India
oi-Pallavi Kumari
Supreme Court Nimisha Priya: केरल की रहने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी को रोकने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई 2025 को सुनवाई करेगा। यमन की अदालत ने उन्हें 2017 में एक यमनी नागरिक की हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई है और 16 जुलाई को फांसी तय मानी जा रही है।
गुरुवार (10 जुलाई) को वरिष्ठ अधिवक्ता आर. बसंत ने यह मामला शीघ्र सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट की पीठ (न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और जॉयमाल्य बागची) के समक्ष उठाया। अदालत ने याचिका को मंजूर करते हुए 14 जुलाई को सुनवाई तय की है।

कोर्ट ने निर्देश दिया है कि याचिकाकर्ता भारत सरकार के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी को याचिका की कॉपी दें, ताकि अगली सुनवाई में सरकार यह स्पष्ट कर सके कि इस मामले में अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।
याचिका में क्या मांग की गई है?
यह याचिका ‘सेव निमिषा प्रिया एक्शन काउंसिल’ नामक संस्था ने दायर की है। इसमें मांग की गई है कि भारत सरकार राजनयिक माध्यमों से हस्तक्षेप करे। यमन सरकार से निमिषा प्रिया की रिहाई की अपील करे। “ब्लड मनी” (शरीयत कानून के तहत आर्थिक मुआवजा) के जरिए पीड़ित परिवार से समझौता कराने में मदद करे।
निमिषा प्रिया की मौत की सजा का क्या है मामला?
38 वर्षीय निमिषा प्रिया, केरल के पलक्कड़ की रहने वाली हैं। उन्होंने यमन में 2015 में एक स्थानीय नागरिक तलाल अब्दो महदी के साथ मिलकर एक क्लिनिक खोला था। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच व्यक्तिगत और आर्थिक विवाद गहराते चले गए।
आरोप है कि 2017 में निमिषा ने महदी को बेहोश करने के लिए उसे कोई इंजेक्शन दिया, ताकि वह उसका पासपोर्ट वापस ले सके, जो महदी ने जब्त कर रखा था। ओवरडोज के कारण महदी की मौत हो गई।
2020 में सना की एक अदालत ने निमिषा को मौत की सज़ा सुनाई, जिसे 2023 में यमन के सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल ने भी बरकरार रखा। 2024 में यमन के राष्ट्रपति रशाद अल-अलीमी ने फांसी की मंजूरी दे दी है। अब केवल पीड़ित के परिवार से माफी मिलने पर ही सज़ा को टाला जा सकता है।
निमिषा की मां लड़ाई
निमिषा की मां प्रेमा कुमारी, जो कोच्चि में घरेलू सहायिका हैं, पिछले एक साल से सना (यमन) में डेरा डाले हुए हैं। वे बेटी की सज़ा रोकने के लिए लगातार पीड़ित परिवार से माफी की अपील कर रही हैं और कानूनी मदद ले रही हैं।
दिसंबर 2023 में, उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट से यमन यात्रा पर लगे प्रतिबंध में छूट मांगी थी, जिसे मंज़ूरी के बाद वे यमन पहुंचीं और जेल में बेटी से कुछ मुलाकातें भी कर पाईं।
विदेश मंत्रालय ने पहले बयान में कहा था कि वह निमिषा और उनके परिवार को हर संभव मदद देगा। लेकिन सना फिलहाल हूथी विद्रोहियों के नियंत्रण में है, जिससे राजनयिक प्रयास बेहद कठिन हो गए हैं।
-

‘हर चुनाव से पहले हो मतदाता सूची का हो पुनरीक्षण’, बिहार में जारी विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
-

BJP President: इस दिग्गज के नाम पर ही क्यों लगी मुहर? संघ और PM Modi दोनों के सहमत होने की ये है इनसाइड स्टोरी
-

आराध्या बच्चन की परवरिश को लेकर अभिषेक बच्चन का बड़ा खुलासा, ऐश्वर्या राय के बारे में बताया ऐसा सच
-

BJP President: हो गया लगभग फाइनल! भाजपा को कब मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष! रेस में ये नाम टॉप पर
-

Opinion Poll: बिहार में किस पार्टी की बन रही सरकार? CM की रेस में कौन सा दिग्गज आगे? हैरान करने वाले नतीजे
-

Salman Khan Marriage: क्या सलमान खान करने वाले हैं शादी? 59 की उम्र में मिली दुल्हन? सामने आया ये सच, मचा बवाल
-

Archita Phukan: अर्चिता फुकन ही नहीं ये भारतीय लड़कियां भी हैं फेमस एडल्ट मूवी स्टार, देखकर उड़ जाएंगे होश
-

Air India प्लेन क्रैश हादसे के 25 दिन बाद सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट, किसे ठहराया 260 मौतों का जिम्मेदार?
-

Motivational Story: बड़ी नौकरी छोड़, डॉ. ने सैलरी नहीं इंसानियत चुनी, लोगों के लिए बना दिया ₹50 वाला अस्पताल
-

Mumbai Local Train: वरिष्ठ नागरिकों के कोच वाली पहली मुंबई लोकल ट्रेन शुरू हुई, जानें रूट
-

क्या फ्यूल कंट्रोल स्विच की ‘गलत हैंडलिंग’ बनी AIR India प्लेन क्रैश की वजह? क्या होता है ये, कैसे करता है काम
-

Archita Phukan : कौन है Babydoll Archi? सोशल मीडिया पर क्यों मचा है बवाल? क्या है सच्चाई?
-

‘ऐश्वर्या राय के ब्लाउज का हुक बंद किया’, बॉबी डार्लिंग का पूर्व मिस वर्ल्ड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
-

Archita Phukan: क्या बदनाम गलियों का हिस्सा थी Babydoll? किसे दिए थे 25 लाख?
-

भारत के 5 बैंकों ने खत्म किया सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस बनाए रखने का नियम, जानिए कौन से हैं ये बैंक?

