ट्रांसफर का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए खुशखबरी
शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि ट्रांसफर नीति को कैबिनेट की मंजूरी की जरूरत नहीं है। यह काम विभागीय स्तर पर ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस नीति में दिव्यांग, बीमार, महिला और शिक्षक दंपत्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रांसफर नीति में दिव्यांग शिक्षकों, असाध्य रोगों से पीड़ित टीचरों, महिला शिक्षकों और टीचर दंपत्ति से जुड़े आवेदनों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
TRE-3 के नतीजों पर भी मंत्री ने की बात
शिक्षकों के तबादले के अलावा, शिक्षा मंत्री ने TRC-3 परीक्षा के नतीजों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि BPSC से जल्द ही रिजल्ट जारी करने का अनुरोध किया गया है। आरक्षण नीति के कारण रिजल्ट में देरी हुई थी, लेकिन अब पुरानी नीति के अनुसार ही रिजल्ट घोषित होगा। हालांकि इस फैसले के खिलाफ बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है। लेकिन मामला कोर्ट में है इसीलिए पुरानी वाली आरक्षण नीति के हिसाब से ही रिजल्ट दिया जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर भी बोले मंत्री
इसी दौरान पत्रकारों ने जब 2025 के विधानसभा चुनावों के बारे में सवाल पूछा, तो शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दावा किया सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही NDA की सरकार फिर से बनेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 19 सालों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रशांत किशोर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सभी को दल बनाने और राजनीति करने का अधिकार है, लेकिन आखिरी फैसला जनता के हाथ में होता है।

