Last Updated:
Rakshabandhan 2026: पूर्णिया में रक्षाबंधन के लिए सोने और चांदी की राखियां उपलब्ध हैं. जिनकी कीमत ₹500 से शुरू होती है. ये राखियां भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक हैं और भट्ठा बाजार के झंडा चौक स्थित ज्वेलरी दुकानों पर मिल रही हैं. चांदी की राखियां 500-5000 रुपये और सोने की 20000 रुपये से शुरू हैं.
पूर्णिया: श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर मनाया जाने वाला रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प का प्रतीक है. इस खास दिन का इंतजार हर भाई और बहन को बेसब्री से रहता है. रक्षाबंधन के आते ही बहनें अपने भाइयों के लिए तरह-तरह की राखियां तलाशने लगती हैं. बाजार में यूं तो कागज, प्लास्टिक और बांस से बनी फैंसी राखियों की भरमार है, लेकिन इस बार पूर्णिया में सोने और चांदी की राखियों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है.
प्लास्टिक और धागे छोड़ अब ट्रेड में चांदी-सोने की राखियां
अगर आप इस रक्षाबंधन अपने भाई को कुछ खास और यादगार उपहार देना चाहती हैं. सामान्य धागे या प्लास्टिक की राखियां पसंद नहीं आ रही हैं, तो चांदी और सोने की चमक आपकी पसंद बन सकती है. यह न सिर्फ दिखने में बेहद आकर्षक लगती हैं, बल्कि भाई की कलाई पर एक कीमती और स्थायी पहचान भी छोड़ती हैं.
पूर्णिया के भट्ठा बाजार में लगी राखियों की स्पेशल वैरायटी
सोने और चांदी की बनी इन प्रीमियम राखियों की खरीदारी के लिए आप पूर्णिया शहर के प्रसिद्ध भट्ठा बाजार स्थित झंडा चौक पहुंच सकते हैं. झंडा चौक स्थित मां लख्खी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर राजू वर्मा ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन के लिए विशेष रूप से सोने और चांदी की राखियों की विस्तृत रेंज तैयार की गई है. यहां 1 ग्राम से लेकर 10 ग्राम तक के वजन में आकर्षक डिजाइनों वाली राखियां उपलब्ध हैं.
500 रुपये से लेकर 20 हजार तक में उपलब्ध
दुकानदार के अनुसार आम ग्राहकों के बजट का ध्यान रखते हुए कीमतें तय की गई हैं. चांदी की राखियां 500 की शुरुआती कीमत से लेकर 5000 रुपये तक की रेंज में मिल रही हैं. बात करें सोने की राखियां की तो वजन और शुद्धता के आधार पर इनकी शुरुआती कीमत 20000 रुपये से शुरू होती है. अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई को खास अंदाज में सजाना चाहती हैं, तो भट्ठा बाजार के झंडा चौक स्थित ज्वेलरी शॉप्स पर जाकर अपना पसंदीदा कलेक्शन चुन सकती हैं.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें

