Last Updated:
3000 किलो हेरोइन तस्करी मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह तलवार को गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने दिल्ली में उससे और उसके सहयोगियों से जुड़े 6 ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच एनआईए की एफआईआर के आधार पर पीएमएलए के तहत की जा रही है. ड्रग तस्करी का यह सिंडिकेट अफगानिस्तान, पाकिस्तान और दुबई तक फैला मिला है.
ईडी ने 300 किलो हेरोइन के मामले में दिल्ली से बड़ी गिरफ्तारी की है.
Heroin Smuggling Case: देश के सबसे बड़े ड्रग तस्करी मामलों में से एक माने जा रहे 3000 किलो हेरोइन केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह तलवार को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही 24 और 25 जून 2026 को दिल्ली में उसके और उसके सहयोगियों से जुड़े 6 ठिकानों पर छापेमारी भी की गई. ईडी की इस कार्रवाई के बाद अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और आतंकी फंडिंग के नेटवर्क को लेकर कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है.
ईडी के मुताबिक, यह जांच राष्ट्रीय जांच ईडी (एनआईए) की एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी. ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई. इस पूरे मामले में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए), एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जा रही है. ईडी के अनुसार, हरप्रीत सिंह तलवार एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट से जुड़ा हुआ था. इस गिरोह का नेटवर्क सिर्फ भारत तक सीमित नहीं था, बल्कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और दुबई तक फैला हुआ था.
ईडी का दावा है कि इस नेटवर्क के जरिए बड़ी मात्रा में हेरोइन की तस्करी की जाती थी और उससे होने वाली कमाई को हवाला के माध्यम से विदेश भेजा जाता था. एनआईए पहले ही इस मामले में छह चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. जांच के दौरान सामने आया कि ड्रग तस्करी से कमाए गए करीब 74 करोड़ रुपये हवाला नेटवर्क के जरिए अफगानिस्तान भेजे गए. जांच एजेंसियों का आरोप है कि इस रकम का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को वित्तीय मदद देने में किया गया.
ईडी की इस नई कार्रवाई को इस पूरे नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. ईडी छापेमारी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है. अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. ड्रग तस्करी, हवाला कारोबार तथा आतंकी फंडिंग से जुड़े नए नाम भी सामने आ सकते हैं.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें

