Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Friday, June 19
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » लाहौर का चक्‍कर लगा लैंड हुआ IC-123, फिर पायलट की वर्दी में आया एक शख्‍स, कांप गई प्‍लेन में मौजूद पैसेंजर्स की रुह
Hindi News

लाहौर का चक्‍कर लगा लैंड हुआ IC-123, फिर पायलट की वर्दी में आया एक शख्‍स, कांप गई प्‍लेन में मौजूद पैसेंजर्स की रुह

HawkNewsBy HawkNewsSeptember 24, 2024No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Plane Hijacked Story Series: दिल्‍ली के पालम एयरपोर्ट से इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-123 अपने गंतव्‍य के लिए करीब 135 पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स के साथ उड़ान भर चुकी थी. इस फ्लाइट को अमृतसर होते हुए श्रीनगर पहुंचना था. यह प्‍लेन अपने निर्धारित समय पर अमृतसर पहुंचा और फिर वहां से श्रीनगर के लिए रवाना हो गया. टेकऑफ होने के कुछ समय बाद एक शख्‍स अपनी सीट से उठा और प्‍लेन के कॉकपिट में दाखिल हो गया. इस शख्‍स के हाथ में कुछ था, जिसे उसने कपड़े से लपेट रखा था.

कॉकपिट में दाखिल होते ही इस शख्‍स ने फ्लाइट के कप्‍तान वीके मेहता को धमकाते हुए कहा – प्‍लेन हाईजैक हो चुका है… अब यह प्‍लेन श्रीनगर नहीं लाहौर जाएगा. कप्‍तान ने जब कुछ कहने की कोशिश की तो इस शख्‍स ने अपने हाथ में मौजूद चीज को दिखाते हुए कहा कि मेरी बात नहीं मानी तो प्‍लेन को हैंडग्रेनेड से उड़ा दूंगा. कैप्‍टन के पास अब कोई विकल्‍प नहीं बचा था, लिहाजा उन्‍होंने प्‍लेन का रुख लाहौर की तरफ कर दिया. अब तक कैप्‍टन एयर ट्रैफिक कंट्रोल को फ्लाइट हाईजैक होने की सिंग्‍नल दे चुके थे.

एयरपोर्ट पर कब्‍जे की थी कोशिश, एयर इंडिया के प्‍लेन में घुसे 47 आतंकी, थरथर कांपते बीते 6 घंटे, और फिर हुआ सब खत्‍म! | Terrorists trying to take over Seychelles International Airport in Mahe hijacked an Air India flight from Zambia to Mumbai and then | Mumbai Airport, Air India, AI 224, Air India Plane Hijack, Indian Airlines Plane Hijack, Seychelles International Airport, Commando Operation, Sikh Separatists, Airport News, Hijack News, Plane Hijack Story Series, मुंबई एयरपोर्ट, एयर इंडिया, एआई 224, एयर इंडिया प्‍लेन हाईजैक, इंडियन एयरलाइंस प्‍लेन हाईजैक, सेशेल्‍स इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कमांडो ऑपरेशन, सिख अलगाववादी, एयरपोर्ट न्‍यूज, हाईजैक न्‍यूज, प्‍लेन हाईजैक स्‍टोरी सिरीज,

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर कब्‍जे की थी कोशिश, एयर इंडिया के प्‍लेन में घुसे 47 आतंकी, थरथर कांपते बीते 6 घंटे, और फिर हुआ सब खत्‍म!… रिफ्यूलिंग के लिए सेशेल्‍स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे एयर इंडिया के प्‍लेन में अत्‍याधुनिक हथियारों से लैस करीब 47 आतंकी जबरन घुस गए और प्‍लेन को हाईजैक कर लिया. इसके बाद क्‍या हुआ, जानने के लिए क्लिक करें.

