
पाकिस्तान सरकार से डरने वाली नहीं: आरजू काजमी
आरजू ने बताया कि उन्हें नहीं पता है कि पाकिस्तानी अधिकारी किस बात से भड़के हुए हैं। मैं एक पत्रकार हूं और केवल न्यूज आधारित शो करती हूं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार नहीं चाहती है, मैं सच बोलूं। मैंने कोई गलत बात नहीं की है। पाकिस्तानी मुझे रॉ की एजेंट करार देते हैं, वहीं कई भारतीय मुझे आईएसआई की एजेंट करार देते हैं। आरजू ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार के डराने से वह नहीं डरने जा रही हैं। आरजू ने कहा कि अगर मैंने कुछ गलत कहा या गलत आंकड़ा दिया है तो सरकार बताए। सरकार को अपनी गलती को सही करना चाहिए न कि गिरफ्तारी। बताया जा रहा है कि कुल 12 पाकिस्तानी यूट्यूबर लापता हैं। शोएब चौधरी ने पिछले 2 सप्ताह से कोई वीडियो अपलोड नहीं किया है। शोएब भारत में बहुत लोकप्रिय हैं और उनके वीडियो को लाखों की तादाद में देखा जाता है। शोएब अक्सर भारत को लेकर पाकिस्तानी जनता से रिएक्शन लेते हैं और उसे अपलोड करते रहते हैं। उनके यूट्यूब चैनल का नाम रिएल इंटरटेनमेंट है। सना भी अक्सर पाकिस्तान के मुद्दों को लेकर सरकार से कड़े सवाल पूछती हैं। वह भारत से जुड़े मुद्दों पर भी वीडियो बनाती हैं। सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी आर्मी के इशारे पर एफआईए ने इन यूट्यूबरों को अरेस्ट किया है।
‘भारत से पैसा कमाते थे शोएब और सना अमजद’
अब दुनियाभर से इन यूट्यूबरों की सलामती के लिए अपील की जा रही है। कई विश्लेषकों का कहना है कि ये कार्रवाई यह दिखाती है कि अन्य पाकिस्तानी यूट्यूबर भी सतर्क हो जाएं और देश के जमीनी हालात के बारे में नहीं बताएं। वहीं कई लोगों का यह भी कहना है कि ये पाकिस्तानी यूट्यूबर पाकिस्तान की गलत छवि और भारत की तारीफ यूट्यूब से पैसा कमाने के लिए करते थे। इसकी वजह यह है कि भारत से उन्हें कई गुना ज्यादा कमाई होती थी। इन यूट्यूबरों के गायब होने से अटकलों का बाजार गरम है।

