फरीदाबाद. दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी मॉड्यूल का सेंटर पॉइंट बनी फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी को लेकर यहां के एक पूर्व नर्सिंग स्टाफ ने बड़ा खुलासा किया है. कर्मचारी ने दावा किया है कि यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में रोजाना 100 से लेकर 150 तक नकली मरीजों की फाइलें तैयार की जाती थी. आतंकी डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. उमर नबी के कहने पर ऐसा किया जाता था. जो कर्मचारी ऐसा नहीं करता था उसकी एबसेंट मार्क कर सैलरी काट दी जाती थी.
सूत्रों की मानें तो डॉ. शाहीन सईद अपने दोस्त और दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी मॉड्यूल से डॉ. मुजम्मिल के साथ एनआईटी मार्केट में विस्फोटक या अन्य सामान खरीदने जाती थी. सुरक्षा जांच एजेंसी अब दोनों के आने-जाने, कौन-कौन सा सामान खरीदा, मिलने-जुलने जैसी सारी जानकारी को जुटा रही है.
नकली फाइल बनाने का टारगेट
फाइलों में दवाइयों का रिकॉर्ड होता था
फाइल में केवल उनको मेडिकल चार्ट नोट्स बनाने होते थे. इन फाइलों में उन दवाइयों का रिकॉर्ड बनाया जाता, जो यूज ही नहीं होती थी. इन फाइलों को सुबह होते ही डॉक्टर अपने साथ ले जाते थे. फाइलों का क्या यूज होता था किसी भी स्टाफ के कर्मचारी को इसके बारे में नहीं बताया जाता था.
फंडिंग के लिए बनाते थे फाइल
लक्ष्मण ने बताया कि उनको लगता है कि इन फाइलों का उपयोग बाहर से गरीबों के इलाज के नाम पर फंड एकत्रित करने के लिए किया जाता था. रोजाना 100 से लेकर 150 तक फाइलों को तैयार किया जाता था. इतना ही नहीं, अगर कोई कर्मचारी फाइलें बनाने से मना करता था तो किसी की सैलरी होल्ड कर दी जाती है या फिर कटौती की जाती है. लेकिन कश्मीरियों के साथ ऐसा नहीं किया जाता है.मुस्लिम स्टाफ को 80 किलो राशन मिलता था लक्ष्मण के अनुसार अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ से जुड़े करीब 200 लोग काम करते हैं. यहां करीब 80 फीसदी मुस्लिम और 20 फीसदी हिंदू कर्मचारी कार्यरत हैं. इनमें भी करीब 30 से 35 फीसदी मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर कश्मीर से आते हैं.
प्रबंधन के द्वारा भी हिन्दू कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जाता है. दिवाली पर उनको एक मिठाई तक का डिब्बा नहीं दिया जाता था. लेकिन मुस्लिम स्टाफ को रोजे के दौरान 80 किलो तक का राशन मुफ्त में दिया जाता है. पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी लक्ष्मण ने दावा किया है कि रात के समय जो कश्मीरी मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर ड्यूटी करते हैं. वे अक्सर अपनी बातों में पाकिस्तान की तारीफ करते हुए नजर आते थे. कई बार एक दूसरे के साथ वह हंसी-मजाक करते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते थे. हर रोज कश्मीर को लेकर कुछ न कुछ चर्चा होती रहती थी. कश्मीरी स्टाफ आरोप लगाते हैं कि जम्मू-कश्मीर में सेना उनके भाइयों पर जुल्म करती है. सेना कश्मीरियों को स्पेशल टारगेट बनाती है.
अब बच्चों को भी शक की निगाह से देख रहे