लाहौर के ऊपर 40 मिनट तक चक्‍कर लगाता रहा प्‍लेन
वहीं, हाईजैक के सिंगनल मिलते ही तमाम भारतीय सिक्‍योरिटी एजेंसीज और डिप्‍लोमेटिक चैनल अपना काम करना शुरू कर चुके थे. एयर ट्रैफिक कंट्रोल के रडार अब तक यह बता चुके थे कि प्‍लेन लाहौर की तरफ बढ़ चुका है. इस बीच, डिप्‍लोमेटिक चैनल के जरिए पाकिस्‍तान पर यह दबाव बनाया जा चुका था कि वह किसी भी कीमत में इंडियन एयरलाइंस के इस प्‍लेन को लाहौर में लैंड न होने दें. अब तक प्‍लेन में सवार क्रू और पैसेंजर्स को भी पता चल चुका था कि उनकी फ्लाइट हाईजैक को एक आतंकी ने हाईजैक कर लिया है.

यह प्‍लेन करीब 40 मिनट तक लाहौर के ऊपर चक्‍कर लगाता रहा, लेकिन पाकिस्‍तानी अधिकारियों ने प्‍लेन को लाहौर एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी. अब प्‍लेन में इतना फ्यूल नहीं बचा था कि वह अधिक समय तक आसमान में चक्‍कर लगा सके. इसी बीच, यह प्‍लेन बर्ड हिट का शिकार हो गया. दो आपात स्थितियों को देखते हुए पायलट ने दिल्‍ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और हाईजैकर को यह बताया कि वह लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बात कर रहा है. दिल्‍ली एटीसी में मौजूद अधिकारियों और पायलट के बीच तय हुआ कि प्‍लेन अब अमृतसर में उतरेगा.

जब टॉय गन से हाईजैक कर लिया था प्‍लेन, हाईजैकर्स को इंदिरा ने बनाया MLA, पूरी घटना जान आप भी हो जाएंगे दंग | Indira Gandhi gifted post of MLA to Bholanath Devendra Pandey who hijackered Indian Airlines flight IC-410 from Kolkata to Delhi | Indian Airlines Plane Hijack, Plane Hijack, Bholanath Pandey, Devendra Pandey, Indira Gandhi, Sanjay Gandhi, IC 410, Airport News, Hijacking News, Plane Hijack News, Delhi Airport News, Varanasi Airport News, Airport News, इंडियन एयरलाइंस प्‍लेन हाईजैक, प्‍लेन हाईजैक, भोलानाथ पांडेय, देवेंद्र पांडेय, इंदिरा गांधी, संजय गांधी, आईसी 410, एयरपोर्ट न्‍यूज, हाईजैकिंग न्‍यूज, प्‍लेन हाईजैक न्‍यूज, दिल्‍ली एयरपोर्ट न्‍यूज, वाराणसी एयरपोर्ट न्‍यूज, एयरपोर्ट न्‍यूज

यह भी पढ़ें: जब टॉय गन से हाईजैक कर लिया था प्‍लेन, हाईजैकर्स को इंदिरा ने बनाया MLA, पूरी घटना जान आप भी हो जाएंगे दंग… कोलकाता से दिल्‍ली जा रहे विमान को दो हाईजैकर्स ने टॉय पिस्‍टल से हाईजैक कर लिया था. वाराणसी एयरपोर्ट पर एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद दोनों हाईजैकर्स को गिरफ्तार कर लिया गया था. इस हाईजैकिंग के इनाम के तौर पर कांग्रेस ने दोनों हाईजैकर्स को एमएलए का पद गिफ्ट किया था. क्‍या था पूरा मामला जानने के लिए क्लिक करें.

प्‍लेन में शुरू हुए द्वंद को देख कांप गई पैसेंजर की रुह
दिल्‍ली एटीसी से बातचीत पूरी होने के बाद कैप्‍टन ने हाईजैकर को बताया कि लाहौर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की इजाजत मिल गई है, वह कुछ ही मिनटों में लैंड करने वाले हैं. प्‍लेन की लैंडिंग के बाद ही हाईजैकर को पता चला कि प्‍लेन लाहौर नहीं अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है. अब हाईजैकर चाह कर भी कुछ नहीं कसता था. हाईजैकर से निगोशिएशन प्रॉसेस शुरू किया गया. शुरूआत में हाईजैकर में हाईजैकर ने पंजाब की राजनीति से जुड़े लोगों से ही बात करने की शर्त रखी. लेकिन उसकी यह मांग नहीं मानी गई. आखिर में, बातचीत के लिए प्रकाश सिंह मजीठा आए.

