होमवीडियोदेश
भीषण गर्मी में ‘रामलक्ष्मी’ के मजे हैं! रामेश्वरम मंदिर की हथिनी के लिए बना खास पूल, देखें वीडियो
रामेश्वरम के प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर में गर्मी से बेहाल हाथी ‘रामलक्ष्मी’ के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. तमिलनाडु में पारा बढ़ने के साथ ही बेजुबान जानवर भी परेशान हैं. मंदिर प्रशासन ने मंदिर परिसर के अंदर ही एक आधुनिक स्विमिंग पूल बनवाया है. लगभग 22 साल की रामलक्ष्मी को अब भीषण गर्मी से बचने के लिए मंदिर से बाहर नहीं जाना पड़ता. वह मंदिर के नंदवन में बने इस पूल में घंटों ठंडे पानी का आनंद लेती है. इस नजारे को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ उमड़ रही है. पूल में पानी की व्यवस्था पास के पवित्र कुएं से की गई है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


