Last Updated:
भारत UNSC में पहलगाम हमले के पाकिस्तानी कनेक्शन का सबूत पेश करेगा. TRF और लश्कर-ए-तैय्यबा का संबंध उजागर होगा. शहबाज शरीफ ने UN महासचिव से मदद मांगी.
पहलगाम में आतंकी हमले के सबूत आज भारत यूएन को सौंपेगा.
हाइलाइट्स
- भारत UNSC में पहलगाम हमले में पाकिस्तान कनेक्शन के सबूत पेश करेगा.
- TRF और लश्कर-ए-तैय्यबा का पाकिस्तानी कनेक्शन उजागर किया जाएगा.
- इससे पहले शहबाज शरीफ ने UN महासचिव से मदद मांगी.
पहलगाम की बर्बरता और उसमें शामिल आतंकियों के पाकिस्तानी कनेक्शन का सबूत भारत आज यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में देने जा रहा है. UNSC की आतंकी प्रतिबंध कमेटी की मॉनिटरिंग टीम के सामने भारत TRF के खिलाफ सारे दस्तावेज रखेगा. सूत्रों के मुताबिक, भारत बताएगा कि जिन आतंकियों ने पहलगाम में बर्बरता की, उन्हें पाकिस्तान पनाह दे रहा है. पैसे दे रहा है और पालपोस रहा है. लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ हार मानते नजर आए. पहले तो भारत का रुख देखकर उन्होंने तुरंत यूएन महासचिव को फोन मिला दिया. फिर कहा-हम सीजफायर का पूरी शिद्दत के साथ पालन कर रहे हैं और करते रहेंगे.
TRF और लश्कर-ए-तैयबा का कनेक्शन
खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहलगाम अटैक की जिम्मेदारी लेने वाले TRF को लश्कर-ए-तैय्यबा के सरगना हाफिज सईद और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने मिलकर बनाया है. इसके जरिये कश्मीर में अलग नाम से कत्लेआम करते हैं, ताकि दुनिया की नजर से बचे रहें. हमले के मुख्य आरोपी आदिल अहमद ठोकर के बारे में खुफिया सूत्रों का दावा है कि वह पाकिस्तान गया, जहां उसे आतंकी संगठनों से ट्रेनिंग मिली. वह छह साल बाद कई पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ भारत में घुसपैठ कर आया. भारत के पास सबूत हैं कि TRF को पाकिस्तान से धन और हथियार मिल रहे हैं. ये फंड ISI के माध्यम से और हवाला के जरिये दिए जा रहे हैं.
पाकिस्तान में सुरक्षित पनाहगाह
यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में भारत यह साबित करने की कोशिश करेगा कि पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड और अन्य आतंकी पाकिस्तान में सुरक्षित पनाह ले रहे हैं. भारत ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के उन बयानों को भी रखा है, जिनमें उन्होंने आतंकी संगठनों को समर्थन देने की बात कही थी. भारत ने पहले भी UNSC में पुलवामा हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद को जिम्मेदार ठहराया था. अब वह TRF पर प्रतिबंध लगाने और इसके पाकिस्तानी समर्थकों को बेनकाब करने की मांग करेगा.
उधर बेचैन शरीफ का आया बयान
भारत के इस रुख को देखकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को फोन मिलाया. शहबाज शरीफ ने एक्स पर लिखा, मैंने यूएन महासचिव से बात की और साउथ एशिया में शांति के लिए मदद मांगी. मैंने उनसे कहा कि पाकिस्तान ने अपने आत्मरक्षा का अधिकार प्रयोग किया. दुनिया ने देखा कि कैसे दो हफ्ते में बाहरी सैन्य आक्रमण हुआ. हम फिर भी कह रहे हैं कि क्षेत्रीय शांति के लिए संघर्षविराम समझौते का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. शहबाज शरीफ की इन बातों में उनकी हार और हताशा साफ नजर आ रही है.
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें

