Last Updated:
लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर बहस के दौरान उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि अपने ऐसा शिक्षा मंत्री बनाया जिसने रेप के पीड़ित के आरोपियों की रिहाई पर स्वागत किया. प्रियंका के बयान पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया जिससे लाइव प्रसारण में उनका माइक बंद करना पड़ा. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस टिप्पणी को असंसदीय बताते हुए प्रियंका से माफी की मांग की.
प्रियंका गांधी ने तीखा हमला बोला.
नई दिल्ली. संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में उस समय ज़बरदस्त हंगामा खड़ा हो गया जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अपने ऐसा शिक्षा मंत्री बनाया जिसने रेप के पीड़ित के आरोपियों की रिहाई पर स्वागत किया. मामला नीट पेपर लीक के बाद लाए जा रहे नए कठोर कानून पर संसद में चर्चा का था. प्रियंका गांधी के इस बयान के तुरंत बाद सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया, जिसके चलते लाइव टेलीकास्ट के दौरान प्रियंका का माइक भी बीच-बीच में कई बार बंद कर दिया गया. मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बयान को असंसदीय करार दिया और प्रियंका गांधी से सदन से माफी मांगने की मांग की. सरकार ने इस टिप्पणी को संसद की आधिकारिक कार्यवाही से हटाने की भी मांग की है.
प्रियंका का पेपर लीक, लाठीचार्ज और शिक्षा बजट पर हमला
• आरएमएल अस्पताल का वाकया: प्रियंका गांधी ने कहा कि जब वे प्रदर्शन में घायल छात्रा से मिलने गईं, तो पीड़ित छात्रा की मां ने सवाल किया कि बेटी का यह हाल करने वाले भी मिलने आए हैं? प्रियंका ने कहा कि इस बात से वे बेहद शर्मिंदा हुईं.
• बर्बरता और पलेट गन पर सवाल: उन्होंने पीएम और गृह मंत्री से पूछा कि गांधीवादी रास्ते पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया?
• शिक्षा बजट और माफिया: उन्होंने कहा कि माता-पिता जमीन और गहने बेचकर बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन योग्यता के बजाय पैसा हावी है. छात्र केवल पेपर लीक रोकने और माफिया पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में शिक्षा की हिस्सेदारी लगातार घट रही है.
प्रहलाद जोशी पर बयान और सदन में जोरदार हंगामा
• विवादित बयान: प्रियंका गांधी ने पूर्व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और स्वागत का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि ऐसे नेता को मंत्री बनाया गया, जिसने बलात्कार के आरोपियों (बिल्किस बानो मामले) की रिहाई का स्वागत किया था.
• किरेन रिजिजू और प्रहलाद जोशी की आपत्ति: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और प्रहलाद जोशी ने इस टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया. उन्होंने इसे चरित्र हनन करार देते हुए प्रियंका गांधी से बिना शर्त माफी मांगने और शब्दों को संसद के रिकॉर्ड से हटाने (एक्सपंज करने) की मांग की.
• स्पीकर की हिदायत और प्रियंका का जवाब: स्पीकर ने कहा कि बिना तथ्यों के एक-एक शब्द न बोला जाए. इस पर प्रियंका गांधी ने एक अखबार की रिपोर्ट दिखाते हुए उसे ऑथेंटिकेट करने की बात कही और पूछा कि क्या जोशी जी अपने दिए बयान से इनकार कर रहे हैं?
शिक्षा व्यवस्था, कमेटी और आरएसएस पर तीखे प्रहार
• कमेटी पर सवाल: प्रियंका ने कहा कि बिल में पेपर लीक रोकने के कोई ठोस उपाय नहीं हैं. राधाकृष्णन कमेटी की सिफारिशें लागू नहीं हुईं और नई कमिटियों में ऐसे लोग शामिल हैं जिन्हें शिक्षा का सही ज्ञान नहीं है.
• आरएसएस और नियुक्तियां: उन्होंने मांग की कि शिक्षण संस्थानों और सिस्टम को आरएसएस के लोगों से भरने के बजाय योग्य युवाओं को मौका दिया जाए. देश का नौजवान न्याय मांग रहा है, भीख नहीं.
• ‘सपनों की चोरी’: प्रियंका ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव में वोट और मंदिर में चंदे से भी बड़ी चोरी देश के नौजवानों के सपनों की चोरी है. उन्होंने पीएम से इसकी जिम्मेदारी लेने और ‘जेन-जी’ (Gen-Z) युवाओं का भरोसा वापस जीतने का आग्रह किया.
सदन के हल्के-फुल्के पल
• भाषण के दौरान प्रियंका गांधी ने स्पीकर से मुस्कुराने का आग्रह करते हुए कहा, “हम कांग्रेस के लोग जान दे देंगे लेकिन भारत की हार नहीं होने देंगे, सर अब तो मुस्कुरा लीजिए.”
• इस पर किरेन रिजिजू ने चुटकी लेते हुए कहा कि इन्होंने राहुल गांधी के भाषण की लाइनें चोरी कर ली हैं.
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…
और पढ़ें

