International
oi-Bhavna Pandey
US Iran War: ईरान के साथ चल रहे भयंकर युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 24 मार्च को बड़ा दावा किया। उन्होंने दावा किया कि ईरान ने उन्हें बहुत बड़ा और महंगा तोहफा भेजा है। ट्रंप ने इसे “बहुत बड़ा उपहार” बताया और कहा कि इसकी कीमत भी “बहुत बड़ी” है।
ट्रंप की यह टिप्पणी उनके उस ऐलान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने ईरान के साथ लड़ाई में पांच दिवसीय विराम की घोषणा की थी। जिसके बाद लाेग जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये महंगा गिफ्ट क्या होगा? आइए जानते हैं…

दरअसल, मंगलवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान ने उन्हें कुछ अद्भुत दिया, जो मुझे आज ही मिला है।” राष्ट्रपति ने आगे कहा, उन्होंने यह हमें बड़ा गिफ्ट दिया, मेरे लिए इसका मतलब था कि हम सही लोगों के साथ काम कर रहे हैं।”
आखिर क्या है ये गिफ्ट?
ट्रंप ने कहा मैं आपको यह नहीं बताऊंगा कि वह क्या है, लेकिन यह एक बहुत महत्वपूर्ण पुरस्कार था।” अधिक जानकारी मांगने पर, ट्रंप ने केवल इतना कहा कि यह “तेल और गैस से संबंधित” था। यह उन्होंने बहुत अच्छा किया।” ट्रंप ने इसे सकारात्मक घटनाक्रम कहा।
‘मुझे लगता है कि हम युद्ध को खत्म करने वाले हैं’
ट्रंप ने दावा किया कि इससे तेहरान में युद्ध समाप्त करने के लिए सही लोगों से बात करने का उनका विश्वास बढ़ा है उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम युद्ध को खत्म करने वाले हैं।” उन्होंने चुटकी भी ली कि उनके रक्षा सचिव और सैन्य प्रमुख ईरान के साथ युद्ध के जल्द समाधान पर खुश नहीं थे, क्योंकि वे लड़ाई जारी रखना चाहते थे।
सिक्योरिटी सचिव ने गिफ्ट के बारे में किया खुलासा
नए अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी सचिव मार्कवेन मुलिन के शपथ ग्रहण समारोह में, ट्रंप ने इस “उपहार” को “बहुत महत्वपूर्ण” और “तेल व गैस से संबंधित” बताया। उन्होंने पुष्टि की कि यह होर्मुज जलडमरूमध्य को तेल यातायात हेतु फिर से खोलने की उनकी मांग से जुड़ा था, लेकिन परमाणु कार्यक्रम से नहीं।
ट्रंप बोले- अमेरिका तेहरान से कर रहा बात
यह रहस्यमयी घोषणा ट्रंप द्वारा ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर प्रस्तावित हमलों को अप्रत्याशित रूप से स्थगित करने के एक दिन बाद आई। हालांकि ट्रंप ने अभी तक उन ईरानी वार्ताकारों का खुलासा नहीं किया है जिनसे अमेरिका तेहरान में बातचीत कर रहा है। सोमवार को, ईरान के ऊर्जा स्थलों पर हमला करने की धमकी को पांच दिनों के लिए टालते हुए उन्होंने केवल एक “शीर्ष व्यक्ति” का जिक्र किया था। ट्रंप ने कहा, “हम वास्तव में सही लोगों से बात कर रहे हैं, और वे इतनी बुरी तरह से एक समझौता करना चाहते हैं।”
तेहरान ने वार्ता मे हिस्सा लेने से किया इनकार
तेहरान ने हालांकि, युद्ध समाप्त करने के लिए किसी भी वार्ता का हिस्सा होने से इनकार किया है। यह संघर्ष अब अपने चौथे सप्ताह में है और इसने सामरिक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाली वैश्विक तेल आपूर्ति को बाधित कर दिया है।
-

Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप
-

Iran-Israel Conflict Status: कब खत्म होगा महायुद्ध? भारत में ईरानी राजदूत ने बताया पूरा प्लान
-

Iran Vs America: ईरान की ‘सीक्रेट मिसाइल’ या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर
-

Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार
-

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच टेक्सास की रिफाइनरी में हुआ जोरदार विस्फोट, इमरजेंसी अलर्ट जारी, देखें भयावह Video
-

Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात?
-

US Secretary India Visit: युद्ध के बीच ‘ट्रंप के वॉर मिनिस्टर’ का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा
-

US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट?
-

Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त
-

US Iran War को लेकर भारत ने कसी कमर, राजनाथ सिंह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, CDS समेत तीनों सेनाओं के चीफ पहुंचे
-

US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला?
-

US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत!
-

Iran US war updates: तेहरान के कई हिस्सों में धमाके; IEA चीफ ने दी वार्निंग, 10 बड़े अपडेट्स
-

Iran-America War: ‘दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ’, मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
-

Bihar Weddings Hold Resaon: बिहार में 400 से ज्यादा दुल्हनों के निकाह अटके? US-Iran War के बीच फंसे दूल्हे!