निगोशिएशन प्रॉसेस के दौरान, हाईजैकर को इस बात के लिए राजी कर लिया गया कि वह प्‍लेन में सवार महिलाओं और बच्‍चों को छोड़ दें. हाईजैकर ने प्‍लेन में सवार 51 महिलाओं और तीन बच्‍चों को प्‍लेन से बाहर भेज दिया. इसी बीच, पंजाब पुलिस का एक इंस्‍पेक्‍टर पायलट की वर्दी पहनकर प्‍लेन में दाखिल होने में सफल हो गया. उसने कैप्‍टन वीके मेहता से इशारों में कुछ बात की और हाईजैकर का ध्‍यान भटकाने के लिए कहा. हाईजैकर का ध्‍यान भटकते ही इंस्‍पेक्‍टर ने हाईजैकर को दबोच लिया. इंस्‍पेक्‍टर और हाईजैकर के बीच जारी कुश्‍ती को देख एक पल के लिए पैसेंजर्स की रुह कांप गई.

Indian Airlines Plane Hijack, Plane Hijack, Bholanath Pandey, Devendra Pandey, Indira Gandhi, Sanjay Gandhi, IC 410, Airport News, Hijacking News, Plane Hijack News, Delhi Airport News, Varanasi Airport News, Airport News, इंडियन एयरलाइंस प्‍लेन हाईजैक, प्‍लेन हाईजैक, भोलानाथ पांडेय, देवेंद्र पांडेय, इंदिरा गांधी, संजय गांधी, आईसी 410, एयरपोर्ट न्‍यूज, हाईजैकिंग न्‍यूज, प्‍लेन हाईजैक न्‍यूज, दिल्‍ली एयरपोर्ट न्‍यूज, वाराणसी एयरपोर्ट न्‍यूज, एयरपोर्ट न्‍यूज

यह भी पढ़ें: कराची में लैंड हुआ इंडियन एयरलाइंस का प्‍लेन, पाक आर्मी ने खाने में मिलवाया मीठा जहर, और फिर हुआ एक बड़ा ऑपरेशन… पालम एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले इंडियन एयरलाइंस के प्‍लेन में सीमित फ्यूल बचा था. फ्लाइट के कैप्‍टन को यह आभास हो गया था कि अब यह फ्लाइट कभी बंबई नहीं पहुंच पाएगी. वहीं हाईजैकर्स इस प्‍लेन को लीबिया ले जाना चाहते थे. प्‍लेन के खत्‍म होते फ्यूल और हाईजैकर्स की जिद के बीच… आगे क्‍या हुआ, जानने के लिए क्लिक करें.

रबर की बॉल से हाईजैक कर लिया था इंडियन एयरलाइंस का प्‍लेन
उन्‍हें डर था कि इस हरकत से नाराज होकर हाईजैकर कहीं हैंडग्रेनेड की पिन न निकाल दे. हाईजैकर ऐसा करता, इससे पहले कुछ पैसेंजर्स ने हिम्‍मत जुटाई और हाईजैकर को दबोचने में इंस्‍पेक्‍टर की मदद करने लगे. चार घंटे लंबी चली जद्दोजहद के बाद अब हाईजैकर पंजाब पुलिस की गिरफ्त में था. वहीं, इस हाईजैकर के पास मिले हैंडग्रेनेड की जांच की गई तो पता चला कि वह हैंडग्रेनेड नहीं, बल्कि रबर की एक बॉल है. पूछताछ में पता चला कि हाईजैकर का नाम गुरबख्‍श सिंह है और वह कुरुक्षेत्र जिले का रहने वाला है. उसने कुछ धार्मिक चरमपंथियों की रिहाई के लिए प्‍लेन हाईजैक किया था.

