एक्स पर लिखा, ‘मैं खुद वनतारा जा चुका हूं. और पीएम नरेंद्र मोदी जी की बातों से पूरी तरह से सहमत हूं. अनंत अंबानी ने वनतारा में जो देखभाल और विशेषज्ञता का माहौल बनाया है, वो काबिले तारीफ है. ये देखकर बहुत खुशी होती है कि जिन जानवरों ने इतनी मुश्किलें झेली हैं, उन्हें इतना सुरक्षित और प्यार भरा घर मिला है.’
Having visited Vantara myself, I echo the sentiments of PM @narendramodi; the level of care and expertise that Anant Ambani has put together at Vantara is truly impressive and cutting-edge.
It is heartening to see animals that have experienced such misfortune find a safe and… https://t.co/RGioRhjHOz
— anand mahindra (@anandmahindra) March 5, 2025

