Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » लादेन के सपनों को पूरा करना चाहते हैं आसिम मुनीर, पहलगाम अटैक उसी साजिश का हिस्‍सा तो नहीं? समझें क्रोनोलॉजी | pakistan army chief general asim munir osama bin laden kashmir pahalgam terror attack operation sindoor hindu muslim conspiracy
Hindi News

लादेन के सपनों को पूरा करना चाहते हैं आसिम मुनीर, पहलगाम अटैक उसी साजिश का हिस्‍सा तो नहीं? समझें क्रोनोलॉजी | pakistan army chief general asim munir osama bin laden kashmir pahalgam terror attack operation sindoor hindu muslim conspiracy

HawkNewsBy HawkNewsMay 16, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:May 16, 2025, 05:46 IST

Bharat-Pakistan News: पहलगाम में हिन्‍दू पर्यटकों को चुन-चुन कर मारा गया. इस घटना से न केवल घटी की फिजां बदरंग हो गई, बल्कि पूरा देश सदमे में आ गया. भारत ने इसका माकूल जवाब देते हुए पाकिस्‍तान में मौजूद आतंकी श…और पढ़ें

ओसामा बिन लादेन के सपनों को पूरा करना चाहते हैं आसिम मुनीर? समझें क्रोनोलॉजी

ओसामा बिन लादेन ने कश्‍मीर में जिहाद की बात कही थी. पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने अपने भड़काऊ बयान से उसे आगे बढ़ाया. (फाइल फोटो/AP)

हाइलाइट्स

  • पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हिन्‍दू पर्यटकों का नरसंहार किया गया था
  • टेरर अटैक से पहले पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने भड़काऊ बयान दिया था
  • कुख्‍यात ओसामा बिन लादेन ने सितंबर 1999 में कश्‍मीर में जिहाद करने की बात की थी

नई दिल्‍ली. जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने 26 लोगों की बर्बर तरीके से हत्‍या कर दी थी. इनमें से अधिकांश हिन्‍दू थे. आतंकियों ने टूरिस्‍ट से उनका धर्म पूछकर उनको गोली मारी. इस घटना से न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया स्‍तब्‍ध रह गई थी. भारत ने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा था कि हमले के जिम्‍मेदार आतंकवादियों और उनके आकाओं को मिट्टी में मिला दिया जाएगा. इंडियन आर्म्‍ड फोर्सेज ने मई में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्‍च किया और पाकिस्‍तान में मौजूद आतंकवादियों के 9 ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया. इसके बाद बौखलाए पाकिस्‍तान ने भारत के सैन्‍य बेस को निशाना बनाने की असफल कोशिश की थी. जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्‍तान के 11 एयरबेस को धुआं-धुआं कर दिया. इसके बाद प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर घुटनों पर आ गए और सीजफायर की गुहार लगाई. भारत ने इसे अपनी शर्तों पर स्‍वीकर किया. इसके लिए जनरल आसिम मुनीर के एक बयान को जिम्‍मेदार ठहराया जा रहा है, जिसके तार अल कायदा के कुख्‍यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से जुड़ते हैं.

जनरल आसिम मुनीर और ओसामा बिन लादेन के बयानों के बीच का कनेक्‍शन और क्रोनोलॉजी खतरनाक संकेत करते हैं. ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका में आतंकी हमले को अंजाम देने से पहले सितंबर 1999 में कश्‍मीर को लेकर बड़ा बयान दिया था. भारत को धमकी देते हुए लादेन ने भारत और अमेरिका को सबसे बड़ा दुश्‍मन करार दिया था. लादेन ने पाकिस्‍तान में मौजूद सभी मुजाहिदीन (आतंकवादी) संगठनों से एकजुट होने का आह्वान किया था. साथ ही अभी तक के सबसे कुख्‍यात आतंकवादी ने कहा था कि वह कश्‍मीर में सक्रिय मुजाहिदीन की मदद करने के लिए हमेशा तैयार है. इससे पहले भारतीय खुफिया एजेंसियों को ओसामा बिन लादेन और ISI के बीच नेक्‍सस बिल्‍डअप होने की जानकारी मिली थी. बताया तो यह भी जाता है कि ओसामा बिन लादेन के संगठन के आतंकवादियों ने कारगिल युद्ध में भी पाकिस्‍तानी सेना का साथ दिया था. लादेन को साल 2011 में पाकिस्‍तान में ही मार गिराया गया था.

Bharat-Pakistan Ceasefire: ऑपरेशन सिंदूर से कांपा पाकिस्‍तान, आसिम मुनीर की सेना ने BSF जवान को लौटाया

