Last Updated:
Anthropic Share Price : बाजार में लिस्ट होने से पहले ही एंथ्रोपिक ने अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज पर धमाल मचा दिया. कंपनी के शेयर 19 नवंर को लिस्ट होने हैं और इससे पहले ही नैस्डैक पर 2 फीसदी का जबरदस्त उछाल दिखना शुरू हो गया है. एंथ्रोपिक ने अपना आईपीओ 83 डॉलर प्रति स्टॉक के भाव पर उतारा था. कंपनी के शेयर 34 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं, जो नैस्डैक पर आईपीओ का रिकॉर्ड है.
एंथ्रोपिक का आईपीओ 83 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर आया था.
नई दिल्ली. अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) ने नैस्डैक पर लिस्ट होते ही रिकॉर्ड बना दिया. कंपनी के शेयर 19 नवंबर की रात 34 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए हैं. इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच गया. नैस्डैक पर इतने प्रीमियम पर लिस्ट होने वाली यह पहली अमेरिकी टेक कंपनी बन गई है. कंपनी ने अपना आईपीओ 83 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर उतारा था. याहू फाइनेंस के अनुसार, कंपनी के शेयर 111.50 डॉलर के भाव पर लिस्ट हुए हैं, जो करीब 34 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न है.
इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इसके शेयर 26 फीसदी प्रीमियम पर बाजार में आ सकते हैं. अनुमान था कि कंपनी के शेयर 105 डॉलर के भाव पर लिस्ट हो सकते हैं, जबकि आईपीओ का भाव 83 डॉलर प्रति शेयर रहा था. कंपनी का वैल्यूएशन भी 1.5 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, लिस्ट होने पर यह सारे अनुमान पीछे छूट गए और कंपनी ने धमाकेदार एंट्री बाजार में मारी है. लिस्टिंग से पहले ही नैस्डैक पर उछाल दिखने लगा था और 2 फीसदी की तेजी दिखी थी. एंथ्रोपिक के सीईओ डैरियो एमोडेई का कहना है कि कंपनी अभी काफी मजबूत वित्तीय हालात में है और निवेशकों के लिए यह पैसे बनाने का जरिया बन सकती है.
बाजार में आते ही चढ़ने लगे शेयर
एंथ्रोपिक के शेयरों में प्री-ओपनिंंग सेशन में ही तेजी दिखने लगी थी और स्टॉक का भाव 108 डॉलर तक चला गया था. तब कयास लगाए जा रहे थे कि लिस्टिंग तक इसकी कीमत 30 फीसदी तक ऊपर जा सकती है. हालांकि, लिस्टिंग के बाद यह अनुमान पीछे छूट गया और निवेशकों को एक झटके में 34 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न मिल गया. कंपनी का मार्केट कैप भी पहले 1.5 ट्रिलियन डॉलर रहने का अनुमान था, लेकिन अब यह 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है.
कब तक लिस्ट होंगे शेयर
याहू फाइनेंस ने बताया है कि यूएस टोटल मार्केट इंडेक्स में कंपनी के शेयर 5 कारोबारी सत्र के बाद शामिल होंगे. इसके अलावा नैस्डैक 100 पर इसे 18 दिसंबर के बाद शामिल किया जाएगा, जबकि एसएंडपी पर लिस्ट होने के लिए कंपनी को 1 साल तक इंतजार करना होगा. एंथ्रोपिक की लिस्टिंग से अमेरिकी शेयर बाजार में काफी तेजी दिख रही है, जिसका फायदा 20 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार सहित तमाम एशियाई बाजारों को भी मिल सकता है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

