Last Updated:
Sultanpur news: नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने लोकल 18 से बताया कि सुल्तानपुर शहर को मॉडल सिटी के रूप में डेवलप किया जा रहा है और इसी के चलते अब सुल्तानपुर के 25 वार्डों में 27 जगह हाइड्रेंट लगाया जाएगा. इसका फायदा यह होगा कि किसी भी आपातकाल के समय यदि आग लगती है तो तुरंत इस हाइड्रेंट के माध्यम से दमकलों को पानी उपलब्ध हो जाएगा यानी कि अब आग लगने पर पानी के लिए दमकल गाड़ियों को इधर-उधर भटकना नहीं होगा
सुल्तानपुरः उत्तर प्रदेश का सुल्तानपुर शहर अब विकसित शहर की ओर तेजी से बढ़ रहा है. यहां पर कई ऐसे विकास कार्य जा रहे हैं, जो सुल्तानपुर शहर को मॉडल सिटी के रूप में सामने लेकर आ रहा है. इसी क्रम में सुल्तानपुर शहर में 27 के 27 वार्डों में हाइड्रेंट लगाया जाएगा. जिससे आग पर काबू मिनटों में पा लिया जाएगा क्योंकि अभी तक दमकल को पानी मिलने में असुविधा होती थी.
ऐसे में सभी वार्डों में हाइड्रेंट लगाए जाने से अब पानी की किल्लत दूर होगी और आपातकाल में आग लगने के दौरान आग पर काबू पाने में आसानी होगी. ऐसे में आइए जानते हैं क्या होता है हाइड्रेंट और इसको लगाने से सुल्तानपुर में किस तरह से लोगों को फायदा होगा.
25 वार्डों में 27 जगह हाइड्रेंट लगाया जाएगा
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने लोकल 18 से बताया कि सुल्तानपुर शहर को मॉडल सिटी के रूप में डेवलप किया जा रहा है और इसी के चलते अब सुल्तानपुर के 25 वार्डों में 27 जगह हाइड्रेंट लगाया जाएगा. इसका फायदा यह होगा कि किसी भी आपातकाल के समय यदि आग लगती है तो तुरंत इस हाइड्रेंट के माध्यम से दमकलों को पानी उपलब्ध हो जाएगा यानी कि अब आग लगने पर पानी के लिए दमकल गाड़ियों को इधर-उधर भटकना नहीं होगा बल्कि वार्ड में लगे हाइड्रेंट से सीधा वह गाड़ी में पानी भर सकेंगे और इससे आग पर काबू पाए जा सकेगा.
आपातकाल में मिलेगा फायदा
आपातकाल के समय आग लगने पर लोगों को आसानी से पानी उपलब्ध हो जाएगा और इसके लिए 27 स्थलों का चयन किया गया है. जहां पर हाइड्रेंट लगाकर उसे मॉडल तरीके से डेवलप किया जाएगा. हाइड्रेंट के लगने से अभी तक किसी समय जब आग लगने की आपात स्थिति पैदा होती थी उसे दरमियां दमकल गाड़ियों को किसी के घर से पानी भरने के लिए मोटर का सहारा लेना पड़ता था या फिर कहीं अन्य जगह हुई टंकी से पानी भरते थे ऐसे में काफी देर हो जाती थी और आग की लपटें ज्यादा बढ़ जाती थी.
27 जगह हुए चिन्हित
ऐसे में सुल्तानपुर नगरपालिका द्वारा 27 जगह पर हाइड्रेंट लगाया जा रहा है जिससे आज पर काबू पाने का समय कम हो जाएगा. इन स्थलों पर आपातकालीन इस मॉडल व्यवस्था से सुल्तानपुर के लोगों को आपात स्थिति में निपटने के लिए काफी फायदा होने वाला है बढ़िया वीर के रहने वाले अभिषेक कुमार बताते हैं कि हाइड्रेंट लगने से आपात स्थिति में निपटा जा सकता है या सुल्तानपुर शहर को मॉडल तरीके से डेवलप करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