आसिम मुनीर के बयान को समझिए

अब पहलगाम अटैक से पहले आसिम मुनीर की ओर से दिए गए बयान को समझिए. मुनीर ने अपने बयान में हिन्‍दू और मुसलमान के बीच खाई पैदा करने वाला जहरीला बयान दिया था. बैसरन घाटी में नृशंस अटैक से पहले मुनीर का यह बयान सामने आया था. दरअसल, पाकिस्तान ने 13 से 16 अप्रैल तक इस्लामाबाद में प्रवासी पाकिस्तानी सम्मेलन का आयोजन किया था. जनरल मुनीर ने इसी सम्मेलन को संबोधित करते हुए टू स्‍टेट थ्‍योरी की बात कही थी. पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ ने हिंदू और मुसलमानों को एक दूसरे से अलग बताया था. इसी कार्यक्रम में उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस कहा था. मुनीर ने कहा था, ‘पाकिस्तान की कहानी अपने बच्चों को जरूर सुनाना, ताकि वो इसे न भूलें. हमारे पूर्वजों का मानना था कि हम हर तरह से हिंदुओं से अलग हैं. हमारा मजहब, रिवाज, परंपरा, सोच और मकसद सब अलग हैं. ये टू स्‍टेट सिद्धांत का आधार है. हम एक नहीं, बल्कि दो राष्ट्र हैं.’ मुनीर के इस विषैले और सांप्रदायिक बयान के बाद ही पहलगाम में आतंकवादियों धर्म पूछकर पर्यटकों का नरसंहार किया था.

पाकिस्‍तानी सेना में लादेन समर्थक का बेटा

बताया जाता है कि साल 1999 के कारगिल वॉर में ओसामा बिन लादेन द्वारा पाले-पोसे गए आतंकवादियों ने भी भारतीय सेना पर गोलियां बरसाई थीं. तोलोलिंग और बटालिक में अल कायदा के आतंकवादियों ने पाकिस्‍तान आर्मी के साथ मिलकर भारत के खिलाफ मोर्चा लिया था. भारतीय रणबांकुरों ने इन्‍हें धूल चटाई थी. पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब एक और हकीकत सामने आई है. आसिम मुनीर की सेना में ओसामा बिन लादेन को न्‍यूक्लियर वेपन की जानकारी साझा करने वाले UN डेजिग्‍नेटेड वॉन्‍टेड टेररिस्‍ट का बेटा अहम पद पर है. पाकिस्‍तान आर्मी के प्रवक्‍ता (DG-ISPR) लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी न्‍यूक्लियर साइंटिस्‍ट महमूद सुल्‍तान बशिरुद्दीन का बेटा है. बशिरुद्दीन को यूएन सिक्‍योरिटी काउंसिल ने दिसंबर 2001 में आतंकवादियों की लिस्‍ट में शामिल किया था.

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
Location :

New Delhi,Delhi

homenation

ओसामा बिन लादेन के सपनों को पूरा करना चाहते हैं आसिम मुनीर? समझें क्रोनोलॉजी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरोहित और विराट के बिना 18 साल का सूखा खत्म कर पाएगी टीम इंडिया, इंग्लैंड में कैसा है रिकॉर्ड? – india test recrod in england know head to head and all record
Next Article ‘पहलगाम जेल में शूटिंग हो रही थी, फिर वो मर गई’, सुनील शेट्टी की वो हीरोइन जिसकी मौत ने मचाया था हंगामा | suniel shetty divya bharti death created ruckus he said shooting going in pahalgam jail she died
HawkNews
  • Website

Related Posts

मुरमुरे-मखाना कड़ाही में जाते ही क्यों मारने लगते हैं छलांग? – News18 हिंदी

July 14, 2026

‘हवा में उड़ने वाली ‘फ्लाइंग बस’ जल्‍द लॉन्‍च करूंगा’, नितिन गडकरी ने शेयर किया कॉन्सेप्ट, Video वायरल | Nitin Gadkari said ‘I will soon launch a “flying bus” that flies in the air, Viral video

July 14, 2026

असम का ये भिखारी निकला बहुत बड़ा खिलाड़ी, अंटी में दबा रखा था ₹54 करोड़ का सोना

July 14, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,287)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

मुरमुरे-मखाना कड़ाही में जाते ही क्यों मारने लगते हैं छलांग? – News18 हिंदी

July 14, 2026

‘हवा में उड़ने वाली ‘फ्लाइंग बस’ जल्‍द लॉन्‍च करूंगा’, नितिन गडकरी ने शेयर किया कॉन्सेप्ट, Video वायरल | Nitin Gadkari said ‘I will soon launch a “flying bus” that flies in the air, Viral video

July 14, 2026

असम का ये भिखारी निकला बहुत बड़ा खिलाड़ी, अंटी में दबा रखा था ₹54 करोड़ का सोना

July 14, 2026

भारतीय मूल के एस्ट्रोनॉट Anil menon स्‍पेस मिशन के लिए हुए रवाना, माइक्रोग्रैविटी पर करेंगे ये रिसर्च | Anil Menon launched space for eight-month NASA mission; study microgravity effects on human body.

July 14, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

मुरमुरे-मखाना कड़ाही में जाते ही क्यों मारने लगते हैं छलांग? – News18 हिंदी

July 14, 2026

‘हवा में उड़ने वाली ‘फ्लाइंग बस’ जल्‍द लॉन्‍च करूंगा’, नितिन गडकरी ने शेयर किया कॉन्सेप्ट, Video वायरल | Nitin Gadkari said ‘I will soon launch a “flying bus” that flies in the air, Viral video

July 14, 2026

असम का ये भिखारी निकला बहुत बड़ा खिलाड़ी, अंटी में दबा रखा था ₹54 करोड़ का सोना

July 14, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.