आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी औषधियां दी हैं जो गंभीर से गंभीर बीमारियों का सरल समाधान पेश करती हैं. इन्हीं में से एक चमत्कारी जड़ी-बूटी है ‘गोखरू’ (Gokhru). अक्सर लोग इसे केवल एक साधारण पौधा समझते हैं, लेकिन Local 18 से खास बातचीत में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सुनीता सोनल धामा ने बताया कि गोखरू गुर्दे की पथरी को बिना सर्जरी बाहर निकालने में रामबाण साबित हो सकता है. यह न केवल शरीर की सूजन और दर्द को दूर करता है, बल्कि आपके हृदय को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है. आइए विस्तार से जानते हैं कि गोखरू का सही मात्रा में सेवन आपके शरीर को कैसे अंदर से डिटॉक्स कर नई ताकत भर सकता है.


