रील बनाने वाली के साथ हो गया कांड
रील क्रिएटर की सोशल मीडिया के जरिए छपरा के एक लड़के से नजदीकियां बढ़ी और यह नजदीकी मिलने-जुलने तक बढ़ गयी। इसके बाद युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना छपरा शहर से सटे भगवान बाजार थाना क्षेत्र के पीएन सिंह कॉलेज के पास की है।
सुनसान जगह पर किया दोस्तों के साथ गैंगरेप
आरोप है कि सुनसान जगह पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता ने बताया कि वह बनियापुर कॉलेज में प्रैक्टिकल की परीक्षा देकर लौट रही थी, तभी ब्रह्मपुर पुल के समीप उसके इंस्टाग्राम का एक दोस्त मिल गया और वह अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे साथ लेकर पीएन सिंह कॉलेज के पीछे चला गया, जहां उनके द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।
थाने में दर्ज कराई FIR
इस संबंध में पीड़िता ने भगवान बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में कुल चार युवक शामिल है। तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा।
पुलिस कर रही केस की तफ्तीश
सारण के एसएसपी कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है मेडिकल जांच के लिए लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