गनीमत रही कि कैप्‍टन वीके मेहता की सूझबूझ और पंजाब पुलिस के इंस्‍पेक्‍टर की सूझबूझ से 4 अगस्‍त 1982 को हुए इस प्‍लेन हाईजैक को विफल कर दिया गया. साथ ही, प्‍लेन में सवार सभी 135 यात्रियों और क्रू को सकुशल रेस्‍क्‍यू कर लिया गया. यहां आपको बता दें कि इस प्‍लेन में सवार 135 पैसेंजर्स में 70 पैसेंजर विदेशी नागरिक थे.

Tags: Airport Diaries, Airport Security, Amritsar news, Crime News, Delhi airport, Delhi news, IGI airport

FIRST PUBLISHED : September 24, 2024, 09:00 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआज से शुरू हो रहा है यूपी इंटरनैशनल ट्रेड शो, दोपहर 3 बजे से होगी आम जनता की एंट्री, ऐसे पहुंचें
Next Article लेबनान में 1600 जगहों पर हमला, 500 मौतें, ऑपरेशन 'नॉर्दर्न ऐरो' से हिज्बुल्लाह को कैसे मिटा रहा इजराइल?
HawkNews
  • Website

Related Posts

Hormuz LNG Tanker Disha: होर्मुज से भारत आई बड़ी खुशखबरी, गैस लादकर पहला LNG टैंकर ‘दिशा’ गुजरात पहुंचा

June 19, 2026

LPG Update: ‘एलपीजी का बैकलॉग घटकर हुआ 3.1 दिन’, क्या दाम भी हुए कम? आपके शहर में कितने में बिक रहा सिलेंडर? | LPG Update: cylinder backlog drops to 3.1 days Says Govt, Check Today Price Delhi, Mumbai, Kolkata, Chennai in your city hindi

June 19, 2026

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live | IMD Weather Alert: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बांधेगा समां, मानसून होगा मेहरबान, 17 राज्यों में आंधी-बारिश का मौसम

June 19, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,684)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Hormuz LNG Tanker Disha: होर्मुज से भारत आई बड़ी खुशखबरी, गैस लादकर पहला LNG टैंकर ‘दिशा’ गुजरात पहुंचा

June 19, 2026

LPG Update: ‘एलपीजी का बैकलॉग घटकर हुआ 3.1 दिन’, क्या दाम भी हुए कम? आपके शहर में कितने में बिक रहा सिलेंडर? | LPG Update: cylinder backlog drops to 3.1 days Says Govt, Check Today Price Delhi, Mumbai, Kolkata, Chennai in your city hindi

June 19, 2026

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live | IMD Weather Alert: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बांधेगा समां, मानसून होगा मेहरबान, 17 राज्यों में आंधी-बारिश का मौसम

June 19, 2026

Ex-CM की बहू शादी के 11 दिन में विधवा, 7 महीने की प्रेग्नेंसी में दूसरे मर्द से रिश्ता, एक्ट्रेस का छलका दर्द | leena chandavarkar ex cm bahu widowed 11 days after marriage 7 months pregnant know tragic story

June 19, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Hormuz LNG Tanker Disha: होर्मुज से भारत आई बड़ी खुशखबरी, गैस लादकर पहला LNG टैंकर ‘दिशा’ गुजरात पहुंचा

June 19, 2026

LPG Update: ‘एलपीजी का बैकलॉग घटकर हुआ 3.1 दिन’, क्या दाम भी हुए कम? आपके शहर में कितने में बिक रहा सिलेंडर? | LPG Update: cylinder backlog drops to 3.1 days Says Govt, Check Today Price Delhi, Mumbai, Kolkata, Chennai in your city hindi

June 19, 2026

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live | IMD Weather Alert: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बांधेगा समां, मानसून होगा मेहरबान, 17 राज्यों में आंधी-बारिश का मौसम

June 19, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.